Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में नेपाल में मूसलाधार बारिश से कुशीनगर में बाढ़ की आशंका कुशीनगर में नेपाल में मूसलाधार बारिश से कुशीनगर में बाढ़ की आशंका • नेपाल से निकली नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा • गंडक बैराज से नारायणी नदी में 2 लाख 73 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज - सुबह 9 बजे तक नारायणी नदी में लगभग 2 लाख 73 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज - खतरे के निशान पर बह रही नारायणी नदी • नदी किनारे बसे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी • कुशीनगर में भी पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश • बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी किनारे के इलाकों में बढ़ी चिंता - खड्डा और तमकुही तहसील के कई गाँव पर बाढ़ का खतरा
Aditya pandey
कुशीनगर में नेपाल में मूसलाधार बारिश से कुशीनगर में बाढ़ की आशंका कुशीनगर में नेपाल में मूसलाधार बारिश से कुशीनगर में बाढ़ की आशंका • नेपाल से निकली नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा • गंडक बैराज से नारायणी नदी में 2 लाख 73 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज - सुबह 9 बजे तक नारायणी नदी में लगभग 2 लाख 73 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज - खतरे के निशान पर बह रही नारायणी नदी • नदी किनारे बसे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी • कुशीनगर में भी पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश • बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी किनारे के इलाकों में बढ़ी चिंता - खड्डा और तमकुही तहसील के कई गाँव पर बाढ़ का खतरा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीडीओ ने जारी की विशेष दिशा निर्देश देवरिया जिले के मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार ने लगातार हो रही तेज बारिश के साथ तेज हवाओं के देखते हुए खंड विकास अधिकारी और ब्लाकों पर तैनात सेक्रेटरी को विशेष दिशा निर्देश दिया। वह आमजन या सुविधा को देखते हुए विशेष महिम चलकर सब को रास्तों पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाए और जल भराव की समस्याओं को दूर संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाकर करें।1
- बिजली की बदहाली पर किसान यूनियन का ज्ञापन, 27 अक्टूबर को महापंचायत की चेतावनी ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे आपूर्ति, जर्जर तार बदलने और सिद्धुआ में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की उठी मांग देवरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और जर्जर विद्युत लाइनों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रस्तावित पंचायत को सीमित कर दिया गया। इसके चलते सीमित संख्या में कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह 20 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गांवों में जर्जर और पुराने बिजली के तार बदलने, जहां अभी तक केबल नहीं लगाए गए हैं वहां केबल बिछाने तथा 11 हजार वोल्ट की जर्जर और लटकती लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। जरूरत वाले स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ियों को दूर करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा बरयारपुर विद्युत उपकेंद्र के गोरिया फीडर से जुड़े सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग की गई। किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार इसके लिए ग्रामसभा की ओर से 12 कट्ठा जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है और विभागीय टीम सर्वे भी कर चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसान यूनियन की ओर से तीन प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति, जर्जर और नंगे तारों को केबल से बदलना तथा बरयारपुर के सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18.5 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आरडीएसएस योजना के तहत देवरिया जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं। जो क्षेत्र अभी योजना से शेष हैं, उनके लिए योजना तैयार की जा रही है और आगामी योजना में उन्हें शामिल कर कार्य कराया जाएगा। सिद्धुआ में नए विद्युत उपकेंद्र की मांग पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विभाग तकनीकी दृष्टि से इसकी आवश्यकता का परीक्षण करेगा। तकनीकी रूप से आवश्यकता पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि यदि बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बड़ी महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- 🐍 15 फीट लंबे कोबरा से गांव में मचा हड़कंप! लाठी-डंडा लेकर सांप को पकड़ने पहुंचे ग्रामीण, बार-बार लोगों पर हमला करने की कोशिश करता रहा कोबरा। मौके पर मची अफरा-तफरी! #कोबरासांप #कोबरा #सांप #सांपकरेस्क्यू #सांपकाप्रकोप #15फीटकासांप #विशालकोबरा #गांवमेंसांप #सांपकाहमला #गांवमेंहड़कंप #सांपकावीडियो #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज #बिहारन्यूज #न्यूजसेवाइंडिया #Cobra #CobraSnake #KingCobra #Snake #SnakeRescue #GiantCobra #15FeetCobra #SnakeAttack #SnakeInVillage #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #VillageNews #NewsSevaIndia 🐍 15 फीट लंबे कोबरा से गांव में मचा हड़कंप! लाठी-डंडा लेकर सांप को पकड़ने पहुंचे ग्रामीण, बार-बार लोगों पर हमला करने की कोशिश करता रहा कोबरा। मौके पर मची अफरा-तफरी! #कोबरासांप #कोबरा #सांप #सांपकरेस्क्यू #सांपकाप्रकोप #15फीटकासांप #विशालकोबरा #गांवमेंसांप #सांपकाहमला #गांवमेंहड़कंप #सांपकावीडियो #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज #बिहारन्यूज #न्यूजसेवाइंडिया #Cobra #CobraSnake #KingCobra #Snake #SnakeRescue #GiantCobra #15FeetCobra #SnakeAttack #SnakeInVillage #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #BiharNews #VillageNews #NewsSevaIndia1
- युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, विरोध पर छोड़कर भागे आरोपी सोनूघाट में घटना के बाद पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की तलाश में कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस टीम सक्रिय युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, विरोध पर छोड़कर भागे आरोपी सोनूघाट में घटना के बाद पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की तलाश में कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस टीम सक्रिय देवरिया। सलेमपुर से देवरिया आ रही एक युवती को घर छोड़ने के बहाने वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध और शोर मचाने पर वाहन सवार युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी। अभिषेक उसे सोनूघाट पर छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया। युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। युवती को आशंका हुई कि उसे घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाया जा रहा है। इस पर उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती के विरोध और शोर के बाद विकास यादव और उसके साथी उसे वाहन में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर युवती को थाने लाई। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। युवती की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- “अगर CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।”- CJP1
- सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार सिंदुरिया-निचलौल रोड पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पूरी तरह बंद, वाहनों की लंबी कतार महराजगंज जनपद के सिंदुरिया से निचलौल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय उसके नीचे कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने स्वयं पेड़ की टहनियां हटाने का प्रयास शुरू किया, जबकि प्रशासन से जल्द मार्ग बहाल कराने की मांग की जा रही है। 📍 स्थान : सिंदुरिया-निचलौल मार्ग, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)1
- “इस बच्ची ने कह दी बहुत बड़ी बात! 😳 सरकारी स्कूलों को बदलना होगा, तभी बनेगा विकसित भारत!” 📝 डिस्क्रिप्शन भारत को बदलना है और विकसित भारत बनाना है, तो शुरुआत शिक्षा से करनी होगी। इस बच्ची की बात सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधाएं और अवसर कब मिलेंगे? वीडियो देखिए और बताइए—क्या सरकारी स्कूलों को बदलना विकसित भारत की दिशा में पहला कदम होना चाहिए?1
- राजभर के बयान पर शिवपाल का पलटवार, बोले- दिमाग खिसक गया है मोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे सपा महासचिव, संगठन में बदलाव और इंडिया गठबंधन पर भी रखी बात देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सपा संगठन में हुए बदलाव, इंडिया गठबंधन, ओमप्रकाश राजभर के बयान और मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि राजभर पहले भी समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को लेकर बयान देते रहे हैं। भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। सपा संगठन में हुए बदलाव के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी जब भी कोई निर्णय लेती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत रखना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। गठबंधन से जुड़े फैसले शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिए जाएंगे। वहीं, मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब संबंधित विभाग उनके पास था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने और विभाग मिलने पर वह तीन दिन में एक पुल बनवा देते थे। शिवपाल यादव के बयानों में जहां ओमप्रकाश राजभर पर सीधा पलटवार देखने को मिला, वहीं संगठन और गठबंधन को लेकर उन्होंने फैसले का अधिकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर होने की बात कही।1
- नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ा, सोहगीबरवा-भूतियाही समेत कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी नारायणी-गंडक का जलस्तर बढ़ा, सोहगीबरवा-भूतियाही समेत कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी महराजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले से होकर गुजरने वाली नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी में करीब 3 लाख क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज के चलते सोहगीबरवा, भूतियाही, शिकारपुर समेत कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। 📍 स्थान : महराजगंज, उत्तर प्रदेश 🔔 ताजा खबरों और बाढ़ अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।1