logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार विधायक पूनम संखवार ने भी दी सरकार की योजनाओं की जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत झींझक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद हीरामंशा, दबौली और किशौरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने ग्रामीणों से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान अनमोल गुप्ता, राहुल राजपूत, बिनोद दुबे, प्रधान अलका सिंह, प्रधान सीता कुशवाहा, राजवीर सिंह, बिपिन राजावत, राजकुमार पाल, लाला त्रिवेदी, पवन पाल व उजियारे लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार विधायक पूनम संखवार ने भी दी सरकार की योजनाओं की जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत झींझक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद हीरामंशा, दबौली और किशौरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वर्ष 2047 तक देश को

विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने ग्रामीणों से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान अनमोल गुप्ता, राहुल राजपूत, बिनोद दुबे, प्रधान अलका सिंह, प्रधान सीता कुशवाहा, राजवीर सिंह, बिपिन राजावत, राजकुमार पाल, लाला त्रिवेदी, पवन पाल व उजियारे लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार विधायक पूनम संखवार ने भी दी सरकार की योजनाओं की जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत झींझक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद हीरामंशा, दबौली और किशौरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने ग्रामीणों से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान अनमोल गुप्ता, राहुल राजपूत, बिनोद दुबे, प्रधान अलका सिंह, प्रधान सीता कुशवाहा, राजवीर सिंह, बिपिन राजावत, राजकुमार पाल, लाला त्रिवेदी, पवन पाल व उजियारे लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार 
विधायक पूनम संखवार ने भी दी सरकार की योजनाओं की जानकारी 
सेवा संकल्प अभियान के तहत झींझक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगाबाद हीरामंशा, दबौली और किशौरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को पार्टी की ओर से सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधायक ने ग्रामीणों से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक विष्णु प्रताप ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान अनमोल गुप्ता, राहुल राजपूत, बिनोद दुबे, प्रधान अलका सिंह, प्रधान सीता कुशवाहा, राजवीर सिंह, बिपिन राजावत, राजकुमार पाल, लाला त्रिवेदी, पवन पाल व उजियारे लाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों मे चल रही नवभारत साक्छरता परीक्षा कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों मे चल रही नवभारत साक्छरता परीक्षा के तहत झींझक नगरपालिका के अंतर्गत किरपालपुर स्कूल मे परीक्षा देते परीक्षारतीं व परीक्षा लेते स्कूल के सभी टीचर व अन्य स्टॉफ परीक्षा लेने के लिए लोगों एक, एक टेस्ट बुक व एक, एक पेन मुहैया करवाया गया टेस्ट होने के बाद लोगों को नाश्ता भी दिया गया!
    1
    कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों मे चल रही नवभारत साक्छरता परीक्षा 
कानपुर देहात के सरकारी स्कूलों मे चल रही नवभारत साक्छरता परीक्षा के तहत झींझक नगरपालिका के अंतर्गत किरपालपुर स्कूल मे परीक्षा देते परीक्षारतीं व परीक्षा लेते स्कूल के सभी टीचर व अन्य स्टॉफ परीक्षा लेने के लिए लोगों एक, एक टेस्ट बुक व एक, एक पेन मुहैया करवाया गया टेस्ट होने के बाद लोगों को नाश्ता भी दिया गया!
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने बैना गांव से वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार, की कार्यवाही राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को बैना गांव में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक बैना गांव निवासी जयप्रकाश के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे उसके घर पर दबिश देकर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने बैना गांव से वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार, की कार्यवाही
राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को बैना गांव में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के मुताबिक बैना गांव निवासी जयप्रकाश के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे उसके घर पर दबिश देकर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया। कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    PDA संवाद में सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
औरैया। जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया।
कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक, आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया

अजीतमल में अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी, युवक मौके से फरार
पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में मचा हड़कंप, जेसीबी जब्त
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। पुलिस टीम को देखते ही खनन में शामिल युवक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग जेसीबी छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    37 min ago
  • *आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    1
    *आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी, की संध्या आरती तेरा गांव में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार शाम संदलपुर ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजा-अर्चना कर संध्या आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय हो गया। ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान आयोजक समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
    1
    गणेश महोत्सव में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी, की संध्या आरती
तेरा गांव में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार शाम संदलपुर ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजा-अर्चना कर संध्या आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय हो गया।
ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
इस दौरान आयोजक समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।
    1
    जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
औरैया जिला के  बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
👗 कपड़ों से पहचान की अपील:
पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें।
📞 बेला  पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885
अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.