Shuru
Apke Nagar Ki App…
लवली मान के जागरण कार्यक्रम में विशेष झांकी निकाली गई जिसमें कलाकारों ने भक्ति कार्यक्रम किया
HR02 City News
लवली मान के जागरण कार्यक्रम में विशेष झांकी निकाली गई जिसमें कलाकारों ने भक्ति कार्यक्रम किया
More news from Yamunanagar and nearby areas
- लवली मान के जागरण कार्यक्रम में विशेष झांकी निकाली गई जिसमें कलाकारों ने भक्ति कार्यक्रम किया1
- आदर्श पाल सिंह ने कहा, "यह सत्य की जीत है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के लिए करारा सबक है।" 1. राजनीतिक रंजिश में दर्ज एक दर्जन से ज्यादा केस खारिज, कोर्ट ने दी क्लीन चिट - आदर्श पाल सिंह 2. हाईकोर्ट से AAP नेता आदर्श पाल सिंह को बड़ी राहत, सभी मुकदमे खारिज जगाधरी, 19 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने शनिवार को जगाधरी में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें हमेशा न्यायपालिका पर विश्वास रहा है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिश के चलते दर्ज कराए गए एक दर्जन से ज्यादा मामलों में माननीय न्यायालय ने उन्हें राहत दी है। माननीय उच्च न्यायालय ने सभी मुकदमों को एक-एक कर खारिज कर दिया है। आदर्श पाल सिंह ने कहा, "यह सत्य की जीत है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के लिए करारा सबक है।" उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर के भाई अशोक आदि की शह पर ये मुकदमे बनवाए गए थे। आदर्श पाल सिंह के अनुसार, उन पर दर्ज कुल 17 मुकदमों में से 16 सामान्य प्रकृति के थे, जिन्हें अदालत पहले ही एक एक कर खारिज कर चुकी है। एक मामला उन्होंने पूरी तरह फर्जी और सुनियोजित षड्यंत्र बताया। इस मामले में IT Act की धारा 72 और IPC की धारा 120-B, 419, 420, 499, 500 के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बलजीत हत्याकांड में सरकारी व गैर-सरकारी कुल 42 गवाह बनाए गए, जिनमें 6 प्राइवेट गवाह शामिल थे। यह मुकदमा 9 वर्षों तक बिलासपुर कोर्ट में चला। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि 9 साल में इन 6 प्राइवेट गवाहों में से एक भी गवाही देने अदालत नहीं पहुंचा, जो इस मुकदमे के फर्जी होने का प्रमाण है। उनके मुताबिक, माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने CRM-M-46194-2026 में दिनांक 16.09.2026 को इस FIR और उससे जुड़ी सभी कार्यवाहियों को रद्द (Quash) करने का आदेश दिया है। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि इन 17 मुकदमों को 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में उनके खिलाफ चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। मुझे गुंडा, क्रिमिनल बताकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और कुछ राष्ट्रीय अखबारों में दो-दो, तीन-तीन पेज के विज्ञापन भी छपवाए गए। उन्होंने कहा, "न्यायालय के इस फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। यह जीत मेरी अकेले की नहीं, सत्य की जीत है।" प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया आज यमुनानगर सहित प्रदेश में दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है हर रोज कहीं ना कहीं मर्डर गोलियां चलाई जा रही है और कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को नवीनीकरण में आ रही बाधाओं को दूर कर प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए।2
- सहारनपुर में मंदिर से मोबाइल और गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरफ्तार: सहारनपुर में मंडी समिति के खंडहर के पास पकड़ा, मोबाइल-सिलेंडर और 1640 रुपए बरामद सहारनपुर थाना मंडी पुलिस ने मंदिर से मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया OPPO A7 मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर और 1640 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश उर्फ ठुल्लू पुत्र मदनलाल निवासी श्यामपुरी बगीची, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।मामला 20 अगस्त 2026 का है। राम भवन पुत्र राम देव, मूल निवासी बनगांव सीरपुरवा, थाना कटरा बाजार, जिला गोंडा ने थाना मंडी में तहरीर दी थी। वर्तमान में राम भवन अवध सेवा समिति हनुमान मंदिर, माधव विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अज्ञात चोर मंदिर से उनका मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 431/2026, धारा 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार 19 सितंबर को थाना मंडी पुलिस चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में प्रकाश में आया आरोपी मंडी समिति परिसर में कूड़े के ढेर और खंडहरों के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी राजेश उर्फ ठुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर चोरी का एक OPPO A7 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर और 1640 रुपए नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजेश उर्फ ठुल्लू के खिलाफ थाना मंडी में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 187/2022 धारा 307 आईपीसी, मु0अ0सं0 305/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस और मु0अ0सं0 309/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल महबूब अली, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।1
- सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप एंकर सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते से 9.50 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने सायरा बानो उर्फ दिल्ली वाली, उसके दामाद मुसव्विर अली और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रकम बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित साजिद अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक अंसारी रोड, सहारनपुर में है और खाते में करीब 9.74 लाख रुपये जमा थे। आरोप है कि रिश्तेदारी के चलते सायरा बानो, उसके दामाद मुसव्विर अली और अर्शी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी चेकबुक से कथित तौर पर चेक निकालकर फर्जी हस्ताक्षर किए और 9 जून 2026 को करीब 9.50 लाख रुपये अलग-अलग एचडीएफसी बैंक शाखाओं के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का कहना है कि उसे घटना की जानकारी 15 सितंबर 2026 को खाते से रकम निकालने की जरूरत पड़ने पर हुई। खाते की जानकारी लेने पर 9.50 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उसके एटीएम से 50 हजार रुपये भी धोखाधड़ी से निकाले गए थे। साजिद और उसकी पत्नी ने जब अपने दामाद और बेटी को कहा तो उन्होंने उनसे मारपीट साजिद की दूसरी पत्नी के बेटी है , साजिद की दूसरी पत्नी और दामाद ने साजिद पर बल्ड पर से हमला कर घायल किया साजिद पर जानलेवा हमला किया उन्होंने अपने पूरे प्रकरण की थाना को कुतुबशेर में पहुंचे थाना कुतुबशेर पुलिस ने ना तो उनका मेडिकल कराया और उन्हें उल्टा ही थाने में बैठा लिया यह साजिद का उसके परिवार का आरोप है साजिद द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद भी थाना पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है साजिद अली के अनुसार उसने 15 सितंबर को थाना कुतुबशेर में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और रकम बरामद कराने की मांग की है साजिद और शाइस्ता पति-पत्नी ने बताया कि वह बैंक भी गए थे और बैंक वालों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की उन्होंने कहा कि हमारे पैसे बिना हमारे और इतनी बड़ी रकम कैसे निकाल ली ना हमारे पास कोई सूचना लगी न कोई मैसेज क्योंकि साजिद का फोन खराब था इस कारण उन्हें नहीं पता चल पाया जो वह बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने उनसे के साथ भी दूर व्यवहार किया और कहा कि तुम लोगों के चेक से ही पैसे निकाले गए हैं इसमें हम क्या कर सकते हैं साजिद और पत्नी सजीस्ता ने बताया कि आरोप लगाया बैंक कर्मचारी भी उनसे मिले हुए हैं मामले में पुलिस की जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। बाइट। शाइस्ता पीड़ित1
- रवनीत सिंह बिट्ट पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं डिगा सकता। ईंट-पत्थर के बीच भी कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में डटे रहेंगे। रवनीत सिंह बिट्ट पर हमला cभाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं डिगा सकता। ईंट-पत्थर के बीच भी कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में डटे रहेंगे।1
- केएलजीएम इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के किशोरी लाल गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आज विधिक साक्षरता अभियान के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव के निर्देशन में छात्र छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को विधिक जानकारी प्रदान करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार इंद्रेश त्यागी ने छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट एवं कार्य स्थल पर सुरक्षा एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की शासन और प्रशासन छात्रों की सुरक्षा के लिए सजग है एवं विभिन्न प्रकार के कानून इस विषय में बनाए गए हैं, उन्होंने छात्रों का आवाहन करते हुए कहा की वे किसी भी आपात स्थिति में अपने परिजन, विद्यालय परिवार एवं शासन प्रशासन का सहयोग लें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा, आंतरिक परिवाद समिति की अध्यक्ष संध्या सिंह, पूनम त्यागी और सुभाष गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उन्हें कानून, उनके अधिकारों और कानूनी मदद के बारे में बताया। तथा छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे बचाव के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी।1
- *लखनऊ* *बसों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी चलती बस मे लगी आग* *उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जनरथ बस में लगी आग दुबग्गा बाईपास का पूरा मामला*1
- यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. यमुनानगर में हाइड्रा ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दो घायल.. एंकर : हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। वीओ: वारदात खारवन चौक स्थित हाइड्रा और क्रेन ऑफिस की है। प्रत्यक्षदर्शी हैप्पी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मंधार गांव के रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत व गुरनील पहली मंजिल पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रिछपाल और कमलजीत घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे वर्कर ऊपर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिछपाल की मौत हो गई। कमलजीत का इलाज चल रहा है, जबकि गुरनील भागते समय गिरकर घायल हुआ। बाइट : पडोसी दुकानदार वीओ : पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली कि मुसिंबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं। एसपी कमलदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — जाँच अधिकारी.... “मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुईं हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी खांगले जा रहे है, फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।”3