चार दिनों की बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, पांच बच्चों के सिर से छिनी छत ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगाड़ी गांव के वार्ड संख्या 21 में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। बीती रात करीब 11 बजे सैदुल्लाह उर्फ ननक आलम का झोपड़ीनुमा एवं करकटनुमा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। घर गिरने के दौरान एक महिला अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मलबे में दब गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को संभाला। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार गांव में लोगों से मांगकर बच्चों का भरण-पोषण करने को मजबूर है। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के ही समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने पीड़ित परिजन को चावल, तेल ,दाल, साबुन,नमक, सर्फ आदि ने मदद किया है।
चार दिनों की बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, पांच बच्चों के सिर से छिनी छत ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगाड़ी गांव के वार्ड संख्या 21 में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़
गया। बीती रात करीब 11 बजे सैदुल्लाह उर्फ ननक आलम का झोपड़ीनुमा एवं करकटनुमा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। घर गिरने के दौरान एक महिला अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में
मलबे में दब गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को संभाला। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार गांव में लोगों से मांगकर बच्चों का
भरण-पोषण करने को मजबूर है। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के ही समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने पीड़ित परिजन को चावल, तेल ,दाल, साबुन,नमक, सर्फ आदि ने मदद किया है।
- जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का तीन दिवसीय आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। 29 September. जिला खेल पदाधिकारी माननीय श्री राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 29.09.2026.1
- बाढ़ के मुद्दे पर जिला समहरणालय मे धरने पर बैठे भाजपा विधायक जिले के अधिकारियो से नाराज दिखे भाजपा विधायक उन्होंने मुख्यमंत्री के आने तक धरने पर रहने की बात कही1
- फुलिखांड में टूटा चंपारण तटबंध, नौतन के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी! गंडक की धारा ने बदली दिशा, शिवराजपुर से बनकटवा तक बढ़ा बाढ़ का खतरा—लोगों में दहशत नौतन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी के दबाव के बीच फुलिखांड के पास चंपारण तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटते ही गंडक नदी की धारा नौतन इलाके की ओर मुड़ गई और आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। तटबंध टूटने का असर शिवराजपुर के श्यामपुर, बैजू भगत टोला, बनकटवा समेत कई गांवों में दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते पानी को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी चिंता किसानों की है। तटबंध के पूरब दिशा में सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूबने के खतरे में है। खेतों में तेजी से फैल रहे पानी को देखकर किसान मायूस नजर आ रहे हैं। हालांकि, बनकटवा मुख्य मार्ग पर फिलहाल बाढ़ का पानी नहीं चढ़ा है, लेकिन जिस तेजी से पानी फैल रहा है, उससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की है। प्रशासन की ओर से लोगों को किसी भी स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, तटबंध टूटने की खबर मिलते ही डबरिया, तेलुआ, गहिरी समेत कई गांवों के लोग चंपारण तटबंध पर पहुंच गए हैं। लोग गंडक नदी के रौद्र रूप को अपनी आंखों से देख रहे हैं और आगे की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पानी का दबाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो नौतन के और कितने गांव इसकी चपेट में आएंगे? प्रशासन की निगाह स्थिति पर बनी हुई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।1
- चार दिनों की बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, पांच बच्चों के सिर से छिनी छत ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की हरपुर गढ़वा पंचायत अंतर्गत भोगाड़ी गांव के वार्ड संख्या 21 में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। बीती रात करीब 11 बजे सैदुल्लाह उर्फ ननक आलम का झोपड़ीनुमा एवं करकटनुमा घर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। घर गिरने के दौरान एक महिला अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मलबे में दब गई। हालांकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह खुद को संभाला। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार गांव में लोगों से मांगकर बच्चों का भरण-पोषण करने को मजबूर है। घर गिरने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के ही समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने पीड़ित परिजन को चावल, तेल ,दाल, साबुन,नमक, सर्फ आदि ने मदद किया है।4
- ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाने का आरोप, साठी थाने की महिला सिपाही निलंबित ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाने का आरोप, साठी थाने की महिला सिपाही निलंबित1
- डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया डूब गया पूरा #शिवराजपुर #फुलियाखाड़ #कोतराहा #मंगलपुर #नौतन सहित #बैरिया1
- चार पंचायतों में ग्रामसभा, आवास प्लस की सूची का हुआ अनुमोदन नौतन।।प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पश्चिमी नौतन, गहिरी, मंगलपुर गुदरिया और मंगलपुर कला पंचायत में मंगलवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया।संबंधित पंचायतों में ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया अनुपलाल यादव, ममिता देवी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजेश पांडेय ने की।ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस-2024 की सर्वे सूची का अनुमोदन किया गया। सूची में शामिल योग्य लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों व कर्मियों ने बताया कि लाभार्थियों के चयन में सरकार के निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। साथ ही योजना में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि किसी योग्य परिवार को लाभ से वंचित न होना पड़े।ग्रामसभा में पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, मनान सवारी, पंचायत सचिव रजनीकांत कुमार, संटू कुमार, आवास सहायक, वार्ड सदस्य समेत प्रखंड कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया वीडियो बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, SP ने किया निलंबित पश्चिम चंपारण के साठी थाना की एक महिला सिपाही को सोशल मीडिया पर सरकारी हथियार के साथ सिविल ड्रेस में वीडियो बनाकर प्रसारित करना भारी पड़ गया। मामला पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का सरकारी हथियार के साथ वीडियो प्रसारित हुआ था। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पश्चिम चंपारण, बेतिया से कराई गई। जांच के दौरान सामने आया कि महिला सिपाही ने बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरती। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण ने तत्काल प्रभाव से महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर निर्धारित नियमों और विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में सोशल मीडिया से जुड़े नियमों के उल्लंघन या किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई ने पुलिस महकमे में नियमों के पालन को लेकर सख्त संदेश दिया है।1