logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदा को मिली नई ट्रेन की सौगात,केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत एक्सप्रेस को किया रवाना हरदा बनारस-हड़पपुर-बनारस ट्रेन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा को बढ़ावा मिलेगा - केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उइके केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, सदस्य जेडआरयूसीसी रेल मंत्रालय भारत सरकार सुयोग सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने रेल चालक दल का भी शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतिथियों ने इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पूणे से बनारस के बीच आवागमन सुविधा मिलेगी। जिले के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत एक्सप्रेस का गत दिवस बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अविराम खरे ने अपने संबोधन में बताया कि 110 कि.मी. प्रति घण्टे की स्पीड तक चलने वाली इस अमृत भारत एक्सप्रेस को अत्याधूनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नेक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। श्री खरे ने बताया कि गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना में 05ः15 बजे पहुँचेगी तथा 05ः20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार रानी कमलापति में आगमन 07ः35 बजे, प्रस्थान 07ः40 बजे, नर्मदापुरम में आगमन 08ः50 बजे, प्रस्थान 08ः55 बजे, इटारसी में आगमन 09ः25 बजे, प्रस्थान 09ः30 बजे तथा हरदा में आगमन 10ः20 बजे तथा प्रस्थान 10ः25 बजे होगा। इसके पश्चात यह ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00ः55 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में सीनियर डीबीएम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

10 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
f78bb2b2-446f-433b-a0d0-84df868978ab

हरदा को मिली नई ट्रेन की सौगात,केंद्रीय राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत एक्सप्रेस को किया रवाना हरदा बनारस-हड़पपुर-बनारस ट्रेन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा को बढ़ावा मिलेगा - केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उइके केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर

5b813474-abdb-4eab-aff0-65c06049d029

आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, सदस्य जेडआरयूसीसी रेल मंत्रालय भारत सरकार सुयोग सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने रेल चालक दल का भी शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतिथियों ने इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पूणे से बनारस के बीच आवागमन सुविधा मिलेगी। जिले

0de96eff-4fd5-4564-976c-d16e51102914

के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत एक्सप्रेस का गत दिवस बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अविराम खरे ने अपने संबोधन में बताया कि 110 कि.मी. प्रति घण्टे की स्पीड तक चलने वाली इस अमृत भारत एक्सप्रेस को अत्याधूनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नेक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। श्री खरे ने बताया कि गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह

ट्रेन भोपाल मंडल के बीना में 05ः15 बजे पहुँचेगी तथा 05ः20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार रानी कमलापति में आगमन 07ः35 बजे, प्रस्थान 07ः40 बजे, नर्मदापुरम में आगमन 08ः50 बजे, प्रस्थान 08ः55 बजे, इटारसी में आगमन 09ः25 बजे, प्रस्थान 09ः30 बजे तथा हरदा में आगमन 10ः20 बजे तथा प्रस्थान 10ः25 बजे होगा। इसके पश्चात यह ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00ः55 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में सीनियर डीबीएम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Narayan Singh Kaurav
    1
    Post by Narayan Singh Kaurav
    user_Narayan Singh Kaurav
    Narayan Singh Kaurav
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एक की मौके पर मौत दो गंभीर
    1
    एक की मौके पर मौत दो गंभीर
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नर्मदापुरम- एंबुलेंस में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, महिला मरीज की जान पर बना गंभीर संकट। डोलरिया के ग्राम सांवलखेड़ा के पास हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप: करीब एक घंटे तक सड़क किनारे फंसी रही महिला मरीज, नहीं मिल पाई समय पर मदद। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, कलेक्टर से किया गया संपर्क। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मौके पर भेजी गई दूसरी एंबुलेंस। तत्काल राहत मिलने पर महिला मरीज को सुरक्षित नर्मदापुरम अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने जहां सेवा और समन्वय का उदाहरण पेश किया, वहीं देरी को लेकर सवाल भी खड़े हुए।
    1
    नर्मदापुरम- एंबुलेंस में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, महिला मरीज की जान पर बना गंभीर संकट।
डोलरिया के ग्राम सांवलखेड़ा के पास हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप: करीब एक घंटे तक सड़क किनारे फंसी रही महिला मरीज, नहीं मिल पाई समय पर मदद।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, कलेक्टर से किया गया संपर्क।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मौके पर भेजी गई  दूसरी एंबुलेंस।
तत्काल राहत मिलने पर महिला मरीज को सुरक्षित नर्मदापुरम अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना ने जहां सेवा और समन्वय का उदाहरण पेश किया, वहीं देरी को लेकर सवाल भी खड़े हुए।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इस नई ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। बनारस से हड़पसर (पुणे) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर और झांसी, रानिकमलपति ,नर्मदापुरम ,इटारसी ,हरदा ,खंडवा स्टेशन पर रुकेगी इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।
    3
    इस नई ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। बनारस से हड़पसर (पुणे) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर और झांसी, रानिकमलपति ,नर्मदापुरम ,इटारसी ,हरदा ,खंडवा स्टेशन पर रुकेगी 
इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    15 hrs ago
  • कोठरी के गांधी चौक, बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक परम पूज्य मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन 29 अप्रैल को प्रातःकालीन धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात चिलचिलाती धूप के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा को आकर्षक सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया । लाभार्थी परिवार अश्व रथ में सवार होकर चल रहे थे, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन पैदल शामिल हुए। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का मुख्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर विश्वशांति महायज्ञ में समाजजनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पूजन, विधान, अभिषेक, प्रवचन एवं महायज्ञ शामिल रहे। सायंकाल संगीतमय महाआरती और भक्ति संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया l समाज के नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि आयोजन में आष्टा, भोपाल, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गईं। विभिन्न परिवारों ने धार्मिक पात्र बनकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ने कहा कि जिस चीज का जब समय आता है, तभी उसका काम होता है और उसके लाभार्थी भी मिल जाते हैं। “मनुष्य अपने लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन तो सहज ही जुटा लेता है, किंतु भगवान के मंदिर का निर्माण, जीर्णोद्धार एवं वेदी प्रतिष्ठा जैसे कार्य विरले ही पुण्यात्मा करते हैं। भगवान को उच्च स्थान पर विराजित करना, मंदिर पर कलश स्थापित करना और साधु-संतों के लिए संत निवास की व्यवस्था करना अत्यंत महान पुण्य का कार्य है। तीन दिवसीय इस वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में कोठरी नगर के नागरिकों एवं समाजजनों ने जिस श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भीषण गर्मी भी आपकी आस्था को डिगा नहीं सकी मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ने कहा चिलचिलाते हुई गर्मी भी आपकी आस्था को नहीं डिगा पाई, यह सच्ची भक्ति का प्रमाण है। जिनके भाग्य में पुण्य का उदय होता है, वही जिनवाणी सुनने और धर्म कार्यों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।” महोत्सव मुनिश्री संस्कार सागर महाराज, क्षुल्लक कमल सागर महाराज एवं ब्रह्मचारी श्रीपाल भैय्या (आदिनाथ धाम, अमलाह) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।
    4
    कोठरी के गांधी चौक, बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक परम पूज्य मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
अंतिम दिन 29 अप्रैल को प्रातःकालीन धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात चिलचिलाती धूप के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा को आकर्षक सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया । लाभार्थी परिवार अश्व रथ में सवार होकर चल रहे थे, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन पैदल शामिल हुए।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का मुख्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर विश्वशांति महायज्ञ में समाजजनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की।
दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पूजन, विधान, अभिषेक, प्रवचन एवं महायज्ञ शामिल रहे। सायंकाल संगीतमय महाआरती और भक्ति संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया l
समाज के नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि आयोजन में आष्टा, भोपाल, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गईं। विभिन्न परिवारों ने धार्मिक पात्र बनकर परंपरा का निर्वहन किया।
इस अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ने कहा कि जिस चीज का जब समय आता है, तभी उसका काम होता है और उसके लाभार्थी भी मिल जाते हैं।
“मनुष्य अपने लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन तो सहज ही जुटा लेता है, किंतु भगवान के मंदिर का निर्माण, जीर्णोद्धार एवं वेदी प्रतिष्ठा जैसे कार्य विरले ही पुण्यात्मा करते हैं। भगवान को उच्च स्थान पर विराजित करना, मंदिर पर कलश स्थापित करना और साधु-संतों के लिए संत निवास की व्यवस्था करना अत्यंत महान पुण्य का कार्य है।
तीन दिवसीय इस वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में कोठरी नगर के नागरिकों एवं समाजजनों ने जिस श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भीषण गर्मी भी आपकी आस्था को डिगा नहीं सकी
मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ने कहा चिलचिलाते हुई गर्मी भी आपकी आस्था को नहीं डिगा पाई, यह सच्ची भक्ति का प्रमाण है। जिनके भाग्य में पुण्य का उदय होता है, वही जिनवाणी सुनने और धर्म कार्यों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।”
महोत्सव मुनिश्री संस्कार सागर महाराज, क्षुल्लक कमल सागर महाराज एवं ब्रह्मचारी श्रीपाल भैय्या (आदिनाथ धाम, अमलाह) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    5 hrs ago
  • दिल्ली एयरपोर्ट से मैंने आदरणीय एम. शरण जी को कॉल कर सूचित किया कि मैं भोपाल आ रहा हूँ और किसी आवश्यक कार्य के संबंध में आपसे मुलाकात करना चाहता हूँ। उन्होंने स्नेहपूर्वक आने के लिए कहा। भोपाल पहुँचकर माननीय डीजीपी साहब से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान भाभी जी से भी भेंट हुई, जिन्होंने अपने हाथों से बने स्वादिष्ट लड्डू व अन्य व्यंजन खिलाकर विशेष स्नेह दिया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात में मेरे साथ छोटे भाई मंजिते भी उपस्थित रहे।
    1
    दिल्ली एयरपोर्ट से मैंने आदरणीय एम. शरण जी को कॉल कर सूचित किया कि मैं भोपाल आ रहा हूँ और किसी आवश्यक कार्य के संबंध में आपसे मुलाकात करना चाहता हूँ। उन्होंने स्नेहपूर्वक आने के लिए कहा। भोपाल पहुँचकर माननीय डीजीपी साहब से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान भाभी जी से भी भेंट हुई, जिन्होंने अपने हाथों से बने स्वादिष्ट लड्डू व अन्य व्यंजन खिलाकर विशेष स्नेह दिया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात में मेरे साथ छोटे भाई मंजिते भी उपस्थित रहे।
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Kolar, Bhopal•
    3 hrs ago
  • *भोपाल से जलनखोरी का एक भयानव्य रूप देखने को मिला* आजकल लोग अपने दुख से उतना दुखी नहीं हैं, जितना दूसरों के सुख से हैं, अब इसे जलन कहें, द्वेष कहें या ईर्ष्या... *इसी मानसिकता की एक तस्वीर भोपाल से सामने आई, जहां आधी रात को एक शख्स आया, घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाई और मौके से फरार हो गया, घटना कोलार इलाके की बताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी
    1
    *भोपाल से जलनखोरी का एक भयानव्य रूप देखने को मिला*
आजकल लोग अपने दुख से उतना दुखी नहीं हैं,
जितना दूसरों के सुख से हैं, अब इसे जलन कहें, द्वेष कहें या ईर्ष्या...
*इसी मानसिकता की एक तस्वीर भोपाल से सामने आई, जहां आधी रात को एक शख्स आया, घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाई और मौके से फरार हो गया, घटना कोलार इलाके की बताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण
    1
    मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प 
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी सुनील पिता किशोर दंवडे निवासी उमरिया आमला पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी सुनील पिता किशोर दंवडे  निवासी उमरिया आमला पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.