किसानों के करोड़ो सब्सिडी के भुगतान की मांग को लेकर उप निबंधक को आप्रेटिव के समक्ष किसान सभा ने प्रदर्शन किया शिकारपुर : साधन सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों के करोड़ो सब्सिडी के भुगतान की मांग को लेकर उप निबंधक को आप्रेटिव के समक्ष किसान सभा ने प्रदर्शन किया उप निबंधक ने शीघ्र ही सब्सिडी की धनराशि का किसानो को देने का आश्वासन दिया प्रदर्शन मे किसान सभा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चन्द्रपाल सिंह, ने कहा कि साधन सहकारी समिति के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों से कर्जे पर 7 % ब्याज की वसूली की जाती है जिसका 4 % हिस्सा किसानों को सब्सिडी के रूप मे तत्काल किसानों को लौटाया जाता रहा है गत वर्ष 2025- 2026 मे भी किसानों से ऋण पर 7% ब्याज वसूला गया और किसानों को बताया गया कि वर्ष के अन्त मे इस धन राशि को किसानों को लौटाया जायेगा परन्तु वर्ष के अन्त में भी किसानों को उनकी सब्सिडी नही लौटाई गयी इस प्रकार किसानों के करोड़ो रुपये खटाई मे पड़े है इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए फिर से ऋण पर 7% ब्याज वसूला जा रहा है सहकारी समितियों द्वारा किसानो की सब्सिडी को हड़पने की कोशिश की जा रही है माकपा के जिला सचिव जगवीर भाटी, ने कहा कि सहकारी सामितियों से किसानों को पर्याप्त डीएपी नही मिल रही है खुले बाजार मे उर्वरकों की खुले आम कलाबाजारी हो रही है मनमाने रेट वसूले जा रहे है खाद के कट्टे के साथ अन्य अनावश्यक उत्पाद बेचे जा रहे है किसान सभा की ओर से उप निबंधक को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे वर्ष 2025-26 की सब्सिडी की धनराशि का तत्काल भुगतान करने चालू वर्ष मे ऋण वसूली पर 7% के स्थान पर 3% की दर से ब्याज लेने सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्र मे डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने कलाबाजारी रोकने सहकारी व निजी विक्रेताओं द्वारा खाद के स्टॉक को प्रदर्शित करने के लिए सूचना पट लगावाने फाइल नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली बन्द करने आदि मांगों को उठाया गया अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगवीर सिंह ने की प्रदर्शन ऋण किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, मीरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मूलचन्द सिंह, अनिल कुमार, अमरपाल सिंह, हरिओम सिंह, श्रीपाल सिंह, यशपाल सिंह, अलीजन, सजाउल, सुरेश सिंह, जसवंत सिंह युसूफ, रनवीर सिंह, ज्ञान बाबा, आदि मौजूद रहे ।

- बुलंदशहर: कृषि विभाग की टीम ने पकड़ी बड़े स्तर पर यूरिया की काला बाजारी। सरकारी संस्था पीसीएफ से की गई थी 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी। गोदाम पर गैर जिले के ट्रकों की लोडिंग होती देख एक्टिव की गई थी कृषि विभाग की टीम। कृषि अधिकारी ने अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़े यूरिया से लदे तीन ट्रक। ट्रकों से यूरिया ले जाया जा रहा था रामपुर और सम्भल। कृषि अधिकारी ने ड्राइवर और तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पीसीएफ के गोदाम से खाद तस्कर ने 400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से यूरिया खरीदा, जबकि सरकारी रेट 286 रुपये प्रति बोरा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई जा रही है खाद माफियाओं पर एफआईआर।1
- बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।1
- बुलंदशहर कलेक्ट में एक चेंबर के विवाद में चली गोलियां और एक घायल1
- राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।3
- बुलंदशहर में चैंबर पर कब्जे के विवाद में फायरिंग चैंबर का ताला तोड़ने पर हुए विवाद में फायरिंग1
- ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक आग का गोला बन गई! देखिए इन तस्वीरों को... धू-धू कर जलती ये कार चीख-चीख कर सवाल पूछ रही है कि क्या वाकई इलेक्ट्रिक गाड़ियां सुरक्षित हैं? गनीमत रही कि आग लगते ही लोग वक्त रहते बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग डरे हुए हैं। कभी टू-व्हीलर, तो कभी फोर-व्हीलर... आखिर क्यों बार-बार EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं? क्या ये गर्मी का असर है या तकनीक में कोई बड़ी चूक?आपकी क्या राय है? क्या आप अब भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का भरोसा जुटा पाएंगे? कमेंट में हमें जरूर बताएं!1
- बुलंदशहर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जिलाध्यक्ष के पिता के चैंबर का ताला तोड़ा गया। उन्हें मिली इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन। आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता कई किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट गेट पहुचे और मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। भारतीय किसान यूनियान महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर से निकल रहे एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे में जा रही किसानो क़ी ज़मीन उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें नोएडा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। और ना गंगा हाईवे पर बुलंदशहर में कोई उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया गया है। स्मार्ट मीटर को लेकर बोले ठाकुर धर्मेंद्र सिंह कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए स्मार्ट मीटर मीटर में संशोधन तो किया लेकिन बिजली बिल कई गुना ज्यादा बढकर आ रहा हैं। इसी तरह क़ी कई मांगों को लेकर जिला जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।3