Shuru
Apke Nagar Ki App…
भैंसदेही ग्राम कौड़िया मे हर दिन किसी ना किसी किसान के खेत मे आग सूत्रों के आधार पर लगाया जा रहा हैं जो की अधिकारी मौन हैं
भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही ग्राम कौड़िया मे हर दिन किसी ना किसी किसान के खेत मे आग सूत्रों के आधार पर लगाया जा रहा हैं जो की अधिकारी मौन हैं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही ग्राम कौड़िया मे हर दिन किसी ना किसी किसान के खेत मे आग सूत्रों के आधार पर लगाया जा रहा हैं जो की अधिकारी मौन हैं3
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम रजौला पहुची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया वहीं ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में आ रही पेयजल समस्या से अवगत कराया जिसपर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारी से चर्चा कर दो दिनों में गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।1
- भारत देश की मशहूर सिंगर आशा भोसले जी ने भारत का बच्चा-बच्चा आशा ताई के नाम से जानता था उन्होंने आज रविवार 12 4 2026 को दोपहर में मुंबई के बीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली आशा ताई ने अपने 92 साल के करियर में हजारों मशहूर गाने गए जो लोगों के दिल दिमाग पर छाए हुए हैं आशा ताई अपने जीवन में एक से बढ़कर एक हसीन गाना में अपनी आवाज दी आशा ताई की मौत की खबर लगते ही पूरे देश में मातम सच्चा गया इसी के तहत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में आशा ताई को एक श्रद्धांजलि दी गई ग्राम के गांधी चौक में सभी बुजुर्गों और जवानों ने आशा ताई को अपने भरी आंखों से श्रद्धांजलि दी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रूपेश ठाकरे ,राजू भारती, बलवंत g ,की अनेक राव गीत,मालवीय जी,धोते जी , और भी काफी सारे लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे1
- बैतूल IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाली बैतूल कलेक्टर की कमान,अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवागत कलेक्टर का अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सोनवणे को बैतूल जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे रीवा नगर निगम में आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। अब बैतूल की जनता को उनसे विकास और सुशासन की नई उम्मीदें हैं। नए कलेक्टर के रूप में डॉ. सोनवणे का यह कार्यकाल जिले के लिए कई नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।1
- बैतूल।शहर में एक निजी अस्पताल से लापता हुए मरीज का शव माचना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान इटावा (थाना बोरदेही) निवासी इशोप पंडोले (उम्र लगभग 58-60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने पिछले 10 दिनों से उनकी तलाश की थी। *किडनी पथरी के इलाज के लिए कराया था भर्ती* जानकारी के अनुसार, इशोप पंडोले को 31 मार्च 2026 को किडनी में पथरी की शिकायत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था और 3 अप्रैल तक उनकी एंट्री आयुष्मान पोर्टल पर दर्ज थी। *3 अप्रैल को अचानक हुए लापता* बताया गया है कि 3 अप्रैल को मरीज अचानक अस्पताल से लापता हो गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया है। प्रबंधन का दावा है कि उस समय उनके साथ एक अटेंडेंट भी मौजूद था और परिजनों को इसकी जानकारी थी। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में चूक के कारण ही मरीज लापता हुआ। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की। *माचना नदी में मिला शव* इसी बीच कंट्रोल रूम को भयावाड़ी क्षेत्र के पास माचना नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 6 दिन पुराना बताया गया। जारी किए गए पंपलेट के आधार पर शव की पहचान इशोप पंडोले के रूप में की गई। *पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा* कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मरीज अस्पताल से निकलकर नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। *जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन* घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बड़ा सवाल: लापरवाही या हादसा?* अस्पताल से मरीज का इस तरह लापता होना और फिर उसका शव नदी में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह महज एक हादसा है या किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।2
- 🔹*“किराये की मशीन हड़पने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थ्रेसर बरामद” 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल ने .तृत्व एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में आपराधिक विश्वासघात के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *घटना का विवरण:* दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी नागोराव धोटे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पास किसान एग्रो की डबल फेन हडंबा थ्रेसर मशीन थी, जिसे उसने दिनांक 15.01.2025 को आरोपी कुंजीलाल पिता काशीराम जामुनकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी दहेन्द्री, चौकी काटकुंभ, थाना चिखलदरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को परिचितों के माध्यम से 70,000/- रुपये में किराये पर दिया था। आरोपी द्वारा 60,000/- रुपये अग्रिम दिए गए, शेष राशि 10,000/- रुपये बकाया थी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी ने न तो मशीन वापस की और न ही शेष राशि का भुगतान किया, जिससे प्रार्थी को संदेह हुआ कि मशीन का दुरुपयोग अथवा विक्रय कर दिया गया है। 🔹प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में *अपराध क्रमांक 43/26 धारा 316(2) बीएनएस के* तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *विवेचना एवं कार्यवाही:* विवेचना के दौरान प्रार्थी के कथन लिए गए तथा 500 रुपये के ई-स्टांप पर तैयार किरायेनामा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मशीन को दिनांक 15.01.2025 से 15.04.2025 तक किराये पर देने का उल्लेख था। 🔹पुलिस द्वारा आरोपी कुंजीलाल जामुनकर को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके चाचा परसराम के घर ग्राम बुटीदा से प्रार्थी की हडंबा थ्रेसर मशीन बरामद कर जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वहीद खान, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक 260 आशीष कवडकर, आरक्षक 669 हर्षवर्धन, सैनिक 97 विनोद एवं सैनिक 195 अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- मोदी जी ने ऐसी रैली गुजरात में भी नहीं की, हमारे परिवार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है बोले तेजस्वी, हिमांता पहुंचे खाटू श्याम की शरण में, चुनाव आयोग बीजेपी की पार्टी बोले अखिलेश, शांति वार्ता में पाकिस्तान गदगद और ईरान ने किया राहत सामग्री के लिए भारत का धन्यवाद.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षको ने रैली निकाल कर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन भैंसदेही भैंसदेही अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर शनिवार 11 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तहसील मुख्यालय पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा विकासखंड भैंसदेही द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य शासन द्वारा आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) का विरोध करते हुये परीक्षा निरस्त करने की मांग की l संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा सी टी ग्राउंड से रैली निकालते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर परीक्षा संबंधी आदेश निरस्त किए जाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार भैंसदेही को सौपा l ज्ञापन सौपने के पूर्व शिक्षकगणों ने सिटी ग्राउंड के पास स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए तथा वहां पर शासन को जगाने के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सद्बुद्धि यज्ञ किया l इस अवसर, संयुक्त मोर्चा के विजय कुमार पटेया, श्रीराम भुस्कुटे, गिरीश मालवी ,कैलाश कांनडे एवं अंकित छत्रपाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध किया तथा पात्रता परीक्षा निरस्त करने की मांग की, टेट परीक्षा के आदेश से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है, टेट परीक्षा लेना शिक्षक का अपमान है, शिक्षकों ने शासन से अपील की कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर हमें न्याय प्रदान करें lइस मौके पर संगठन के विजय कुमार पटैया ,श्रीराम भुस्कुटे, गिरीश मालवीय ,कैलाश कानडे, आर. डी. जैसवाल,सुनील जायसवाल, अशोक लोखंडे, दिलीप वाडीवा, सुखदेव धोते,नामदेव कुबड़े , कमलेश खंडाइत, अंकित छत्रपाल, रामविलास बामने, विजेंद्र कनाठे, दशरथ बर्डे ,बुधलेश मोरे, संदीप आहके, मुकेश राठौर,रतनलाल बारस्कर, सूरज राठौर, विनोद डोगरे ,कैलाश धाकड़, संजय डागे ,संजय कोरसने, संजू भावरे, राजेन्द्र माहले, रूपलाल ऑठवले,दिलीप बारस्कर, श्यामराज बैस , गुलाब ओक्डुक्ले, अरुणा चड़ोंकार,कमला दवन्डे, रीना धुर्वे, मंजू गाठे, रश्मि मालवी, रश्मि पटने,सुधिया साल्वे, सुनीता इवने, दुर्गा घानेकर, शीला सोनारे, सुमन बेले,आशा सातनकर ,सुशील पानसे, शशि कला भूसुमकर, सुनील बोडके ,दिनेश पाल, के आर डवडे, गौरी शंकर कुशवाहा ,सलीमन कुमरे, अरुणा महाले, शर्मिला उईके, शैलजा सिकरवार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे l3