Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल ब्रेकिंग न्यूज जालौन जनपद जालौन किसानों की जेबों में डाला जा रहा है डांका जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी शुक्ला खाद बीज भंडार सिरसा कलार में किसानों को बैंक रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया खाद की बोरी बेची जा रही है वहीं एक और बे मौसम कम बारिश के कारण किसान काफी नुकसान झेल चुके है खाद महंगे रेट पर खरीदने को मजबूर है किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल
Nikhil tiwari
किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल ब्रेकिंग न्यूज जालौन जनपद जालौन किसानों की जेबों में डाला जा रहा है डांका जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी शुक्ला खाद बीज भंडार सिरसा कलार में किसानों को बैंक रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया खाद की बोरी बेची जा रही है वहीं एक और बे मौसम कम बारिश के कारण किसान काफी नुकसान झेल चुके है खाद महंगे रेट पर खरीदने को मजबूर है किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल ब्रेकिंग न्यूज जालौन जनपद जालौन किसानों की जेबों में डाला जा रहा है डांका जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी शुक्ला खाद बीज भंडार सिरसा कलार में किसानों को बैंक रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया खाद की बोरी बेची जा रही है वहीं एक और बे मौसम कम बारिश के कारण किसान काफी नुकसान झेल चुके है खाद महंगे रेट पर खरीदने को मजबूर है किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल1
- थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त -तहसीलदार गौरव कुमार रामपुरा, जालौन। शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। तहसीलदार गौरव कुमार ने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय जांच की जाए। शिकायतकर्ता से उसकी समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर तहसीलदार गौरव कुमार, उपनिरीक्षक शिव श्याम पाण्डे, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत , कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल शशांक सोनी, लेखपाल गौरव , लेखपाल प्रवीण कुमार ,लेखपाल रंजीत सिंह, लेखपाल भुवनेश, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।3
- जालौन जिले के छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन छिरिया सलेमपुर पीएचसी में एक हजार बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, जालौन जिले में बना सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड जालौन। जनपद में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने और उन्हें एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत छिरिया सलेमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विनोद राजपूत के नेतृत्व में अब तक करीब एक हजार बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह संख्या पूरे जालौन जिले में सर्वाधिक है। एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव-गांव और विद्यालय स्तर पर जागरूकता के साथ टीकाकरण अभियान को गति दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों को बताया गया कि समय पर टीकाकरण कराने से एचपीवी संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम रहा कि टीकाकरण का आंकड़ा एक हजार तक पहुंच गया। इस उपलब्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। डॉ. विनोद राजपूत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण करना ही नहीं, बल्कि अभिभावकों में जागरूकता पैदा करना भी है, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति या झिझक के कारण कोई पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ अभिभावकों और बालिकाओं के सहयोग के लिए आभार जताया। छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता और टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाए तो अधिक से अधिक लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। एक हजार बालिकाओं के टीकाकरण के साथ छिरिया सलेमपुर पीएचसी ने जालौन जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से 42 साल के किसान हरपाल की मौत हो गई। वह अपने घर पर बिजली की लाइट ठीक कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, शहजादपुरा निवासी हरपाल खेती का काम करते थे। रविवार को जब वह अपने घर में बिजली की लाइट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हरपाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए1
- जुहीखा औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जुहीखा यमुना पुल पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा-इटावा मंडल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव का पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद जालौन के कई वरिष्ठ बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमारे संस्थान के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रम सिंह जाटव ने संगठन और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मिशन में जुटे हैं और आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह गौतम, भुनू प्रधान उदोतपुरा, रमेश प्रकाश, रवि मिश्रा, अशोक पूर्व प्रधान उदोतपुरा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ – अनिल अवस्थी KANOON KI NAZAR 24 NEWS • LAW • JUSTICE1
- कोंच,शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, एक लाख रुपये की मांग का आरोप जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालीजनों पर शराब के नशे में मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को 4 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मालवीय नगर निवासी रोशनी पत्नी रंजीत सिंह पुत्री प्रेमदास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे उसका पति रंजीत सिंह शराब के नशे में घर आया और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि वह अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर आए, तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन पति दोबारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। आरोप है कि शराब के नशे में वह उनके दो वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट करता है। रोशनी ने आरोप लगाया कि उसकी सास किरन पत्नी स्वर्गीय राधेलाल तथा देवर संजीत उर्फ बंटे और अभिषेक पुत्रगण राधेलाल भी पति को उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाते हैं। ससुरालीजन लगातार मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं और रुपये न देने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। शादी के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था और अब वह अतिरिक्त रकम देने की स्थिति में नहीं हैं। पीड़िता ने पुलिस से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।1
- जालौन में पुलिस का बड़ा खुलासा/ चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश /2.72 लाख कैश और लाखों के जेवर बरामद /एक गिरफ्तार* *चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 2.72 लाख नकदी और भारी मात्रा में जेवर के साथ आरोपी गिरफ्तार /जालौन में चोरी की दो वारदातों का खुलासा /2.72 लाख कैश और सोने चांदी के जेवर बरामद एक आरोपी गिरफ्तार* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में पुलिस का बड़ा खुलासा/ चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश /2.72 लाख कैश और लाखों के जेवर बरामद /एक गिरफ्तार* *चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 2.72 लाख नकदी और भारी मात्रा में जेवर के साथ आरोपी गिरफ्तार /जालौन में चोरी की दो वारदातों का खुलासा /2.72 लाख कैश और सोने चांदी के जेवर बरामद एक आरोपी गिरफ्तार* जनपद जालौन कालपी में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी की घटनाओं को लेकर चल रही जांच में अहम सुराग हाथ लगे पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालपी कोतवाली पुलिस ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वाच टावर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया आप को बता दें पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद हुए गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे निवासी ग्राम पिथऊपुर थाना सिरसाकलार के रूप में हुई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद बरामद किए इसके अलावा चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी पुलिस के हाथ लगे हैं आरोपी के पास से ये सामान हुआ बरामद वहीं पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में दो मंगलसूत्र दो अंगूठियां एक सोने की चैन दो जोड़ी टॉप्स झुमकी नथ सुई-धागा कमर पेटी पायल हथफूल बिछिया और चांदी के सिक्के समेत अन्य आभूषण शामिल हैं इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद होने के बाद पुलिस ने बरामद माल को चोरी की घटनाओं से जोड़कर जांच शुरू कर दी है वहीं दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कालपी कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने चोरी की वारदातों को अकेले अंजाम दिया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य सुराग जुटा रही है साथ ही बरामद किए गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी के संबंध में संबंधित पीड़ितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि बरामद सामान की पहचान और उसके वास्तविक मालिकों की पुष्टि की जा सके अन्य घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद एक आरोपी की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में नकदी व आभूषण बरामद होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जांच कर रही है कालपी पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता दें पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी3