जहानाबाद : रामायण मंदिर में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन, हरिद्वार से आए संत देंगे प्रवचन। जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित रामायण मंदिर में पिछले छह वर्षों से लगातार चल रहे अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ सह कीर्तन के क्रम में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से आए संतों द्वारा भक्तों को आध्यात्मिक प्रवचन सुनाया जाएगा। यह प्रवचन श्री महाराज सतपाल जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संत समाज भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक चर्चा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ पिछले छह वर्षों से निरंतर जारी है और इसमें प्रतिदिन श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना और कीर्तन में भाग लेते हैं।दो दिवसीय इस सत्संग को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारी की गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठा सकें।

- जहानाबाद जिले के काको थाना कांड संख्या 134/24 के आरोपी चंदन कुमार उर्फ चितरंजन कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार उर्फ चितरंजन कुमार, निवासी मीरगंज, थाना शकुराबाद, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ काको थाना में कांड संख्या 134/24 दर्ज है। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- बैंजो बाजा को ले जाने के लिए आए हैं टेहटा से जहानाबाद पिंजोरा मुरासा1
- गोलू सोनी के डांस देखकर लोग हो गए दीवाने #DANCE #weddingdance #viral #facebookreels #instagramreels1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पटना से सासाराम जाने के क्रम में पंचायती राज्य मंत्री बिहार सरकार सह अरवल प्रभारी मंत्री माननीय दीपक प्रकाश को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अरवल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अरवल में स्वागत किया गया!1
- अरवल में पहली बार प्रसिद्ध कपड़ा ब्रांड का भव्य रेमण्ड दुकान खुला है। शहर के जहानाबाद रोड स्थित रेमण्ड दुकान का उद्घाटन अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अब अरवल के लोगों को ब्रांडेड और बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रेमण्ड दुकान में शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित कई नए ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कपड़ों की खरीदारी पर फ्री सिलाई का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। नए रेमण्ड दुकान के खुलने से शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।1
- ततझैढदझभमरक्ष मदद कर दी मर दर ब तो घर लव दर मर दर म4
- जहानाबाद में मंगलवार को मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जांच के क्रम में आईजी ने रिकॉर्ड रूम, शिकायत शाखा, अपराध शाखा, कार्यालय प्रबंधन सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों का जांच किया। उन्होंने सभी शाखाओं में रिकॉर्ड के सही रख-रखाव और लंबित मामलों के समय पर निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने आईजी को जिले में चल रही पुलिस गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईजी द्वारा एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का जांच किया गया और कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन जनता की सेवा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। आईजी छत्रनील सिंह ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना है। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थानों और कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा जनता से संवाद कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारी और कर्मी गांवों व मोहल्लों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ता है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग मिलता है। जांच के दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।1