logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाती दून पुलिस... थाना बसंत विहार NIU ✍️ वादी की ज़मीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वादी श्री सचिन चंद पुत्र स्व० दिनेश चंद निवासी वसुंधरा एनक्लेव द्वारा थाना बसंत विहार पर एक लिखित तहरीर दी की सत्यम पुंडीर निवासी महारानी बाग़ थाना बसंत विहार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पिता के नाम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना वसंत विहार पर मु0अ0सं0- 156/ 26 धारा 318(4)/336 (3)/338/340(2) बीएनएस बनाम सत्यम पुंडीर व अन्य पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्यों एव गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तो 1 : दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल तथा 2 : कर्मदास पुत्र जसवंत द्वारा मुख्य अभियुक्त सत्यम पुंडीर के साथ मिलकर उक्त भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करना प्रकाश में आया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक : 14-09-26 को मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त 1-दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से तथा 2- कर्म दास को इंजीनियर एन्क्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 1- दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता निवासी 87 त्यागी रोड, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष 2- कर्म दास पुत्र जसवंत निवासी 52 महारानी बाग, सिटी मार्केट, वसंत विहार, उम्र- 31 वर्ष पुलिस टीम :- 1- उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर 2- का० अनुज 3- का० बिजी

1 hr ago
user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
1 hr ago
0010dd62-76f8-4804-9a94-acac7a0e183a

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाती दून पुलिस... थाना बसंत विहार NIU ✍️ वादी की ज़मीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वादी श्री सचिन चंद पुत्र स्व० दिनेश चंद निवासी वसुंधरा एनक्लेव द्वारा थाना बसंत विहार पर एक लिखित तहरीर दी की सत्यम पुंडीर निवासी महारानी बाग़ थाना बसंत विहार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पिता के नाम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना वसंत विहार पर मु0अ0सं0- 156/ 26 धारा 318(4)/336 (3)/338/340(2) बीएनएस बनाम सत्यम पुंडीर व अन्य पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्यों एव गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तो 1 : दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल तथा 2 : कर्मदास पुत्र जसवंत द्वारा मुख्य अभियुक्त सत्यम पुंडीर के साथ मिलकर उक्त भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करना प्रकाश में आया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक : 14-09-26 को मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त 1-दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड से तथा 2- कर्म दास को इंजीनियर एन्क्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 1- दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता निवासी 87 त्यागी रोड, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष 2- कर्म दास पुत्र जसवंत निवासी 52 महारानी बाग, सिटी मार्केट, वसंत विहार, उम्र- 31 वर्ष पुलिस टीम :- 1- उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर 2- का० अनुज 3- का० बिजी

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है। UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।
    1
    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU आयोजित कर रहा है उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL 2026, जानिए क्या कुछ है विशेष ❓। NIU
#CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand
#UttarakhandPremiereLeague
उत्तराखंड प्रीमियर लीग UPL प्रदेश की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड CAU करता है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देना है।
UPL का आयोजन IPL की नीलामी से पहले होता है। इसलिए यह उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा मौका है कि वे टी20 क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाएँ और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचें। बड़े स्टेडियम, अच्छी प्रतिस्पर्धा और प्रसारण के कारण खिलाड़ियों को बड़े मैचों जैसा अनुभव भी मिलता है।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    1
    19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम!
 छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।

19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष 
(राहुल गांधी)
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    1
    सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल!
देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया।
इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी।
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।
    1
    घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार The Aman Times। 🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार काशीपुर/उधम सिंह नगर ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।
    1
    रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

The Aman Times।
🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
काशीपुर/उधम सिंह नगर 
ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं द्वारा व्यक्त किए गए प्रेम और भावनाओं को देखकर मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिला यह स्नेह उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय है। उन्होंने इसे अपने जन्मदिवस का सबसे अनमोल उपहार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, उचित प्रोत्साहन और विश्वास दिया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सपनों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बिताया गया यह भावुक पल कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी विशेष बन गया।
    4
    दिव्यांग बालिकाओं के स्नेह से भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, नम हुईं आंखें
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। यहां अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं ने आत्मीयता और स्नेह के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बालिकाओं द्वारा व्यक्त किए गए प्रेम और भावनाओं को देखकर मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिला यह स्नेह उनके लिए बेहद खास और अविस्मरणीय है। उन्होंने इसे अपने जन्मदिवस का सबसे अनमोल उपहार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों का आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, उचित प्रोत्साहन और विश्वास दिया जाए।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सपनों और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के बीच बिताया गया यह भावुक पल कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए भी विशेष बन गया।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 min ago
  • देहरादून के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केदारा वाला गांव में दहशत का माहौल जी हां आपको बता दे केदारावाला मैं पिछले कुछ दिनों से एक आवारा पागल कुत्ते ने कुछ ग्रामीणों को बुरी तरीके से घायल किया इसके बाद गांव में खूंखार और आवारा कुत्ते का डर देखने के लिए मिला इतना ही नहीं अभी लोग आवारा कुत्ते के डर और दहशत से निकले नहीं थे कि इतने में केदारावाला में एक शेरनी ने बकरी को अपना निवाला बना लिया कल रात 15/09/2026 कि रात को इस घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग और प्रशासन को दी इसके बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने इसकी जांच की और लोगों से अपील की सा अपने घरों से रात को अकेले ना निकले
    1
    देहरादून के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर केदारा वाला गांव में दहशत का माहौल
जी हां आपको बता दे केदारावाला मैं पिछले कुछ दिनों से एक आवारा पागल कुत्ते ने कुछ ग्रामीणों को बुरी तरीके से घायल किया इसके बाद गांव में खूंखार और आवारा कुत्ते का डर देखने के लिए मिला इतना ही नहीं अभी लोग आवारा कुत्ते के डर और दहशत से निकले नहीं थे कि इतने में केदारावाला में एक शेरनी ने बकरी को अपना निवाला बना लिया कल रात 15/09/2026 कि रात को इस घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग और प्रशासन को दी इसके बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने इसकी जांच की और लोगों से अपील की सा अपने घरों से रात को अकेले ना निकले
    user_Soukin reporter
    Soukin reporter
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार The Aman Times | पौड़ी 🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
The Aman Times | पौड़ी
🚨 बस अड्डे पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 युवकों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
पौड़ी/16 सितंबर 2026। पौड़ी के बस अड्डे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बस अड्डे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों में दो कोटद्वार, दो श्रीनगर और एक पौड़ी निवासी है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.