Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांकेर के सरोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत साढ़े 3 लाख रुपये के कंडक्टर तार चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
Ashish parihar Parihar
कांकेर के सरोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत साढ़े 3 लाख रुपये के कंडक्टर तार चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कांकेर के सरोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत साढ़े 3 लाख रुपये के कंडक्टर तार चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।1
- विशेष रूप से जानने के लिए लोगों से 'संत रामपाल जी महाराज' (SANT RAMPAL JI MAHARAJ) का यूट्यूब चैनल अवश्य देखने की अपील की गई है।1
- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में धान खरीदी और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 31 जुलाई 2026 तक एग्री स्टैक किसान पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब एक ही खाते के सभी हिस्सेदार किसानों को अपना अलग-अलग पंजीयन कराना होगा। किसान अपने आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी चॉइस सेंटर, सीएससी सेंटर या समिति में जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन जरूर पूरा करा लें। समय पर पंजीयन नहीं कराने की स्थिति में किसानों को भविष्य में धान बेचने और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।1
- धमतरी के अमातालाब स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्ण भारत वर्ष में आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के दूसरे चरण के सापेक्ष में जिले स्तर की यह बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक के आयोजन को लेकर आह्वान किया गया है कि सिर्फ 'गौ हत्या बंद हो' का नारा लगाने से ही कुछ नहीं होगा, बल्कि इसके लिए अब मैदान में भी आना होगा। गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के इस महा अवसर पर सभी गौ पुत्रों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- नारायणपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीवान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सीधे पीएम मोदी से जवाब की मांग की है। राजेश दीवान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं, और देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई व बचत राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की और देश के गरीब व मध्यम वर्ग से चंदा एकत्र कर सत्ता प्राप्त की। आज करोड़ों रामभक्त यह पूछने को मजबूर हैं कि भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा और चढ़ावा आखिर किसके संरक्षण में लूटा गया है। कांग्रेस ने इसे महज एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात करार दिया है।1
- कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के डीजल जनरेटर चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी गया डीजल जनरेटर, वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा एस (TATA ACE) वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटौद निवासी लोकेश नाग (22) पिता संजय नाग, ठेलकाबोड़ (बड़ेपारा) निवासी रितेश पटेल (21) पिता ओमलाल पटेल, ठेलकाबोड़ निवासी करण नाग (21) पिता स्वर्गीय रामाधर नाग और कांकेर के चावड़ा निवासी सुभाष कुलदीप (25) पिता राकेश कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, साइबर प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम सहित साइबर टीम शामिल रही।1
- भानुप्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान ठेकेदार की घोर लापरवाही सामने आई है। यहाँ कॉलम खड़े करने के लिए खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढों को पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम या बैरिकेडिंग के खुला छोड़ दिया गया है। प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर पूरी तरह से मौन साधे बैठा है, जिससे पूरा अस्पताल परिसर बड़े हादसे के मुहाने पर खड़ा हो गया है। इस लापरवाही के कारण आज सुबह एक बेजुबान गाय इन गहरे गड्ढों में जा गिरी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। रोजाना सैकड़ों मरीजों और परिजनों की आवाजाही वाले इस परिसर में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। रात के अंधेरे में इन खुले गड्ढों के पास से गुजरना बेहद खतरनाक हो चुका है और लोग इलाज कराने आने के बजाय खुद हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज लोगों ने सीधे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या वह किसी इंसान की जान जाने के बाद जागेगा? जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इस लापरवाह ठेकेदार पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से लोग नाराज हैं और इसका टेंडर तत्काल निरस्त करने की माँग कर रहे हैं।1