जैतहरी पुलिस ने हत्या के 05 आरोपियो को 48 घण्टो मे किया गिरफ्तार अनूपपूर/जैतहरी - दिनांक 24.09.2026 को फरियादी प्रेम लाल कोल पिता समारू कोल उम्र 52 वर्ष निवासी सिवनी डोंगरी टोला थाना जैतहरी का रिपोर्ट लेख कराया कि कल दिनांक 23/09/2026 को समय लगभग 07 बजे गणेश विसर्जन हेतु अपनी मोटर सायकल मे अपने साथी मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से निकला था समय लगभग रात्रि 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन मे गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है तब हम लोगो ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ ले जाकर गोवर्धन की पता तलाश किये तो वह नही मिला । आज सुबह 07 बजे से लगातार पता तलाश किये तो समय लगभग 08 बजे गोवर्धन की मोटर साइकिल का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल हमे मंडल के बगीचा मे मिली है तथा मोटर सायकल, चप्पल से एक किलोमीटर दूरी पर है । उसके बाद हमने तेजराज राठौर से पूछे लेकिन कोई पता नही चला कल से लगातार मै अपने परिजनो के साथ लडका गोवर्धन की पता तलाश कर रहा हूँ जिसका कोई पता नही चल रहा है रिपोर्ट करता हूँ गोवर्धन की पता तलास अतिशीघ्र की जाय । गोवर्धन का मोबाइल मिथुन के पास ही रह गया है । रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाय । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना उक्त अपराध का अपह्रत गोवर्धन कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरी टोला सिवनी की दस्तयाबी हेतु थाना जैतहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर शव बदनहाई डोंगरी सिवनी के जंगल मे झाडियो के बीच दस्तयाब मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस का लेख कर अपहृत गोवर्धन कोल के शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी का घटित करना पाये जाने मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर को घटना के संबंध मे जानकारी दी गई जो घटना स्थल पर स्वंय उपस्थित आये उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एफ.एस.एल. अधिकारियों एवं डाग स्काट को सूचना देकर मौके पर एफ.एस.एल.अधिकारी उपस्थित आने पर शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण वीडियोग्राफी की गई व घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया मृतक गोवर्धन कोल का काले रंग का पैन्ट व जिसमे बेल्ट लगा हुआ सिर के पास रखा मिला जिसे मौके जप्त किया गया बाद शव पंचनामा कार्यवाही कर बाद शव का पी.एम. सीएचसी जैतहरी से करवाया गया । प्रकरण मे आरोपीगणो द्वारा अपराध धारा 140(3), 103(1),238 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा इजाफा की गई एवं मृतक गोवर्धन कोल के अनुसूचित जनजाति वर्ग का होने पर प्रकरण मे धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट बढाई गई प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलास किया जो आरोपी सूरज राठौर ,राहुल सिंह राठौर , तेजराज राठौर ,दिनेश गोड एंव राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी के दस्तयाब हुये जिन्हे अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया जो जुर्म कारित करना स्वीकार किये एंव घटना मे प्रयुक्त आला जरब , आरोपियो के घटना के वक्त पहने गये कपडे , घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल, ईको कार , मृतक का पर्स आरोपियो द्वारा बताये स्थानो से जप्त किया गया है । आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । मामले की विवेचना जारी रखते हुये गिरफ्तारशुदा आरोपियो को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया है ।

- रातभर की बारिश के बाद बिजुरी में धंसी निर्माणाधीन सड़क, बड़ा हादसा टला बिजुरी। रातभर हुई बारिश के बाद बिजुरी में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान एक भैंसा धंसे हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, सड़क धंसने के बाद सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई पुलिया और आरसीसी ह्यूम पाइप की तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच की मांग की जा रही है।1
- *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*1
- विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई प्रकाश नगर में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के एम पी ई बी प्रकाश नगर के विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय CBSE प्रकाश नगर (अंग्रेजी माध्यम ) में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शैक्षिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित संपूर्ण देश भर में करोड़ों कंठ से एक साथ वंदे मातरम का संपूर्ण सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिरसिंहपुर पाली व्यवहार न्यायालय के मान. न्यायाधीश महोदय श्री गोपाल नंदन पाल जी कार्यक्रम के साक्षी एवं समिति संरक्षक श्री प्रकाश पालीवाल जी कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विद्यालय के व्यवस्थापक / सचिव श्री विजय प्रताप सिंह सिकरवार श्री सतीश जी योगेश शर्मा जी, कार्मिक अधिकारी MPPGCL श्री दिनेश पटेल जी भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अर्जुन सिंह सैयाम जी मुख्य वक्ता विद्या भारती सप्त शक्ति टोली श्री मती माधवी सिंह जी, श्री मती ज्योति द्विवेदी जी,श्री मती अभिलाषा जी , श्री महेंद्र शुक्ला जी अन्य समस्त अभिभावक जन, पत्रकार बंधु प्राचार्य /प्रधानाचार्य जी समस्त शिक्षक /शिक्षिका एवं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल रहे। वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन विद्यालय मे अध्यनरत छात्रा कु अनुश्री शुक्ला कक्षा बलवाटिका 3 एवं कु संगीता मण्डल कक्षा 12 वी द्वारा किया गया। ।। वन्देमातरम।। 🚩4
- बारिश ने बढ़ाया जोहिला डैम का दबाव, चार गेटों से पानी की निकासी उमरिया जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। लगातार बारिश का असर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम पर भी दिखाई दे रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद परियोजना प्रबंधन ने चार गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जोहिला डैम के चारों गेट करीब दो-दो मीटर तक खोले गए हैं। गेट खुलने के बाद डैम से पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम से पानी की निकासी का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण डैम में पानी की आवक बढ़ी है। वर्तमान में चार गेट खोले गए हैं और प्रत्येक गेट करीब दो मीटर तक खुला है। डैम के गेट और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर पर लगातार नजर बारिश का दौर जारी रहने के कारण परियोजना प्रबंधन की ओर से डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की टीम गेटों की स्थिति और पानी की आवक पर निगरानी बनाए हुए है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके। तीन दिनों से हो रही बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है। लगातार बारिश के चलते खेतों और निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में जोहिला डैम से पानी की निकासी शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की नजर डैम के जलस्तर पर बनी हुई है। बारिश बढ़ी तो बढ़ सकती है निकासी यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है और डैम में पानी की आवक और बढ़ती है, तो पानी की निकासी की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल चार गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जोहिला डैम संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। बारिश के मौसम में डैम के जलस्तर और गेटों की निगरानी बेहद अहम हो जाती है। फिलहाल परियोजना प्रबंधन के अनुसार चार गेट दो-दो मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।1
- _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_1
- *💥उज्जैन में शाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प, भयंकर पथराव, पुलिस की शील्ड तक टूट गई, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तनाव* *क़ाजी की अपील के अपील के बाद भी स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है..*1
- एमसीबी जिले के पोड़ी थानां इलाके के हाइवे चौकी नागपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ओडिसा नम्बर की दो पिकप से करोड़ो रूपये के गांजे की बड़ी खेफ पकड़ने में कामयाबी मिली है1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।1
- कोरिया जिले गोवंश के कटे सर मिलने से हड़कंप मच गया है झाड़ियों में मिला गोवंश का सर1