Shuru
Apke Nagar Ki App…
शरीर फिट और फाइन रखने के लिए खान पान के साथ योग भी जरूरी है do yoga,be fit
Gajendra gupta
शरीर फिट और फाइन रखने के लिए खान पान के साथ योग भी जरूरी है do yoga,be fit
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर: जनपद के पीपीगंज नगर पंचायत में ऑपरेशन के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति पर सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर, वार्ड नं. 16 भगवानपुर आजाद नगर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया कि मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। सपा नेताओं ने गोरखपुर प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अस्पताल के मालिक, डॉक्टर और उनकी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अस्पताल को पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक सीज करने और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई। इस दौरान जनपद व कैंम्पियरगंज विधानसभा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। यह जानकारी सपा नेता सुरेंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कैंम्पियरगंज ने दी।1
- यह light खराब हो गया है पर कोई बनाने नहीं आता है चौराहे पर है यहां पर रात में अंधेरा रहता है2
- Post by Gajendra gupta1
- सीएम योगी के गृह जनपद में ग्रामीणों को पुलिस वालों ने धमकाया लगा आरोप! #gorakhpur #campierganj #police1
- इटहियां में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पंचमुखी शिव मंदिर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजन, रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, निचलौल उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, एडीओ पंचायत विनय पाण्डेय, संतोष वर्मा, ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह तथा निचलौल थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी, मुन्ना गोस्वामी एवं सेवादार जितेंद्र त्रिपाठी के साथ ही लेखपाल अजय कुमार कसौधन, पंडित हृदेश मणि त्रिपाठी, सोनू तिवारी और सत्यम गोस्वामी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन नागेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- नशे के इंजेक्शन के तस्करों पर पुरन्दरपुर पुलिस व SOG की जॉइंट रेड, गोरखपुर-बिहार के 2 वांछित दबोचे पुरन्दरपुर, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नशीले इंजेक्शनों की तस्करी से जुड़े दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। दिनांक 10.04.2026 को थाना पुरन्दरपुर में अवैध नशीले इंजेक्शनों के दुरुपयोग और तस्करी को लेकर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 8/21/23/29 NDPS एक्ट में केस दर्ज हुआ था। वांछित तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 18.04.2026 को दोनों को दबोच लिया: 1. राकेश विश्वकर्मा पुत्र राज कपूर, 32 वर्ष निवासी काशीराम आवास, गोविन्द गौशाला के पास, चिड़ियाघर तारामंडल, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर 2. बिट्टू कुमार पुत्र भुलन सिंह, 26 वर्ष निवासी राजापुर, थाना उचकागांव, जिला गोपालगंज, बिहार प्रभारी SOG निरीक्षक योगेश कुमार सिंह उ0नि0 अनुराग प्रकाश पाण्डेय, हे0का0 आशीष सिंह, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 कुतुबुद्दीन, का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी, का0 रामआशीष यादव, का0 इमरान अहमद व का0 आदित्य यादव की टीम ने दबोचा। *अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय* भेजा जा रहा है।1
- महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के घोड़हवा वार्ड में बीते बृहस्पतिवार की रात नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा नेता और नामोनित सभासद पवन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उनके नाबालिग भतीजे को घोड़हवा में दो युवकों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सभासद ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस बीच थाना प्रभारी का स्थानांतरण हो गया और नवागत प्रभारी ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। सभासद का कहना है कि बच्चों के बीच का मामला समझकर उन्होंने तहरीर नहीं दी और आपसी सहमति से समझौता कर लिया। समझौते का कागज भी थाना प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बावजूद आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करते हुए भाजपा सभासद और उनके कुछ साथियों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 फरेन्दा थानाक्षेत्र के हरैया बरगदवा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई झड़प ने लिया हिंसक रूप। 18 वर्षीय अमजद की संदिग्ध हालात में मौत। परिजनों का आरोप— हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू… इलाके में तनाव का माहौल। 👉 आरोपियों की तलाश जारी #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #UPPolice #CrimeNews #JusticeForAmjad #HindiNews #ViralNews #GroundReport #UPNews #Alert 🚨1