संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ, शैक्षिक नवाचारों, विभागीय नियमों पर हुई चर्चा मंडावा। ब्लॉक के सभी संस्था प्रधानों के लिए सत्र 2026-27 की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को महाजन पंचायत भवन में किया गया। इस संगोष्ठी में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। वाकपीठ संगोष्ठी की अध्यक्षता मंडावा के सीबीईओ पवन कुमार ने की। पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा झुंझुनूं अशोक शर्मा, तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर, डाईट प्राचार्या सुमित्रा झाझङिया, मंडावा प्रधानाचार्या क्रमशः उर्मिला कुमारी व संगीता नायक आदि मंचासीन अतिथि रहे।दो दिवसीय इस वाकपीठ में शैक्षिक नवाचारों तथा विभागीय आदेशों एवं नियमों पर गहन चर्चा और मंथन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना था। अतिथियों ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, विद्यालयों के पट्टे बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जर्जर भवनों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीबीईओ पवन कुमार ने पेंशन प्रकरणों का त्वरित निपटारा करने, विभागीय आदेशों का अक्षरशः पालन करने, हाउस होल्ड सर्वे, नव प्रवेश और नामांकन बढ़ाने पर उपस्थित संस्था प्रधानों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। वाकपीठ के कार्यकारी अध्यक्ष जयराम धांगड़, सीबीईओ कार्यालय मंडावा के सन्दर्भ व्यक्ति उत्तम दाधीच और लोकेश धायल ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रधानाचार्यो ने विभागीय जांच प्रक्रिया पर उपयोगी जानकारी साझा की। विभिन्न प्रकार के अवकाशों, शाला सिद्धि, यू-डाइस और शाला दर्पण रैंकिंग पर चर्चा की। उन्होंने पीईईओ के दायित्वों और चुनौतियों पर बात की और कल्याणकारी योजनाओं, प्रार्थना सभा की उपयोगिता और बोर्ड परीक्षा उन्नयन पर महत्वपूर्ण वार्ताएँ प्रस्तुत कीं। मंच संचालन विजय जालिमपुरा ने किया। 12 मई को संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी रहेगी।
संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ, शैक्षिक नवाचारों, विभागीय नियमों पर हुई चर्चा मंडावा। ब्लॉक के सभी संस्था प्रधानों के लिए सत्र 2026-27 की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को महाजन पंचायत भवन में किया गया। इस संगोष्ठी में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। वाकपीठ संगोष्ठी की अध्यक्षता मंडावा के सीबीईओ पवन कुमार ने की। पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, मुख्य जिला
शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा झुंझुनूं अशोक शर्मा, तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर, डाईट प्राचार्या सुमित्रा झाझङिया, मंडावा प्रधानाचार्या क्रमशः उर्मिला कुमारी व संगीता नायक आदि मंचासीन अतिथि रहे।दो दिवसीय इस वाकपीठ में शैक्षिक नवाचारों तथा विभागीय आदेशों एवं नियमों पर गहन चर्चा और मंथन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना था। अतिथियों ने सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, विद्यालयों के पट्टे बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और
जर्जर भवनों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीबीईओ पवन कुमार ने पेंशन प्रकरणों का त्वरित निपटारा करने, विभागीय आदेशों का अक्षरशः पालन करने, हाउस होल्ड सर्वे, नव प्रवेश और नामांकन बढ़ाने पर उपस्थित संस्था प्रधानों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। वाकपीठ के कार्यकारी अध्यक्ष जयराम धांगड़, सीबीईओ कार्यालय मंडावा के सन्दर्भ व्यक्ति उत्तम दाधीच और लोकेश धायल ने भी विभिन्न योजनाओं
की जानकारी साझा की। प्रधानाचार्यो ने विभागीय जांच प्रक्रिया पर उपयोगी जानकारी साझा की। विभिन्न प्रकार के अवकाशों, शाला सिद्धि, यू-डाइस और शाला दर्पण रैंकिंग पर चर्चा की। उन्होंने पीईईओ के दायित्वों और चुनौतियों पर बात की और कल्याणकारी योजनाओं, प्रार्थना सभा की उपयोगिता और बोर्ड परीक्षा उन्नयन पर महत्वपूर्ण वार्ताएँ प्रस्तुत कीं। मंच संचालन विजय जालिमपुरा ने किया। 12 मई को संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी रहेगी।
- मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।3
- झुंझुनूं के चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य समारोहपूर्वक शुरू हुआ। पिलानी विधायक और निवर्तमान चेयरमैन ने इसका उद्घाटन किया। वार्डवासियों को उम्मीद है कि इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा।1
- झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।1
- पब्लिक जनता-जनार्दन असमंजस से क्या करें और क्या नहीं चिट भी मेरी पुट भी मेरी आप कांमेंट कर जरूर बताये आप सबकी क्या राय है।।1
- आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे परियोजना का जमकर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी कृषि भूमि प्रभावित होगी। जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है, उसी जमीन को अधिग्रहित कर उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं— 1. सड़क निर्माण के दौरान सड़क को 15 फीट ऊंचा बनाने के बजाय जमीन के समतल बनाया जाए। 2. प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। 3. विस्थापित परिवारों के लिए उचित पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाए। 4. प्रत्येक प्रभावित किसान को RIICO क्षेत्र में एक-एक प्लॉट दिया जाए। 5. किसानों को DLC रेट का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान किसान महापंचायत के सीकर जिलाध्यक्ष बलदेव जाट एवं नीम का थाना अध्यक्ष कृष्ण यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान विरोधी किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। #hightlight #follower शुभम चोपड़ा गांवड़ी1
- सीकर में 'मामी-भांजा' स्पेशल गाने पर हुए पारंपरिक डांस का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिलाएं और डांसर राजस्थानी वाद्ययंत्र मंजीरे के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।1
- सीकर में एक नए घर को 'धारा' पेंटिंग डिज़ाइन से सजाया गया है। यह अनोखी सजावट स्थानीय लोगों का ध्यान खींच रही है, जिस पर आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।1
- झुंझुनूं के लावेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य रुद्राभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।1