logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 days ago
user_Rakeshbilwal Rakesh
Rakeshbilwal Rakesh
Grain Shop झाबुआ, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
2 days ago

More news from Dhar and nearby areas
  • सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुर नगर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम जौलाना के हर्षवर्धनसिंह राठौर, गोपालसिंह राठौर, काना जाट, गट्टु जाट एवं ग्राम खरेली के लक्की जाट ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीति से आहत होकर एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने सभी युवाओ का पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हर्षवर्धनसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी और आम जनता विरोधी नीतियो से जनता परेशान है भाजपा सरकार मे किसानो की उपज के उचित दाम नही मिल रहे है इसलिए भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पप्पु बना जौलाना, सरदार डामर, दिनेश चोधरी, जुवानसिंह जामनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।
    1
    सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुर नगर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम जौलाना के हर्षवर्धनसिंह राठौर, गोपालसिंह राठौर, काना जाट, गट्टु जाट एवं ग्राम खरेली के लक्की जाट ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीति से आहत होकर एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने सभी युवाओ का पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हर्षवर्धनसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी और आम जनता विरोधी नीतियो से जनता परेशान है भाजपा सरकार मे किसानो की उपज के उचित दाम नही मिल रहे है इसलिए भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पप्पु बना जौलाना, सरदार डामर, दिनेश  चोधरी, जुवानसिंह जामनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    2 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़ ,,घाटोल विधानसभा क्षेत्र में बीएपी प्रत्याशी के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या,व दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर सांसद राजकुमार रोत ने कही बड़ी बात विधायकों ने बांसवाड़ा कलेक्ट्री गेट पर दिया धरना) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र से बीएपी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहें अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की निर्मम तरीके से हत्या को लेकर बाप पार्टी में जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी जताई है डुंगरपुर बांसवाड़ा लोक सभा सांसद राजकुमार रोत ने निष्पक्ष जांच की बात कहीं वही पदाधिकारियों मौजूदा विधायकों, कार्यकर्ताओं ने प्रसासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का पार्टी ने अल्टीमेट भी दिया था, लेकिन कार्यवाही से खपा बीएपी ने बांसवाड़ा जिला कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की अलख जगाने एकत्रित हुए जीस में भारत आदिवासी पार्टी के बागीदौरा विधायक जयकूष्ण पटेल,चौरासी विधायक अनिल कटारा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सेलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार धरियावद विधायक थावरचंद डामोर,जिला अध्यक्ष प्रभुलाल भुज, बांसवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रहें एडवोकेट हेमंत राणा बाप पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल हुएं
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़ ,,घाटोल विधानसभा क्षेत्र में बीएपी प्रत्याशी के छोटे भाई अनिल निनामा की हत्या,व दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर सांसद राजकुमार रोत ने कही बड़ी बात  विधायकों ने बांसवाड़ा कलेक्ट्री गेट पर दिया धरना)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधानसभा क्षेत्र से बीएपी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहें अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की निर्मम तरीके से हत्या को लेकर बाप पार्टी में जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी जताई है डुंगरपुर बांसवाड़ा लोक सभा सांसद राजकुमार रोत ने निष्पक्ष जांच की बात कहीं वही पदाधिकारियों मौजूदा विधायकों, कार्यकर्ताओं ने प्रसासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का पार्टी ने अल्टीमेट भी दिया था, लेकिन कार्यवाही से खपा बीएपी ने बांसवाड़ा जिला कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की अलख जगाने एकत्रित हुए जीस में भारत आदिवासी पार्टी के बागीदौरा विधायक जयकूष्ण पटेल,चौरासी विधायक अनिल कटारा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सेलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार धरियावद विधायक थावरचंद डामोर,जिला अध्यक्ष प्रभुलाल भुज, बांसवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी रहें एडवोकेट हेमंत राणा बाप पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने में शामिल हुएं
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जोबट में जनगणना-2027 कार्यशाला आयोजित, डिजिटल ऐप से स्व-जनगणना पर जोर
    3
    जोबट में जनगणना-2027 कार्यशाला आयोजित, डिजिटल ऐप से स्व-जनगणना पर जोर
    user_MP NEWS EXPRESS
    MP NEWS EXPRESS
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • Shriman PWD ke hisab ka promotion
    3
    Shriman PWD ke hisab ka promotion
    user_Arbaaj khan
    Arbaaj khan
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर के भोज नगर क्षेत्र में वात्सल्य मंदिर के पास 9 अप्रैल की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बैठे 8 वर्षीय बच्चे तनिष्क वर्मा का अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाश बच्चे को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चा भागकर सामने स्थित पड़ोसी के घर में छिप गया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्चे के पिता केतन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्कूल से लौटकर घर के बाहर बैठा था छात्र त्रिमूर्ति नगर निवासी केतन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र तनिष्क वर्मा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 5वीं का छात्र है। 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे वह स्कूल से घर लौटा था। घर पर कोई नहीं होने के कारण तनिष्क बाहर बैठा था। इसी दौरान दोपहर 2:45 से 3:20 बजे के बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर गली में आए और बच्चे पर नजर रखने लगे। यह घटना वात्सल्य मंदिर (विवेकानंद केंद्र) के पास हुई। बदमाश बोले- इस बच्चे को बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है पिता के अनुसार, संदिग्धों ने आपस में कहा कि "इस बच्चे को बाइक पर बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है।" इसकेबाद वे बच्चे के पास पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए तनिष्क तुरंत वहां से भागा और सामने स्थित हरिराम यादव के घर में जाकर छिप गया। बच्चे के अचानक भागने से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि यदि बच्चा समय रहते नहीं भागता तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। CCTV में नहीं हुई स्पष्ट पहचान, थाने में की शिकायत घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन फुटेज में आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद केतन वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
    1
    धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार शहर के भोज नगर क्षेत्र में वात्सल्य मंदिर के पास 9 अप्रैल की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बैठे 8 वर्षीय बच्चे तनिष्क वर्मा का अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाश बच्चे को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चा भागकर सामने स्थित पड़ोसी के घर में छिप गया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए।
बच्चे के पिता केतन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
स्कूल से लौटकर घर के बाहर बैठा था छात्र
त्रिमूर्ति नगर निवासी केतन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र तनिष्क वर्मा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 5वीं का छात्र है। 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे वह स्कूल से घर लौटा था। घर पर कोई नहीं होने के कारण तनिष्क बाहर बैठा था। इसी दौरान दोपहर 2:45 से 3:20 बजे के बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर गली में आए और बच्चे पर नजर रखने लगे। यह घटना वात्सल्य मंदिर (विवेकानंद केंद्र) के पास हुई।
बदमाश बोले- इस बच्चे को बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है
पिता के अनुसार, संदिग्धों ने आपस में कहा कि "इस बच्चे को बाइक पर बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है।" इसकेबाद वे बच्चे के पास पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए तनिष्क तुरंत वहां से भागा और सामने स्थित हरिराम यादव के घर में जाकर छिप गया। बच्चे के अचानक भागने से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों का कहना है कि यदि बच्चा समय रहते नहीं भागता तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।
CCTV में नहीं हुई स्पष्ट पहचान, थाने में की शिकायत
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन फुटेज में आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद केतन वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    2
    सुने महाराज को हमने सनातन का कैसा हश्र किया हम कैसे भूल गए अपनी विरासत और संस्कारो को
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Nayak
    1
    Post by Nayak
    user_Nayak
    Nayak
    बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धार में देवकृष्ण हत्याकांड के बाद न्याय की गुहारः मुख्य आरोपी फरार, परिजनों की फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड के बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गुरुवार को देवकृष्ण की मां लक्ष्मीबाई और बहन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिला अध्यक्ष निलेश भारती से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक की मां लक्ष्मीबाई ने बताया कि देवकृष्ण परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू का संबंध उसके जीजा कमलेश से था, और इसी अवैध संबंध के कारण सुनियोजित तरीके से उनके बेटे की हत्या की गई। लक्ष्मीबाई के अनुसार, देवकृष्ण जब डेढ़ वर्ष का था, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार ने उसे कठिन परिस्थितियों में पाला था। परिजनों ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी अपील की। मृतक की बहन ज्योति की शादी 20 अप्रैल को तय थी, लेकिन भाई की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार की बेटी ज्योति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
    1
    धार में देवकृष्ण हत्याकांड के बाद न्याय की गुहारः
मुख्य आरोपी फरार, परिजनों की फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड के बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गुरुवार को देवकृष्ण की मां लक्ष्मीबाई और बहन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिला अध्यक्ष निलेश भारती से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने परिजनों को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मृतक की मां लक्ष्मीबाई ने बताया कि देवकृष्ण परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू का संबंध उसके जीजा कमलेश से था, और इसी अवैध संबंध के कारण सुनियोजित तरीके से उनके बेटे की हत्या की गई।
लक्ष्मीबाई के अनुसार, देवकृष्ण जब डेढ़ वर्ष का था, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार ने उसे कठिन परिस्थितियों में पाला था। परिजनों ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी अपील की।
मृतक की बहन ज्योति की शादी 20 अप्रैल को तय थी, लेकिन भाई की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार की बेटी ज्योति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.