कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के डीजल जनरेटर चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी गया डीजल जनरेटर, वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा एस (TATA ACE) वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटौद निवासी लोकेश नाग (22) पिता संजय नाग, ठेलकाबोड़ (बड़ेपारा) निवासी रितेश पटेल (21) पिता ओमलाल पटेल, ठेलकाबोड़ निवासी करण नाग (21) पिता स्वर्गीय रामाधर नाग और कांकेर के चावड़ा निवासी सुभाष कुलदीप (25) पिता राकेश कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, साइबर प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम सहित साइबर टीम शामिल रही।
कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के डीजल जनरेटर चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी गया डीजल जनरेटर, वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा एस (TATA ACE) वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटौद निवासी लोकेश नाग (22) पिता संजय नाग, ठेलकाबोड़ (बड़ेपारा) निवासी रितेश पटेल (21) पिता ओमलाल पटेल, ठेलकाबोड़ निवासी करण नाग (21) पिता स्वर्गीय रामाधर नाग और कांकेर के चावड़ा निवासी सुभाष कुलदीप (25) पिता राकेश कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, साइबर प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम सहित साइबर टीम शामिल रही।
- कांकेर के सरोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत साढ़े 3 लाख रुपये के कंडक्टर तार चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।1
- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में धान खरीदी और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 31 जुलाई 2026 तक एग्री स्टैक किसान पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब एक ही खाते के सभी हिस्सेदार किसानों को अपना अलग-अलग पंजीयन कराना होगा। किसान अपने आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी चॉइस सेंटर, सीएससी सेंटर या समिति में जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन जरूर पूरा करा लें। समय पर पंजीयन नहीं कराने की स्थिति में किसानों को भविष्य में धान बेचने और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।1
- धमतरी के अमातालाब स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। संपूर्ण भारत वर्ष में आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के दूसरे चरण के सापेक्ष में जिले स्तर की यह बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक के आयोजन को लेकर आह्वान किया गया है कि सिर्फ 'गौ हत्या बंद हो' का नारा लगाने से ही कुछ नहीं होगा, बल्कि इसके लिए अब मैदान में भी आना होगा। गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के इस महा अवसर पर सभी गौ पुत्रों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- नारायणपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीवान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सीधे पीएम मोदी से जवाब की मांग की है। राजेश दीवान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं, और देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई व बचत राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की और देश के गरीब व मध्यम वर्ग से चंदा एकत्र कर सत्ता प्राप्त की। आज करोड़ों रामभक्त यह पूछने को मजबूर हैं कि भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा और चढ़ावा आखिर किसके संरक्षण में लूटा गया है। कांग्रेस ने इसे महज एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात करार दिया है।1
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यूरिया और डीएपी खाद के आवंटन एवं वितरण का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधायक दलेश्वर साहू ने सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं को खाद वितरण के आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इसके जवाब में कृषि मंत्री ने सदन में खाद भंडारण और वितरण के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसानों को जरूरत के अनुसार खाद दी जा रही है। इस दौरान विधायक और कृषि मंत्री के बीच तीखी बहस देखने को मिली।1
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की स्मृतिनगर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹10,55,698 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय बिज्जू चंद्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बालोद जिले के दल्लीराजहरा का निवासी है और वर्तमान में दुर्ग के ग्राम जेवरा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सिकोला भाठा, दुर्ग की रहने वाली प्रार्थिया स्वेच्छा रानी ने 15 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में कोविड-19 अवधि के दौरान जब प्रार्थिया शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में कार्यरत थी, तब आरोपी बिज्जू चंद्रा ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए उसे शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल और जिला अस्पताल दुर्ग में नर्सिंग स्टाफ के पद पर शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर विभिन्न किश्तों में कुल ₹10,55,698 प्राप्त कर धोखाधड़ी की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल और बैंक पासबुक जब्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें और किसी भी ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण स्थल से चोरी हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के डीजल जनरेटर चोरी प्रकरण का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी गया डीजल जनरेटर, वारदात में इस्तेमाल किया गया टाटा एस (TATA ACE) वाहन, जनरेटर लोड करने में प्रयुक्त चैन एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पटौद निवासी लोकेश नाग (22) पिता संजय नाग, ठेलकाबोड़ (बड़ेपारा) निवासी रितेश पटेल (21) पिता ओमलाल पटेल, ठेलकाबोड़ निवासी करण नाग (21) पिता स्वर्गीय रामाधर नाग और कांकेर के चावड़ा निवासी सुभाष कुलदीप (25) पिता राकेश कुलदीप शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, साइबर प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम सहित साइबर टीम शामिल रही।1
- बलरामपुर में संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आज सुबह गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। इस हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर दुर्घटनास्थल भी पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विशेष रूप से घायल परिवार की महिला श्रीमती लालमुनि से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।3