logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले ही प्रयास में सफलता: रुचि आर्या का बेल्थरारोड में जोरदार अभिनंदन बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के वार्ड 7 निवासी रुचि आर्या पुत्री जोरावर सिंह आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर चयन होने के बाद प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोगो ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ पटाका छोड़कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।रुचि आर्या की प्रारंभिक शिक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की।इंजीनियरिंग के बाद रुचि ने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने वर्ष 2023 से प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहकर तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।रुचि आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आईं, लेकिन परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। स्वागत करने वालो में प्रवीण नारायण गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, शिवकुमार जायसवाल, जमील अहमद, किशन कुमार, लालाचंद्र मौर्य, राजू जायसवाल, निसार अहमद, अजय कुमार, आशीष जायसवाल नीरज बाबा सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

2 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
2 hrs ago
03e62b8a-c78a-4282-af42-1f56f34f7bcc

पहले ही प्रयास में सफलता: रुचि आर्या का बेल्थरारोड में जोरदार अभिनंदन बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के वार्ड 7 निवासी रुचि आर्या पुत्री जोरावर सिंह आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर चयन होने के बाद प्रथम आगमन पर बेल्थरारोड

0a4ae48f-bd3b-423c-8369-e8b20bde072f

रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोगो ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ पटाका छोड़कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।रुचि आर्या की प्रारंभिक शिक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) की डिग्री प्राप्त की।इंजीनियरिंग के

बाद रुचि ने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने वर्ष 2023 से प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहकर तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है।रुचि आर्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया। उन्होंने कहा

कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव और कठिनाइयां आईं, लेकिन परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। स्वागत करने वालो में प्रवीण नारायण गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, शिवकुमार जायसवाल, जमील अहमद, किशन कुमार, लालाचंद्र मौर्य, राजू जायसवाल, निसार अहमद, अजय कुमार, आशीष जायसवाल नीरज बाबा सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया। थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
    1
    देवरिया। थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को  दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवरिया। प्रदेश में “राजनीति का धुरंधर” पोस्टर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लगाए गए पोस्टर पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। देवरिया पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इसे संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच करार दिया। शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्यामलाल पाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्टर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपा का मानना है कि राजनीति का असली धुरंधर वही है, जो संविधान की रक्षा करे और आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा हो। श्यामलाल पाल ने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महान नेताओं ने देश को दिशा दी है और वही राजनीति के वास्तविक धुरंधर हैं। उन्होंने कहा, “जो संविधान को बचाए, वही देश का असली धुरंधर है।” इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार को लेकर नई बहस छिड़ गई है और सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
    2
    देवरिया। प्रदेश में “राजनीति का धुरंधर” पोस्टर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लगाए गए पोस्टर पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। देवरिया पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इसे संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच करार दिया।
शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्यामलाल पाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्टर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपा का मानना है कि राजनीति का असली धुरंधर वही है, जो संविधान की रक्षा करे और आम जनता के अधिकारों के लिए खड़ा हो।
श्यामलाल पाल ने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महान नेताओं ने देश को दिशा दी है और वही राजनीति के वास्तविक धुरंधर हैं। उन्होंने कहा, “जो संविधान को बचाए, वही देश का असली धुरंधर है।”
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार को लेकर नई बहस छिड़ गई है और सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग/न्यूज:* 👇 *पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता...* *हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।।।*
    1
    *ब्रेकिंग/न्यूज:*
👇
*पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता...*
*हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।।।*
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवरिया में खुशी से मातम तक… 15 दिन बाद होने वाली शादी से पहले दूल्हा चला गया देवरिया के सलेमपुर इलाके में शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा और उसका दोस्त तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी, इसलिए राहुल यादव अपने दोस्त सचिन यादव के साथ रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौट रहा था। रात करीब 8:15 बजे, मझौलीराज के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरे—राहुल की मौके पर ही मौत, जबकि सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को भी टक्कर मार दी। दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है… जिन घरों में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां मातम का सन्नाटा छा गया।
    1
    देवरिया में खुशी से मातम तक… 15 दिन बाद होने वाली शादी से पहले दूल्हा चला गया
देवरिया के सलेमपुर इलाके में शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा और उसका दोस्त तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
20 अप्रैल को शादी होने वाली थी, इसलिए राहुल यादव अपने दोस्त सचिन यादव के साथ रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौट रहा था। रात करीब 8:15 बजे, मझौलीराज के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरे—राहुल की मौके पर ही मौत, जबकि सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को भी टक्कर मार दी।
दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है…
जिन घरों में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां मातम का सन्नाटा छा गया।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। “राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं। सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है। इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।
    1
    एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
“राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं।
सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि
जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है।
इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक  कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।
    1
    दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि  जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
    1
    बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी  जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद  नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।
    2
    देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.