कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब: राजेंद्र गर्ग कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब: राजेंद्र गर्ग -बिल के विरोध में पूर्व मंत्री ने घेरी कांग्रेस, हिमाचल में 1500 रुपये वादे को लेकर भी साधा निशाना घुमारवीं। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल का विरोध कर उसने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक बड़ा कदम था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। इससे नारी शक्ति के प्रति कांग्रेस की मानसिकता भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति अब जागरूक है और वह समझ रही है कि उसके हितों के रास्ते में कौन बाधा बन रहा है। आने वाले समय में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए गर्ग ने कहा कि यहां भी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है। चुनाव से पहले 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पारित होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होती तथा महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलती। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता समय आने पर जवाब जरूर देगी।
कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब: राजेंद्र गर्ग कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब: राजेंद्र गर्ग -बिल के विरोध में पूर्व मंत्री ने घेरी कांग्रेस, हिमाचल में 1500 रुपये वादे को लेकर भी साधा निशाना घुमारवीं। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल का विरोध कर उसने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक बड़ा कदम था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। इससे नारी शक्ति के प्रति कांग्रेस की मानसिकता भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति अब जागरूक है और वह समझ रही है कि उसके हितों के रास्ते में कौन बाधा बन रहा है। आने वाले समय में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए गर्ग ने कहा कि यहां भी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है। चुनाव से पहले 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पारित होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होती तथा महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलती। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता समय आने पर जवाब जरूर देगी।
- घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा4
- हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक आशीष ठाकुर पत्रकारवार्ता का आयोजन शनिवार को बिलासपुर में होगी। आशीष ठाकुर1
- नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल नारी शक्ति वंदन विधेयक का पारित न हो पाना अत्यंत खेदजनक एवं चिंताजनक है। यह विधेयक देश की महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो सकता था। यह सर्वविदित है कि यह महत्वपूर्ण विधेयक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में लाया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करना था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी तथा उसके सहयोगी विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक सहयोग प्रदान करने में विफल रहे। न केवल वे व्यापक समर्थन जुटाने में असफल रहे, बल्कि इस विधेयक को पारित होने से रोकने में भी उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है। यह स्थिति महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष की असंगत सोच एवं राजनीतिक स्वार्थ को उजागर करती है। महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं के साथ अन्याय भी है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। अतः हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पुनः प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर शीघ्र पारित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने कही।1
- Post by Lalankumar1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए2
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2