कोंच,शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, एक लाख रुपये की मांग का आरोप जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालीजनों पर शराब के नशे में मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को 4 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मालवीय नगर निवासी रोशनी पत्नी रंजीत सिंह पुत्री प्रेमदास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे उसका पति रंजीत सिंह शराब के नशे में घर आया और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि वह अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर आए, तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन पति दोबारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। आरोप है कि शराब के नशे में वह उनके दो वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट करता है। रोशनी ने आरोप लगाया कि उसकी सास किरन पत्नी स्वर्गीय राधेलाल तथा देवर संजीत उर्फ बंटे और अभिषेक पुत्रगण राधेलाल भी पति को उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाते हैं। ससुरालीजन लगातार मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं और रुपये न देने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। शादी के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था और अब वह अतिरिक्त रकम देने की स्थिति में नहीं हैं। पीड़िता ने पुलिस से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
कोंच,शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, एक लाख रुपये की मांग का आरोप जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालीजनों पर शराब के नशे में मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को 4 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मालवीय नगर निवासी रोशनी पत्नी रंजीत सिंह पुत्री प्रेमदास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे उसका पति रंजीत सिंह शराब के नशे में घर आया और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि वह अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर आए, तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन पति दोबारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। आरोप है कि शराब के नशे में वह उनके दो वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट करता है। रोशनी ने आरोप लगाया कि उसकी सास किरन पत्नी स्वर्गीय राधेलाल तथा देवर संजीत उर्फ बंटे और अभिषेक पुत्रगण राधेलाल भी पति को उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाते हैं। ससुरालीजन लगातार मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं और रुपये न देने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। शादी के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था और अब वह अतिरिक्त रकम देने की स्थिति में नहीं हैं। पीड़िता ने पुलिस से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
- "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?" इस पर भाजपा कुछ नहीं बोलेगी बोलेगी भी तो बस सफाई देगी,,, इनके खुदके मंत्री किस तरह से आम जनता को आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पूरा बयान सुनिए- "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?" इस पर भाजपा कुछ नहीं बोलेगी बोलेगी भी तो बस सफाई देगी BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पूरा बयान सुनिए-1
- राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील नई दिल्ली, 9 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नागरिकों से राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। इसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। सरकार की अपील है कि हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भावना के साथ अधिक से अधिक नागरिक अभियान का हिस्सा बनें और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं। 📍 स्थान – नई दिल्ली 📅 अभियान – 9 से 17 अगस्त 20261
- जालौन जिले के छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन छिरिया सलेमपुर पीएचसी में एक हजार बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, जालौन जिले में बना सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड जालौन। जनपद में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने और उन्हें एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत छिरिया सलेमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विनोद राजपूत के नेतृत्व में अब तक करीब एक हजार बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह संख्या पूरे जालौन जिले में सर्वाधिक है। एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव-गांव और विद्यालय स्तर पर जागरूकता के साथ टीकाकरण अभियान को गति दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों को बताया गया कि समय पर टीकाकरण कराने से एचपीवी संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम रहा कि टीकाकरण का आंकड़ा एक हजार तक पहुंच गया। इस उपलब्धि के बाद स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। डॉ. विनोद राजपूत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण करना ही नहीं, बल्कि अभिभावकों में जागरूकता पैदा करना भी है, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति या झिझक के कारण कोई पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ अभिभावकों और बालिकाओं के सहयोग के लिए आभार जताया। छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि से यह भी स्पष्ट हुआ है कि यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता और टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाए तो अधिक से अधिक लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। एक हजार बालिकाओं के टीकाकरण के साथ छिरिया सलेमपुर पीएचसी ने जालौन जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।1
- किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल ब्रेकिंग न्यूज जालौन जनपद जालौन किसानों की जेबों में डाला जा रहा है डांका जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी शुक्ला खाद बीज भंडार सिरसा कलार में किसानों को बैंक रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया खाद की बोरी बेची जा रही है वहीं एक और बे मौसम कम बारिश के कारण किसान काफी नुकसान झेल चुके है खाद महंगे रेट पर खरीदने को मजबूर है किसान वहीं किसान द्वारा मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल1
- उरई : पंचायत भवन में भीषण आग, 15 लाख का सामान जलकर राख, एक दर्जन कंप्यूटर खाक!! पंचायत भवन में एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर-लैपटॉप समेत जरूरी दस्तावेज व सामग्री खाक, पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू उरई (जालौन)। ग्राम पंचायत एरी रामपुरा स्थित पंचायत भवन में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और भवन के अंदर रखा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आ गया। घटना से पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पंचायत भवन में रखे एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर-लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया। ग्राम प्रधान ओमकार पाल के मुताबिक आग से पंचायत भवन में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।1
- कोंच,शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, एक लाख रुपये की मांग का आरोप जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुरालीजनों पर शराब के नशे में मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को 4 बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मालवीय नगर निवासी रोशनी पत्नी रंजीत सिंह पुत्री प्रेमदास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे उसका पति रंजीत सिंह शराब के नशे में घर आया और बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि वह अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर आए, तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। रिश्तेदारों और संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने के बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन पति दोबारा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। आरोप है कि शराब के नशे में वह उनके दो वर्षीय बच्चे के साथ भी मारपीट करता है। रोशनी ने आरोप लगाया कि उसकी सास किरन पत्नी स्वर्गीय राधेलाल तथा देवर संजीत उर्फ बंटे और अभिषेक पुत्रगण राधेलाल भी पति को उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाते हैं। ससुरालीजन लगातार मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं और रुपये न देने पर घर से निकालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। शादी के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था और अब वह अतिरिक्त रकम देने की स्थिति में नहीं हैं। पीड़िता ने पुलिस से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।1
- कोंच में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच नगर में रविवार शाम करीब 4:30 बजे नदीगांव रोड स्थित स्टेट बैंक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरहा अखनीवा निवासी रामशंकर पुत्र रामदयाल, उम्र करीब 50 वर्ष, जनता इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। रविवार को वह कोंच बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव बरहा अखनीवा जा रहे थे। जैसे ही वह नदीगांव रोड स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामशंकर मोटरसाइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, रामशंकर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। वहीं, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।1