सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार सवार की मौत चालक घायल * * मीरजापुर * राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास बसंतपुर गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर रास्ते में खड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में एक कार घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्त की मौके पर मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया पुलिस ने दोनों को राजगढ़ अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल का इलाज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद सोनभद्र के डाला बाजार निवासी विनय तिवारी 35 और अरविंद श्रीवास्तव 40 दोनों बुधवार की रात्रि मिर्जापुर से अपनी कार से सोनभद्र को जा रहे थे जैसे ही वह राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार से बाहर बसंतपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर खड़ा था कार अनियंत्रित होकर उसी में जाकर पीछे से घुस गई जिससे उसमें बैठे कार चालक विनय तिवारी और पास में बैठे अरविंद श्रीवास्तव दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएससी अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और विनय तिवारी का इलाज किया पुलिस में ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। * रात में हो रही अवैध खनन से बढ़ रही है दुर्घटनाएं*

- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- दिनांक 02 मई 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा अन्तर्गत शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में नगरवासियों के जल भराव की शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को तत्काल नाले चिन्हांकन करने के निर्देश दिये, साथ ही ईओ नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि नाले की कच्ची खुदाई कराकर जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये ताकि क्षेत्र में जमे पाने को तुरन्त निकाला जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि स्थायी समाधान के लिये नाले के पक्के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराकर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थायी समाधान हेतु निर्देशित किया जिससे नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन, एससी/ एसटी एक्ट” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त दिलदार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार चौहान मय हमराह म0उ0नि0 ज्योति सविता व का0 सोनू कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत धारा 65(1)/137(2)/87/352/351(2)/55 BNS व धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) V/3(2)VA SC/ST ACT व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट व 3 (1)/5 (3) उ.प्र.विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधि0 थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त दिलदार उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 आजाद निवासी ग्राम महदहां थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 20 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोकईयापुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- *दिनांक 01-05-2026 थाना कोतवाली देहात, जनपद सुल्तानपुर, रात्रि लगभग 9:30 बजे कमनगढ़ बाईपास, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रक, जिसकी संख्या UP 55 GT 9351 व एक अर्टिगा गाड़ी, जिसकी संख्या UP 65 EH 9489 है, का एक्सीडेंट हो गया। इसमें अर्टिगा में सवार 6 लोगों को चोट लग गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फ़ोर्स घटनास्थल पर पहुँची तथा घायलों को ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया गया। दोनों गाड़ियों को कब्ज़े में ले लिया गया है। चोटें ज़्यादा थीं, तो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*1
- दो ईमानदार अधिकारियों की एंट्री से जगी उम्मीद, समाधान दिवस में बदली तस्वीर *लम्भुआ, सुलतानपुर।* तहसील लम्भुआ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार आम दिनों से अलग नजर आया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम की मौजूदगी ने न केवल कार्यक्रम की गंभीरता बढ़ाई, बल्कि फरियादियों के बीच एक नई उम्मीद भी जगाई। दोनों अधिकारियों का सख्त और सक्रिय रवैया लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल रहा कि अब उनकी समस्याओं का समाधान टालमटोल के बजाय मौके पर ही संभव हो सकता है। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खास बात यह रही कि कई मामलों में अधिकारियों ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई। इससे लोगों को पहली बार यह एहसास हुआ कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समझा जा रहा है। फरियादियों का कहना है कि पहले शिकायतें दर्ज तो हो जाती थीं, लेकिन उनके समाधान में लंबा समय लग जाता था या फिर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। इस बार स्थिति अलग दिखी, जहां अधिकारियों ने सीधे संवाद कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भरोसा दिया। इससे प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव का संकेत भी मिला है। डीएम और एसपी की संयुक्त उपस्थिति ने विभागीय अधिकारियों में भी जवाबदेही बढ़ाई है। मौके पर ही फटकार और निर्देश मिलने से संबंधित कर्मियों में सतर्कता देखी गई। यह साफ संकेत है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि इस एक्शन मोड का असर लंबे समय तक बना रहता है या नहीं। फिलहाल, जनता की निगाहें प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं। अगर इसी तरह पारदर्शिता और तत्परता बनी रही, तो निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और समाधान दिवस की उपयोगिता भी सार्थक साबित होगी।4
- भूमिधरी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पर असफल होने पर बड़ा ड्रामा । फर्जी मारपीट का आरोप लगा जिला अस्पताल में भर्ती की बात कह जबरन मुकदमा दर्ज करवाने का कर रहे प्रयास । जबकि तथाकथित घायल जिला अस्पताल के बजाय मवेशी को चारा खिलाने और फावड़ा लेकर खेत पर जाते दिखा । घायल के पक्ष के लोग हालत गंभीर बता पुलिस को कर रहे गुमराह । भूमिधरी पर निर्माण करने वाले पक्ष के लोग बनाया वीडियो .पुलिस से लगायी न्याय की गुहार । फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी । फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव का है मामला ।2
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1