logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर में आज तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है तथा कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज ललितपुर के जिला चिकित्सालय में चल रहा है तो वहीं कुछ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. आज की पहली घटना ललितपुर जिले के थाना जखौरा अंतर्गत बांसी पुलिस चौकी की ठीक सामने ललितपुर झांसी हाईवे पर झांसी की ओर जा रही एक कार और मोटरसाइकिल में भिक्षा टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार समेत मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जैसा कि आप देख रहे होंगे इन तस्वीरों में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी यह घटना उसे समय भी जब झांसी की ओर जा रही कार ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई और एक चचेरे भाई को करण जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तथा इस घटना में कार सवार ड्राइवर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई इस घटना में टोटल चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. अब हम बात करने जा रहे हैं दूसरी घटना की दूसरी घटना ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सुरई घाट इलाके के खिरकापुरा चौराहे की जहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को एक कंटेनर में कुचल दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी है दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है इस घटना का वीडियो वहां हाईवे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसे देखकर लगता है मोटरसाइकिल सवार युवकों की कितनी बड़ी लापरवाही और चूक रही जो दुर्घटना का मुख्य कारण बनी. अब हम आपको तीसरी घटना बताने जा रहे हैं जहां ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे 44 के नेहरू महाविद्यालय के पास एक छात्रा को एक तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे ललितपुर जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई. ललितपुर लाइव टीवी आप सभी से अपील करता है कि हाईवे पर अपने टू व्हीलर वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण बन सकती है. जिसका दुख आपके परिवार पर कितना भारी पड़ता है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते इसलिए हाईवे पर अपने-अपने वाहन को सतर्कतापूर्ण चलाएं क्योंकि जान है तो जहान है.

2 hrs ago
user_Manoj jain
Manoj jain
Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ललितपुर में आज तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है तथा कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज ललितपुर के जिला चिकित्सालय में चल रहा है तो वहीं कुछ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. आज की पहली घटना ललितपुर जिले के थाना जखौरा अंतर्गत बांसी पुलिस चौकी की ठीक सामने ललितपुर झांसी हाईवे पर झांसी की ओर जा रही एक कार और मोटरसाइकिल में भिक्षा टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार समेत मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जैसा कि आप देख रहे होंगे इन तस्वीरों में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी यह घटना उसे समय भी जब झांसी की ओर जा रही कार ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई और एक चचेरे भाई को करण जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई तथा इस घटना में कार सवार ड्राइवर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई इस घटना में टोटल चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. अब हम बात करने जा रहे हैं दूसरी घटना की दूसरी घटना ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सुरई घाट इलाके के खिरकापुरा चौराहे की

86c4ff0b-7f11-40e1-a23e-a25b3d37a003

जहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को एक कंटेनर में कुचल दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी है दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है इस घटना का वीडियो वहां हाईवे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसे देखकर लगता है मोटरसाइकिल सवार युवकों की कितनी बड़ी लापरवाही और चूक रही जो दुर्घटना का मुख्य कारण बनी. अब हम आपको तीसरी घटना बताने जा रहे हैं जहां ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे 44 के नेहरू महाविद्यालय के पास एक छात्रा को एक तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे ललितपुर जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई. ललितपुर लाइव टीवी आप सभी से अपील करता है कि हाईवे पर अपने टू व्हीलर वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण बन सकती है. जिसका दुख आपके परिवार पर कितना भारी पड़ता है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते इसलिए हाईवे पर अपने-अपने वाहन को सतर्कतापूर्ण चलाएं क्योंकि जान है तो जहान है.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे ने उत्तराखंड घूमने के दौरान हूटर लगी गाड़ी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब हूटर के बारे में पूछा, तो मंत्री के बेटे सुरेंद्र कुमार ने यह कहकर अपना परिचय दिया कि उनके पिता राज्यमंत्री हैं। पूछताछ में उसने बताया कि हूटर ट्रैफिक से बचने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने आगे सवाल किया कि क्या विधायक/मंत्री जी खुद गाड़ी में हैं और क्या विधायक के बच्चे भी 'विधायक' लिखी गाड़ी में हूटर बजाते हुए चलेंगे, क्योंकि हूटर बजाना गलत है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा, हूटर उतरवाया और कार पर लगी 'विधायक' लिखी प्लेट भी ढकवा दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं और वर्तमान योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं। उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले ही राज्यमंत्री के दूसरे बेटे नरेश पंथ ने ललितपुर में अपनी फोर्च्यूनर कार से शिवेंद्र यादव नामक एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे ने उत्तराखंड घूमने के दौरान हूटर लगी गाड़ी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब हूटर के बारे में पूछा, तो मंत्री के बेटे सुरेंद्र कुमार ने यह कहकर अपना परिचय दिया कि उनके पिता राज्यमंत्री हैं। पूछताछ में उसने बताया कि हूटर ट्रैफिक से बचने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने आगे सवाल किया कि क्या विधायक/मंत्री जी खुद गाड़ी में हैं और क्या विधायक के बच्चे भी 'विधायक' लिखी गाड़ी में हूटर बजाते हुए चलेंगे, क्योंकि हूटर बजाना गलत है।

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा, हूटर उतरवाया और कार पर लगी 'विधायक' लिखी प्लेट भी ढकवा दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं और वर्तमान योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि करीब तीन महीने पहले ही राज्यमंत्री के दूसरे बेटे नरेश पंथ ने ललितपुर में अपनी फोर्च्यूनर कार से शिवेंद्र यादव नामक एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था।
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने आज टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन देहात पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से यह मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने आज टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन देहात पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से यह मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टीकमगढ़ के प्रसिद्ध कुण्डेश्वर धाम स्थित जमड़ार नदी घाट पर गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक भव्य महाआरती और जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति और जल संरक्षण का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, अभिषेक खरे रानू, अभिषेक पस्तोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ जमड़ार नदी तट पर महाआरती में सहभागिता की। महाआरती के उपरांत जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    1
    टीकमगढ़ के प्रसिद्ध कुण्डेश्वर धाम स्थित जमड़ार नदी घाट पर गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक भव्य महाआरती और जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति और जल संरक्षण का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, अभिषेक खरे रानू, अभिषेक पस्तोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ जमड़ार नदी तट पर महाआरती में सहभागिता की।

महाआरती के उपरांत जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    user_दबंग खवर टीकमगढ़
    दबंग खवर टीकमगढ़
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सागर जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय आईटीआई सागर परिसर में “युवा संगम” कार्यक्रम के तहत एक सफल रोजगार और स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त तत्वावधान रोजगार कार्यालय सागर, शासकीय संभागीय आई.टी.आई. सागर और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर ने किया। इस रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 181 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीयन कराया। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्राथमिक स्तर पर इनमें से 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में देश और प्रदेश स्तर की 10 से ज्यादा अनेक निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी कंपनी नीतियों और अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुरूप साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर कई युवाओं ने पहली बार सीधे कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ने का अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और रोजगार संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। युवाओं ने इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, यह कहते हुए कि उन्हें एक ही छत के नीचे रोजगार पाने के अवसर मिल रहे हैं।
    4
    सागर जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय आईटीआई सागर परिसर में “युवा संगम” कार्यक्रम के तहत एक सफल रोजगार और स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त तत्वावधान रोजगार कार्यालय सागर, शासकीय संभागीय आई.टी.आई. सागर और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर ने किया।

इस रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 181 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीयन कराया। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्राथमिक स्तर पर इनमें से 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में देश और प्रदेश स्तर की 10 से ज्यादा अनेक निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी कंपनी नीतियों और अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुरूप साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर कई युवाओं ने पहली बार सीधे कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ने का अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आत्मविश्वास और रोजगार संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ना, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। युवाओं ने इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, यह कहते हुए कि उन्हें एक ही छत के नीचे रोजगार पाने के अवसर मिल रहे हैं।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • सागर जिले की बीना में ग्रामीण कांग्रेस संगठन मंत्री पी.पी. नायक के आह्वान पर महंगाई के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सर्वोदय चौराहा से अंबेडकर तिराहा तक ट्रैक्टर पर पंजा मशीन और बैलगाड़ी लेकर निकाले गए जुलूस के साथ शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर भी विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को महंगाई के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने "सखी सैंय्या बहुत कामत है, महंगाई डायन खाए जात है" के नारे लगाते हुए महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला संगठन मंत्री पी.पी. नायक ने कहा कि लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतें गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर बुरा असर डाल रही हैं, जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है और किसानों की हालत बेहद खराब है। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि किसानों को उनकी उपज की सही समय पर तुलाई और उचित दाम नहीं मिल रहा है, वहीं डीजल ₹99 प्रति लीटर और पेट्रोल ₹114 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की खाने-पीने की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेश व्यास ने नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता है तो प्रधानमंत्री की साख भी गिरती है, और अब उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी साख बचाने का आग्रह किया। अशोक परिहार ने रसोई गैस, खाने का तेल, दालें, शक्कर और चावल सहित सभी चीजों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ने की बात कही, जबकि उमा नवैया ने सब्जियों के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गरीब जनता की थाली से दो वक्त का भोजन गायब हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में निर्भय सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर पंकज यादव, भाव सिंह नरेंद्र सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर बबलू राज, ओम प्रकाश पासु, प्रभु दयाल सोनी, एडवोकेट हरि नारायण कुशवाहा, प्रशांत राय, देवदत्त तिवारी, निदान जैन, सुखलाल बाबू, ममता अहिरवार, प्रमोद राय, सतीश तिवारी, शिवकुमार मोतीलाल अहिरवार, उमा नवैया, महेंद्र नवैया, विक्रांत गोलंदाज, मोनू खान, खुशी लाल अहिरवार, देवेंद्र नायक, देवेश शाह, राकेश तिवारी, एडवोकेट राजा राम अहिरवार, एडवोकेट कृष्णा केथोरिया, मोहिनी कश्यप, कविता नाहर, शिवानी बौद्ध, प्रकाश बजाज, विवेक पोरिया, रोहित जैन, देवेंद्र कुशवाहा, आलोक कटारिया समेत कई कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया गया।
    4
    सागर जिले की बीना में ग्रामीण कांग्रेस संगठन मंत्री पी.पी. नायक के आह्वान पर महंगाई के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सर्वोदय चौराहा से अंबेडकर तिराहा तक ट्रैक्टर पर पंजा मशीन और बैलगाड़ी लेकर निकाले गए जुलूस के साथ शुरू हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर भी विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को महंगाई के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने "सखी सैंय्या बहुत कामत है, महंगाई डायन खाए जात है" के नारे लगाते हुए महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला संगठन मंत्री पी.पी. नायक ने कहा कि लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतें गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर बुरा असर डाल रही हैं, जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है और किसानों की हालत बेहद खराब है। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि किसानों को उनकी उपज की सही समय पर तुलाई और उचित दाम नहीं मिल रहा है, वहीं डीजल ₹99 प्रति लीटर और पेट्रोल ₹114 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा की खाने-पीने की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेश व्यास ने नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता है तो प्रधानमंत्री की साख भी गिरती है, और अब उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी साख बचाने का आग्रह किया। अशोक परिहार ने रसोई गैस, खाने का तेल, दालें, शक्कर और चावल सहित सभी चीजों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ने की बात कही, जबकि उमा नवैया ने सब्जियों के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे गरीब जनता की थाली से दो वक्त का भोजन गायब हो रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में निर्भय सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर पंकज यादव, भाव सिंह नरेंद्र सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर बबलू राज, ओम प्रकाश पासु, प्रभु दयाल सोनी, एडवोकेट हरि नारायण कुशवाहा, प्रशांत राय, देवदत्त तिवारी, निदान जैन, सुखलाल बाबू, ममता अहिरवार, प्रमोद राय, सतीश तिवारी, शिवकुमार मोतीलाल अहिरवार, उमा नवैया, महेंद्र नवैया, विक्रांत गोलंदाज, मोनू खान, खुशी लाल अहिरवार, देवेंद्र नायक, देवेश शाह, राकेश तिवारी, एडवोकेट राजा राम अहिरवार, एडवोकेट कृष्णा केथोरिया, मोहिनी कश्यप, कविता नाहर, शिवानी बौद्ध, प्रकाश बजाज, विवेक पोरिया, रोहित जैन, देवेंद्र कुशवाहा, आलोक कटारिया समेत कई कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया गया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • सागर जिले के बीना जनपद अंतर्गत आंगासोद ग्राम पंचायत ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत के सरपंच पप्पू आदिवासी ने बीना के अनुविभागीय अधिकारी को दो अलग-अलग आवेदन सौंपे हैं, जिनमें अतिक्रमण हटाने और बंद रास्ते को खुलवाने की अपील की गई है। पहले आवेदन में, ग्राम पंचायत ने गोंड बाबा बड़ी माता बाई मंदिर परिसर के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। पंचायत ने बताया कि इस अतिक्रमण के कारण दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान रुकने और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों के अनुसार, यह स्थल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों जैसे शादी-विवाह का एक प्रमुख केंद्र है, और अतिक्रमण के चलते लोगों को असुविधा हो रही है। दूसरे आवेदन में, मालगोदाम राशन दुकान से दूल्हादेव तक जाने वाले पुराने रास्ते को खुलवाने की मांग की गई है। पंचायत का आरोप है कि कुछ लोगों ने इस रास्ते पर अतिक्रमण कर इसे बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि रास्ता बंद होने के कारण सड़क पर गंदगी भी फैल रही है, और यदि रास्ता खुलता है तो सड़क एवं नाली निर्माण के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है। ग्राम पंचायत आंगासोद ने प्रशासन से इन दोनों ही मामलों में जल्द कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय सरपंच पप्पू आदिवासी के साथ कीरत सेन, लक्ष्मी बाई, मीराबाई, मुलाबाई, विद्या कुशवाहा, पार्वती रैकवार, हरिकिशन कुशवाहा, वार्ड पंच गुड्डी बाई, द्वारका कुशवाहा, महेश कुशवाहा, भूरा कुशवाह सहित कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
    1
    सागर जिले के बीना जनपद अंतर्गत आंगासोद ग्राम पंचायत ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत के सरपंच पप्पू आदिवासी ने बीना के अनुविभागीय अधिकारी को दो अलग-अलग आवेदन सौंपे हैं, जिनमें अतिक्रमण हटाने और बंद रास्ते को खुलवाने की अपील की गई है।

पहले आवेदन में, ग्राम पंचायत ने गोंड बाबा बड़ी माता बाई मंदिर परिसर के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। पंचायत ने बताया कि इस अतिक्रमण के कारण दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान रुकने और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों के अनुसार, यह स्थल धार्मिक और सामाजिक आयोजनों जैसे शादी-विवाह का एक प्रमुख केंद्र है, और अतिक्रमण के चलते लोगों को असुविधा हो रही है।

दूसरे आवेदन में, मालगोदाम राशन दुकान से दूल्हादेव तक जाने वाले पुराने रास्ते को खुलवाने की मांग की गई है। पंचायत का आरोप है कि कुछ लोगों ने इस रास्ते पर अतिक्रमण कर इसे बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि रास्ता बंद होने के कारण सड़क पर गंदगी भी फैल रही है, और यदि रास्ता खुलता है तो सड़क एवं नाली निर्माण के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है।

ग्राम पंचायत आंगासोद ने प्रशासन से इन दोनों ही मामलों में जल्द कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय सरपंच पप्पू आदिवासी के साथ कीरत सेन, लक्ष्मी बाई, मीराबाई, मुलाबाई, विद्या कुशवाहा, पार्वती रैकवार, हरिकिशन कुशवाहा, वार्ड पंच गुड्डी बाई, द्वारका कुशवाहा, महेश कुशवाहा, भूरा कुशवाह सहित कई महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आक्रोश बढ़ गया है, जिसके चलते आज ललितपुर और झाँसी सहित विभिन्न स्थानों पर जैन समाज के हजारों लोगों ने विशाल मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और जैन साधु-संतों के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर किए गए। ललितपुर में दिगम्बर जैन पंचायत के आह्वान पर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि साधु-संतों के साथ लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं और हमले चिंताजनक हैं। रीवा में आर्यिका माताओं के साथ हुए सड़क हादसे की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच SIT से कराने और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, ललितपुर जिले के थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में हुई 11 मूर्ति चोरी को धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए, जिस पर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, उस पर भी त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने स्पष्ट किया कि जैन समाज शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है, तथा उनका उद्देश्य तनाव उत्पन्न करना नहीं बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है। वहीं, झाँसी में सकल जैन समाज द्वारा रानीमहल से जिलाधिकारी कार्यालय तक एक मौन पदयात्रा निकालकर समाधिस्थ आर्यिका द्वय माँ श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका माँ उपशममति माताजी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि रीवा में दो जैन साध्वियों के आकस्मिक निधन से पूरा भारतवर्ष का जैन समाज और अहिंसा प्रेमी नागरिक गहरे सदमे और आक्रोश में हैं। उन्होंने इस अमानवीय घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें फाँसी देने की मांग की। झाँसी में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जैन साधु-संतों के पदविहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे देश में 'संत सुरक्षा नीति' लागू करने की मांग की गई। ललितपुर जिले के बिरधा ब्लॉक मुख्यालय पर भी सकल दिगंबर बिरधा जैन समाज ने खंड विकास अधिकारी बिरधा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने और आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख थी। समाज ने अपने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद घटना से समाज में गहरा दुख और चिंता का वातावरण है। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर, समाज का मानना है कि यह मामला केवल सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है, अतः इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच अत्यंत आवश्यक है। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन आर्यिकाओं एवं माताजी के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    2
    जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आक्रोश बढ़ गया है, जिसके चलते आज ललितपुर और झाँसी सहित विभिन्न स्थानों पर जैन समाज के हजारों लोगों ने विशाल मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और जैन साधु-संतों के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर किए गए।

ललितपुर में दिगम्बर जैन पंचायत के आह्वान पर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि साधु-संतों के साथ लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं और हमले चिंताजनक हैं। रीवा में आर्यिका माताओं के साथ हुए सड़क हादसे की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच SIT से कराने और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, ललितपुर जिले के थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में हुई 11 मूर्ति चोरी को धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए, जिस पर अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, उस पर भी त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने स्पष्ट किया कि जैन समाज शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है, तथा उनका उद्देश्य तनाव उत्पन्न करना नहीं बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।

वहीं, झाँसी में सकल जैन समाज द्वारा रानीमहल से जिलाधिकारी कार्यालय तक एक मौन पदयात्रा निकालकर समाधिस्थ आर्यिका द्वय माँ श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका माँ उपशममति माताजी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि रीवा में दो जैन साध्वियों के आकस्मिक निधन से पूरा भारतवर्ष का जैन समाज और अहिंसा प्रेमी नागरिक गहरे सदमे और आक्रोश में हैं। उन्होंने इस अमानवीय घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें फाँसी देने की मांग की। झाँसी में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जैन साधु-संतों के पदविहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे देश में 'संत सुरक्षा नीति' लागू करने की मांग की गई।

ललितपुर जिले के बिरधा ब्लॉक मुख्यालय पर भी सकल दिगंबर बिरधा जैन समाज ने खंड विकास अधिकारी बिरधा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने और आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख थी। समाज ने अपने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद घटना से समाज में गहरा दुख और चिंता का वातावरण है। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर, समाज का मानना है कि यह मामला केवल सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है, अतः इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच अत्यंत आवश्यक है। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन आर्यिकाओं एवं माताजी के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा आज टीकमगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन थाना देहात के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी प्रमुख मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा आज टीकमगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन थाना देहात के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी प्रमुख मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मंगलवार को सागर कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पवित्र रामचरितमानस को आग लगा दी और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी घटना टल गई। जैसीनगरा थाना क्षेत्र के निवासी बहादुर चढ़ार नामक युवक ने गांव के ही मुन्ना बुंदेला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बहादुर का कहना है कि मुन्ना बुंदेला लंबे समय से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और एक बार तो उसे अपने घर ले जाकर खाने में पेशाब मिलाकर जबरन वही भोजन खिलाया। बहादुर चढ़ार का आरोप है कि उसने इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लंबे समय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा से नाराज़ होकर, युवक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध स्वरूप रामचरितमानस को आग लगाई और फिर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को बचाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि एसडीएम अमन मिश्रा ने युवक की शिकायत सुनी और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    मंगलवार को सागर कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पवित्र रामचरितमानस को आग लगा दी और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी घटना टल गई।

जैसीनगरा थाना क्षेत्र के निवासी बहादुर चढ़ार नामक युवक ने गांव के ही मुन्ना बुंदेला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बहादुर का कहना है कि मुन्ना बुंदेला लंबे समय से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और एक बार तो उसे अपने घर ले जाकर खाने में पेशाब मिलाकर जबरन वही भोजन खिलाया। बहादुर चढ़ार का आरोप है कि उसने इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लंबे समय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा से नाराज़ होकर, युवक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध स्वरूप रामचरितमानस को आग लगाई और फिर आत्मदाह का प्रयास किया।

इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को बचाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि एसडीएम अमन मिश्रा ने युवक की शिकायत सुनी और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.