logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* *निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* निवाड़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 29 सितंबर को पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत क्षेत्र बहेरा में जनपद पंचायत सदस्य के लिए, जबकि ग्राम पंचायत गुजर्राखुर्द और ढिमरपुरा में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही पृथ्वीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनोनिया और गोरा खास में पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग के भगवत नारायण चढ़ार ने बताया कि 8 सितंबर से निर्वाचन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को सामने आएंगे। फिलहाल चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं और संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।

1 hr ago
user_Jamil khan
Jamil khan
Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

*निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* *निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* निवाड़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 29 सितंबर को पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत क्षेत्र बहेरा में जनपद पंचायत सदस्य के लिए, जबकि ग्राम पंचायत गुजर्राखुर्द और ढिमरपुरा में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही पृथ्वीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनोनिया और गोरा खास में पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग के भगवत नारायण चढ़ार ने बताया कि 8 सितंबर से निर्वाचन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को सामने आएंगे। फिलहाल चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं और संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सड़क की मांग को लेकर पलेरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।। रामनगर और टौरिया गांव में सड़क होने से ग्राम वासियों को आवागमन में हो रही परेशानी सड़क की मांग को लेकर पलेरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।। रामनगर और टौरिया गांव में सड़क होने से ग्राम वासियों को आवागमन में हो रही परेशानी
    1
    सड़क की मांग को लेकर पलेरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।। रामनगर और टौरिया गांव में सड़क होने से ग्राम वासियों को आवागमन में हो रही परेशानी
सड़क की मांग को लेकर पलेरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।। रामनगर और टौरिया गांव में सड़क होने से ग्राम वासियों को आवागमन में हो रही परेशानी
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कल मैंने कहा था कि सरकारें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं कि कौन कमजोर वर्गों का कितना ज्यादा उत्पीड़न कर सकता है। लेकिन अब अधिकारी भी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं कि कौन अपनी सरकार को कितना खुश कर सकता है। कोई सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है, कोई संविधान की मूल भावना का उल्लंघन कर रहा है और कोई न्याय की पूरी संरचना को ही कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। चारों तरफ जिस तरह का वातावरण उत्तर प्रदेश, बंगाल, असम और उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। और जो लोग आज सत्ता में हैं, उन्हें पता नहीं क्यों लगता है कि वे हमेशा सत्ता में रहेंगे। उन्हें याद रखना चाहिए-कल भी न्यायपालिका रहेगी, कल भी मीडिया रहेगा, कल भी यही अधिकारी रहेंगे और कल भी ये फाइलें सामने आएंगी। जब न्याय होगा, तब उन फाइलों को भी देखा जाएगा और उन फैसलों को भी देखा जाएगा। नगीना सांसद, भाई चंद्र शेखर आजाद जी, सहारनपुर
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
कल मैंने कहा था कि सरकारें
एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं कि कौन कमजोर वर्गों का कितना ज्यादा उत्पीड़न कर सकता है।
लेकिन अब अधिकारी भी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं कि कौन अपनी सरकार को कितना खुश कर सकता है।
कोई सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है, कोई संविधान की मूल भावना का उल्लंघन कर रहा है और कोई न्याय की पूरी संरचना को ही कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
चारों तरफ जिस तरह का वातावरण उत्तर प्रदेश, बंगाल, असम और उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।
और जो लोग आज सत्ता में हैं, उन्हें पता नहीं क्यों लगता है कि वे हमेशा सत्ता में रहेंगे। उन्हें याद रखना चाहिए-कल भी न्यायपालिका रहेगी, कल भी मीडिया रहेगा, कल भी यही अधिकारी रहेंगे और कल भी ये फाइलें सामने आएंगी।
जब न्याय होगा, तब उन फाइलों को भी देखा जाएगा और उन फैसलों को भी देखा जाएगा।
नगीना सांसद, भाई चंद्र शेखर आजाद जी, सहारनपुर
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम रजवारा तालाब के पास बस की टक्कर से पिसनारी निवासी मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौके पर मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, परिवार में मचा कोहराम ललितपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई। पिसनारी निवासी भूपेंद्र परिहार बाइक से ग्राम राजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवारा तालाब के पास ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे किसी काम से राजवारा गए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम रजवारा तालाब के पास बस की टक्कर से पिसनारी निवासी मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौके पर मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, परिवार में मचा कोहराम


ललितपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई।
पिसनारी निवासी भूपेंद्र परिहार बाइक से ग्राम राजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवारा तालाब के पास ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे किसी काम से राजवारा गए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भौंती गाँव में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर वनविभाग को सौंपा तहसील मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंती में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस आया। ग्रामीण युवक अशोक कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तब गांव जाने वाले रास्ते पर राजा कुशवाहा के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेतों जंगली सरीसृप आबादी के नजदीक आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ जागरूक युवकों द्वारा अजगर को रोके रखा और वनविभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेतों और जंगलों में भी जलभराव की समस्या होने से आम जनमानस समेत जंगली जानवर भी व्याकुल हैं। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों द्वारा राहत की सांस ली है।
    1
    भौंती गाँव में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर वनविभाग को सौंपा
तहसील मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंती में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस आया।    ग्रामीण युवक अशोक कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तब गांव जाने वाले रास्ते पर राजा कुशवाहा के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेतों जंगली सरीसृप  आबादी के नजदीक आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ जागरूक युवकों द्वारा अजगर को रोके रखा और वनविभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेतों और जंगलों में भी जलभराव की समस्या होने से आम जनमानस समेत जंगली जानवर भी व्याकुल हैं। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों द्वारा राहत की सांस ली है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल #viral_video #UPPolice लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल #viral_video #UPPolice @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
#viral_video #UPPolice 

लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
#viral_video #UPPolice 
@jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नगर के राम राजा स्टेडियम में किया गया जिला स्तरीय शालेय खेलों का आयोजन पलेरा (टीकमगढ़). जिले की शालेय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के बार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जिला स्तरीय शालेय खेलों का आयोजन नगर के राम राजा स्टेडियम खेल मैदान में किया गया. खेलों का भव्य शुभारंभ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आरके वर्मा, सांदीपनि प्राचार्य महेश रावत, माडल प्राचार्य कौशल राजपूत,प्रभारी बीएस राजपूत, कन्या प्राचार्य पीएल अहिरवार एवं विकास खण्ड क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र सिंह राय, विभिन्न विद्यालयों से क्रीड़ा प्रभारी रामसिंह राजपूत, गोमती खटीक, प्रियंका खटीक, हसरूद्दीन खां, रिजवान खान, अमर सिंह यादव, प्रवीण अहिरवार, सुनील यादव, , सत्यम चंदेल, मंगल सिंह, रामलाल विश्वकर्मा और सांदीपनि विद्यालय पलेरा के सीनियर खिलाड़ी रितिक चौधरी नें प्रतिभागी खिलाड़ियों को टास फेककर प्रतियोगिता का आयोजन कराया. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़, टीकमगढ़ विकास खण्डों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नें विभिन्न प्रवर्गों में कबड्डी, बाली बाल, खो-खो, थ्रो बाल और पिट्टू खेलों के अंतर्गत सहभागिता की. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए खिलाड़ियों की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच, संकलन समिति के प्रभारी राशिद हाशमी, सहप्रभारी अनिल मिश्रा, पंजीयन समिति के प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, सहप्रभारी बृजेंद्र सिंह भदौरिया के द्वारा की गई। तत्पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिनमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. कबड्डी (14, 17 वर्ष), वॉलीबाल (17 वर्ष), खो-खो (19 वर्ष), थ्रोबाल (17, 19 वर्ष) एवं पिट्टू (19 वर्ष) बालक/बालिकाओं के बीच मुख्य मुकाबले खेले गये. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा.
    1
    नगर के राम राजा स्टेडियम में किया गया
जिला स्तरीय शालेय खेलों का आयोजन
पलेरा (टीकमगढ़). जिले की शालेय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के बार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जिला स्तरीय शालेय खेलों का आयोजन नगर के राम राजा स्टेडियम खेल मैदान में किया गया. खेलों का भव्य शुभारंभ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आरके वर्मा, सांदीपनि प्राचार्य महेश रावत, माडल प्राचार्य कौशल राजपूत,प्रभारी बीएस राजपूत, कन्या प्राचार्य पीएल अहिरवार एवं विकास खण्ड  क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र सिंह राय, विभिन्न विद्यालयों से क्रीड़ा प्रभारी रामसिंह राजपूत, गोमती खटीक, प्रियंका खटीक, हसरूद्दीन खां, रिजवान खान, अमर सिंह यादव, प्रवीण अहिरवार, सुनील यादव, , सत्यम चंदेल, मंगल सिंह, रामलाल विश्वकर्मा और सांदीपनि विद्यालय पलेरा के सीनियर खिलाड़ी रितिक चौधरी नें प्रतिभागी खिलाड़ियों को टास फेककर प्रतियोगिता का आयोजन कराया. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए पलेरा, जतारा, बल्देवगढ़, टीकमगढ़  विकास खण्डों  से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नें विभिन्न प्रवर्गों में कबड्डी, बाली बाल, खो-खो, थ्रो बाल और पिट्टू खेलों के अंतर्गत सहभागिता की. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए खिलाड़ियों की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच, संकलन समिति के प्रभारी राशिद हाशमी, सहप्रभारी अनिल मिश्रा, पंजीयन समिति के प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, सहप्रभारी बृजेंद्र सिंह भदौरिया के द्वारा की गई। तत्पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिनमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. कबड्डी (14, 17 वर्ष), वॉलीबाल (17 वर्ष), खो-खो (19 वर्ष), थ्रोबाल (17, 19 वर्ष) एवं पिट्टू (19 वर्ष) बालक/बालिकाओं के बीच मुख्य मुकाबले खेले गये. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा.
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बंडा शराबकांड में बड़ी कार्रवाई! 10 आरोपियों का पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस | Sagar News सागर के बंडा में शराबकांड के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच बंडा नगर में पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर न्यायालय में पेश किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी की जा रही है। #SagarNews #Banda #BandaNews #Sagar #SharabKand #MadhyaPradeshNews #MPNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #BundelkhandNews #BundelkhandTV #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate
    1
    बंडा शराबकांड में बड़ी कार्रवाई! 10 आरोपियों का पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस | Sagar News
सागर के बंडा में शराबकांड के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच बंडा नगर में पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर न्यायालय में पेश किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी की जा रही है। #SagarNews #Banda #BandaNews #Sagar #SharabKand #MadhyaPradeshNews #MPNews #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #BundelkhandNews #BundelkhandTV #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* *निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* निवाड़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 29 सितंबर को पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत क्षेत्र बहेरा में जनपद पंचायत सदस्य के लिए, जबकि ग्राम पंचायत गुजर्राखुर्द और ढिमरपुरा में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही पृथ्वीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनोनिया और गोरा खास में पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग के भगवत नारायण चढ़ार ने बताया कि 8 सितंबर से निर्वाचन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को सामने आएंगे। फिलहाल चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं और संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
    1
    *निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* 
*निवाड़ी में 2 ग्राम पंचायत एक जनपद सदस्य व पंचों के लिए होगा चुनाव* 
निवाड़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 29 सितंबर को पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत क्षेत्र बहेरा में जनपद पंचायत सदस्य के लिए, जबकि ग्राम पंचायत गुजर्राखुर्द और ढिमरपुरा में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा।
इसके साथ ही पृथ्वीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनोनिया और गोरा खास में पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
निर्वाचन विभाग के भगवत नारायण चढ़ार ने बताया कि 8 सितंबर से निर्वाचन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 सितंबर तक चलेगी।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को सामने आएंगे।
फिलहाल चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं और संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.