Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। छात्र छात्राओं को मुफ्त ट्रेनिंग का लालच दे वसूले 20 - 20 हजार। छात्राएं बोलीं 8 माह पहले लिया एडमिशन अभी तक नहीं सिखाने आया कोई टीचर। कम्प्यूटर सिखाने के बहाने नेटवर्क मार्केटिंग भी करवाने का आरोप। पीड़ित छात्राओं ने जमा रकम मांगी वापस तो धमकाकर भगाया। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगायी फीस वापस दिला कार्यवाही की गुहार। पुलिस पर सुनवायी न करने का लगाया आरोप। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर का मामला।
Journalists Sasni
कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। छात्र छात्राओं को मुफ्त ट्रेनिंग का लालच दे वसूले 20 - 20 हजार। छात्राएं बोलीं 8 माह पहले लिया एडमिशन अभी तक नहीं सिखाने आया कोई टीचर। कम्प्यूटर सिखाने के बहाने नेटवर्क मार्केटिंग भी करवाने का आरोप। पीड़ित छात्राओं ने जमा रकम मांगी वापस तो धमकाकर भगाया। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगायी फीस वापस दिला कार्यवाही की गुहार। पुलिस पर सुनवायी न करने का लगाया आरोप। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। कन्नौज ब्रेकिंग - मुफ्त कम्प्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी। छात्र छात्राओं को मुफ्त ट्रेनिंग का लालच दे वसूले 20 - 20 हजार। छात्राएं बोलीं 8 माह पहले लिया एडमिशन अभी तक नहीं सिखाने आया कोई टीचर। कम्प्यूटर सिखाने के बहाने नेटवर्क मार्केटिंग भी करवाने का आरोप। पीड़ित छात्राओं ने जमा रकम मांगी वापस तो धमकाकर भगाया। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगायी फीस वापस दिला कार्यवाही की गुहार। पुलिस पर सुनवायी न करने का लगाया आरोप। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर का मामला।1
- 308 पहियों वाला 'बाहुबली' ट्रक यूपी की सड़कों पर, रास्ते में पुल और साइनबोर्ड हटाए जा रहे यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला विशाल 'बाहुबली' ट्रक वायरल हो रहा है। यह बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा के पारादीप पोर्ट लाया गया 200 टन वजनी वेसल लेकर बलरामपुर चीनी मिल/बायो-प्लास्टिक प्लांट के लिए जा रहा है। ट्रक की खूबी इसका मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक सिस्टम है जो वजन को 308 पहियों में बांटता है ताकि सड़क न धंसे। इसकी ऊंचाई 8 मीटर और लंबाई 100 फीट है। इसलिए रास्ते में फुटओवर ब्रिज, होर्डिंग, साइनेज को क्रेन से हटाया जा रहा है। वाराणसी में 3 पुल तोड़े जाएंगे। इसकी रफ्तार महज 10 किमी प्रतिदिन है।1
- DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारी कार्यवाही तय हाथरस। मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कुछ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुपस्थिति की पुनरावृत्ति पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने पर्चा काउंटर का निरीक्षण कर प्रतिदिन होने वाली ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया, जहां आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं। उन्होंने स्टॉक पंजिका का भी सत्यापन किया, जो सही पाया गया। जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार के टीकाकरण से संबंधित वैक्सीन की उपलब्धता एवं रख-रखाव की जानकारी ली। वैक्सीन का रख-रखाव निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पाया गया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में एंटी-रेबीज तथा स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई। उन्होंने प्रसव कक्ष तथा नवजात शिशु स्टेबिलाइजेशन यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों सहित अस्पताल के सभी हिस्सों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने को कहा। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुगम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।4
- राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने निकाली जन स्वाभिमान यात्रा, विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने निकाली जन स्वाभिमान यात्रा, विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन हतीसा से कलेक्ट्रेट तक पहुंची यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने सभा को किया संबोधित हाथरस, 29 सितंबर 2026। राष्ट्रवादी प्रताप सेना की ओर से मंगलवार को हाथरस में राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा आयोजित की गई। यात्रा हतीसा, मथुरा रोड से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। संगठन के अनुसार, यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित से जुड़े विषयों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा तथा समान अवसर और विधिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार किए जाने की मांग रखी। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि हाथरस जनपद में SC/ST अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुछ मामलों को लेकर संगठन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में जांच के दौरान आरोप गलत या असत्य पाए जाएं, उनमें कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। शेखावत ने यह भी मांग रखी कि जिन मामलों में जांच के बाद यह निर्धारित हो कि मुआवजा राशि नियमों के विपरीत प्राप्त की गई थी, वहां लागू कानून और सरकारी नियमों के अनुसार राशि की वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा और सभी वर्गों के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। यात्रा के बाद संगठन की ओर से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा, SC/ST अधिनियम से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, हाथरस के संबंधित मामलों की समीक्षा, नियमों के विपरीत प्राप्त मुआवजा राशि की वैधानिक प्रक्रिया के तहत वसूली तथा आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा जैसी मांगें शामिल रहीं। संगठन ने कहा कि इन विषयों पर संबंधित प्रशासनिक एवं संवैधानिक संस्थाओं द्वारा तथ्यों और लागू कानूनों के आधार पर विचार किया जाना चाहिए। प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह सिसोदिया, जोगिंदर ठाकुर, वीर सिंह, सुनील परमार, श्यामू परमार, गोविंद तोमर, सत्येंद्र ठाकुर, दीपक राघव सहित राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। — राष्ट्रवादी प्रताप सेना, हाथरस1
- UGC नीतियों और SC/ST अधिनियम में संशोधन की मांग........ भारतीय परशुराम सेना उत्तर प्रदेश की ओर से UGC से संबंधित नीतियों और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार एवं भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में UGC की आरक्षण संबंधी नीतियों की समीक्षा कर उन्हें पारदर्शी, न्यायसंगत और योग्यता आधारित बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में UGC की भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, शोध एवं अकादमिक अवसरों में आरक्षण व्यवस्था के वर्तमान स्वरूप पर पुनर्विचार करने की मांग रखी गई। साथ ही SC/ST अधिनियम के प्रावधानों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित संशोधन और किसी भी कार्रवाई से पहले प्राथमिक जांच, साक्ष्य तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका संगठन UGC नियमों के रोलबैक की मांग के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी प्रताप सेना के सहयोग के आग्रह पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा भी इस अभियान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मांग पर विचार या संशोधन किए जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- सेवा संकल्प के 25 वर्ष सेवा संकल्प यात्रा...। बीजेपी..1
- सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती सासनी के खोरना गांव में त्रयोदशी संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, गेट खोलते ही युवक को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में भर्ती हाथरस: सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खोरना में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर का मुख्य गेट खोल रहे एक युवक को अचानक बिजली का करंट लग गया। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव खोरना में इन दिनों एक घर में त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राजेश पुत्र जसवंत सिंह नामक युवक किसी काम से घर के बाहर गया था। जब वह वापस लौटकर आया और उसने प्रवेश द्वार का लोहे का गेट खोलने के लिए हाथ बढ़ाया, तो वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि राजेश मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मुख्य विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया और अचेत अवस्था में पड़े राजेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) में तैनात डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण युवक की हालत खतरे से बाहर है,1
- खेत पर धान की फसल में काम करते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहेटा में खेत पर धान की फसल में काम करते समय एक महिला रितु शर्मा पत्नी संजू शर्मा के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। महिला ने बताया कि वह खेत पर काम कर रही थी तभी हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया।1