logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमझेरा पुलिस का खुलासा : लूट और फाइनेंस कर्मियों से चोरी करने वाले गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार लूट की मोटरसाइकिल, चांदी का कड़ा एवं 2,600 नगद जप्त तीन वारदातों में कुल 1,05,150 रुपए की राशि चोरी/लूट करना कबूला धार। जिले की अमझेरा थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, चांदी का कड़ा और नगदी बरामद की है। पूछताछ में इस गिरोह ने लूट सहित तीन अलग-अलग वारदातों में 1 लाख रुपये से अधिक की राशि पार करने का जुर्म कबूल किया है। यह पूरी कार्रवाई अमझेरा पुलिस टीम द्वारा धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर की गई। मामले की शुरुआत 6 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे हुई, जब लबरावदा निवासी सीताराम पाटीदार अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल (MP11ZL6930) से ग्वालमगरी से लौट रहे थे। तभी ग्वालमगरी गौशाला रोड पर चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और बाइक, दो मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा व 120 रुपए नगद लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर अमझेरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने सचिन उर्फ चच्चु (27), दीपक उर्फ दिपु (22) और रंगा खराड़ी (34) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। आरोपियों ने सीताराम से लूट की बात स्वीकारते हुए अपने एक अन्य फरार साथी करण गोसर का नाम उजागर किया। इसके साथ ही आरोपियों ने LNT फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर की गई दो अन्य चोरियों का भी खुलासा किया। इनमें 3 जून को नयापुरा में महिला कर्मी सपना साकरिया की स्कूटी से बायोमेट्रिक मशीन व 47,150 रुपए और 5 जुलाई को ग्राम कैली में कर्मचारी रवि की बाइक से 58,000 रुपए चोरी करने की वारदातें शामिल थीं। आरोपियों ने तीनों वारदातों से मिले कुल 1,05,150 रुपए आपस में बांटकर खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, चांदी का कड़ा और 2,600 रुपए नगद जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में गठित टीम अब चौथे फरार आरोपी करण गोसर की धरपकड़ में जुटी है। क्षेत्र में लगातार सक्रिय इस गिरोह की गिरफ्तारी से जहां फाइनेंस कर्मियों और राहगीरों को राहत मिलेगी, वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ यह भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस गिरोह ने आसपास के क्षेत्रों में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया था। इनकी रही सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में उनि दिलीप खाण्डे, उनि प्रमोद चौहान, सउनि दिवाकरसिंह बैस, प्र.आर. 489 दिनेश भाभर, प्र.आर. 334 अब्दुल रउफ खान, प्र.आर. 261 ललितसिंह चौहान, प्र.आर. 297 कमल डामोर, आर. 926 लालसिंह भाभर, आर. 316 रमेशचन्द्र नायक एवं आर. 619 राहुल चौहान की आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरुका जप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 day ago
user_यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
1 day ago
00e349e3-437d-4394-a309-9d5652d0fc7c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण और नेतृत्व को लेकर अपनी बात रखी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण और नेतृत्व को लेकर अपनी बात रखी।
    1
    17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण और नेतृत्व को लेकर अपनी बात रखी।

    user_प्रधान संपादक कदम राजपूत
    प्रधान संपादक कदम राजपूत
    Photographer सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छड़ावद में करणी सेना का संगठन विस्तार; UGC नियमों को लागू न करने की मांग के साथ EWS और आर्थिक आरक्षण पर व्यापक जन-जागरण का संकल्प ​छड़ावद: ग्राम छड़ावद में करणी सेना (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के तत्वावधान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विस्तार करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। ​नवनियुक्त कार्यकारिणी: ​उपाध्यक्ष: मूलचन्द जी सिसोदिया एवं मेहताबसिंह राठौर ​महा सचिव: पूनमसिंह सिसोदिया ​संयोजक: राहुलसिंह परमार ​कोषाध्यक्ष: भंवरसिंह राठौर ​मीडिया प्रभारी: संजयसिंह बारोड़ ​सह-मीडिया प्रभारी: राकेशसिंह पवार ​सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रमुख माँगे: ​बैठक के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने समाज से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया: ​UGC नियम लागू न करने की माँग: वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लागू न करने की पुरजोर मांग उठाई। संगठन ने युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि ये नीतियाँ किस प्रकार सामान्य एवं सवर्ण समाज के युवाओं के शैक्षणिक भविष्य, अवसरों और प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही हैं, इसलिए इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। ​EWS सरलीकरण: सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को दिए जाने वाले EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण की प्रक्रिया में आ रही प्रशासनिक जटिलताओं को दूर करने की माँग की गई। संगठन का मानना है कि जटिल नियमों और कड़े मापदंडों के कारण वास्तविक जरूरतमंद सवर्ण परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसलिए इसके नियमों व प्रमाण-पत्र निर्माण प्रक्रिया का तत्काल सरलीकरण किया जाए। ​आर्थिक आधार पर पूर्ण आरक्षण: करणी सेना ने एक बार फिर दोहराया कि जातिगत आरक्षण के स्थान पर 'आर्थिक आधार पर आरक्षण' की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं को स्पष्ट किया कि वर्तमान और भविष्य में सवर्ण समाज के गरीब तबके के हितों की रक्षा के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ​वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति: ​कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह जी देवड़ा, तहसील संरक्षक धर्मेंद्रसिंह जी राठौड़, तहसील महामंत्री जितेंद्रसिंह जी राठौड़, तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्रसिंह जी पवार, तहसील महामंत्री राहुलसिंह जी डोडिया एवं राजवर्धन सिंह जी गुमानपुरा विशेष रूप से मौजूद रहे। ​इसके साथ ही नगर अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, माखन सिंह पटेल, महेश पटेल, दीपक पड़ियार, उमेश रेवर, वीरेन्द्र रेवर, अर्जुन राठौड़, लालू जी चौहान, दीपक, राहुल पड़ियार, गोविन्द सिसोदिया, नरेन्द्र चौहान, बबलू पड़ियार, पंकज राठौड़, मोहन राठौर तथा धर्मेन्द्र सिसोदिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। ​कार्यक्रम का सफल समापन विक्रम सिंह पड़ियार द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
    1
    छड़ावद में करणी सेना का संगठन विस्तार; UGC नियमों को लागू न करने की मांग के साथ EWS और आर्थिक आरक्षण पर व्यापक जन-जागरण का संकल्प
​छड़ावद: ग्राम छड़ावद में करणी सेना (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के तत्वावधान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विस्तार करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
​नवनियुक्त कार्यकारिणी:
​उपाध्यक्ष: मूलचन्द जी सिसोदिया एवं मेहताबसिंह राठौर
​महा सचिव: पूनमसिंह सिसोदिया
​संयोजक: राहुलसिंह परमार
​कोषाध्यक्ष: भंवरसिंह राठौर
​मीडिया प्रभारी: संजयसिंह बारोड़
​सह-मीडिया प्रभारी: राकेशसिंह पवार
​सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रमुख माँगे:
​बैठक के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने समाज से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया:
​UGC नियम लागू न करने की माँग: वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लागू न करने की पुरजोर मांग उठाई। संगठन ने युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि ये नीतियाँ किस प्रकार सामान्य एवं सवर्ण समाज के युवाओं के शैक्षणिक भविष्य, अवसरों और प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर रही हैं, इसलिए इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।
​EWS सरलीकरण: सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को दिए जाने वाले EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण की प्रक्रिया में आ रही प्रशासनिक जटिलताओं को दूर करने की माँग की गई। संगठन का मानना है कि जटिल नियमों और कड़े मापदंडों के कारण वास्तविक जरूरतमंद सवर्ण परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसलिए इसके नियमों व प्रमाण-पत्र निर्माण प्रक्रिया का तत्काल सरलीकरण किया जाए।
​आर्थिक आधार पर पूर्ण आरक्षण: करणी सेना ने एक बार फिर दोहराया कि जातिगत आरक्षण के स्थान पर 'आर्थिक आधार पर आरक्षण' की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। वक्ताओं ने युवाओं को स्पष्ट किया कि वर्तमान और भविष्य में सवर्ण समाज के गरीब तबके के हितों की रक्षा के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
​वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति:
​कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह जी देवड़ा, तहसील संरक्षक धर्मेंद्रसिंह जी राठौड़, तहसील महामंत्री जितेंद्रसिंह जी राठौड़, तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्रसिंह जी पवार, तहसील महामंत्री राहुलसिंह जी डोडिया एवं राजवर्धन सिंह जी गुमानपुरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
​इसके साथ ही नगर अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, माखन सिंह पटेल, महेश पटेल, दीपक पड़ियार, उमेश रेवर, वीरेन्द्र रेवर, अर्जुन राठौड़, लालू जी चौहान, दीपक, राहुल पड़ियार, गोविन्द सिसोदिया, नरेन्द्र चौहान, बबलू पड़ियार, पंकज राठौड़, मोहन राठौर तथा धर्मेन्द्र सिसोदिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
​कार्यक्रम का सफल समापन विक्रम सिंह पड़ियार द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    10 hrs ago
  • श्रेष्ठ मानव शरीर धारण करके इंसान का मस्तक पर टीका कुंकुम तिलक चंदन आदि लगाना अच्छी आदत है।
    1
    श्रेष्ठ मानव शरीर धारण करके इंसान का मस्तक पर टीका कुंकुम तिलक चंदन आदि लगाना अच्छी आदत है।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer हातोद, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट
    1
    नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू  तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर  कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर  निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट

    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता
    1
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी
इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा।
वीओ–1
इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
बाइट
डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले
    1
    जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
    1
    इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और कार्यों से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन

धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन
(DWSM) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और कार्यों से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
इस दौरान जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_प्रधान संपादक कदम राजपूत
    प्रधान संपादक कदम राजपूत
    Photographer सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.