Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवाहर सिंह बेढम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जनता ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। जनता का कहना है कि जवाहर सिंह दूसरों के द्वारा किए गए कार्यो का क्रेडिट ले रहे हैं और पट्टिकाओ पर स्वंम का नाम लिखवा रहे हैं।
SANDEEP SHARMA
जवाहर सिंह बेढम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जनता ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। जनता का कहना है कि जवाहर सिंह दूसरों के द्वारा किए गए कार्यो का क्रेडिट ले रहे हैं और पट्टिकाओ पर स्वंम का नाम लिखवा रहे हैं।
More news from हरियाणा and nearby areas
- नूंह। तावडू अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने के मामले में छह आरोपियों को काबू किया है। यह कार्रवाई बुधवार 15 अप्रैल की रात को अनाज मंडी तावडू बाईपास के पास पंचगांव निवासी रुकमुदीन की दुकान के नजदीक बने एक कमरे में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तावडू सीआईए की एक टीम नगर में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि लक्खु पुत्र रमजान अपने साथियों के साथ कमरे में बैठकर आईपीएल मैच लखनऊ बनाम बैंगलुरु पर मोबाइल फोन और टीवी के माध्यम से सट्टा लगा रहा है। सूचन के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में छह लोगों को एलईडी टीवी पर मैच देखते हुए और मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्खु पुत्र रमजान, रुकमुदीन पुत्र कमरुदीन, साजिद पुत्र इस्लाम, रमजान पुत्र सिरदार निवासी पंचगांव, तथा मोईन पुत्र शौहराब और मुबीन पुत्र महबूब निवासी बावला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9 मोबाइल फोन, 13 हजार,350 rupy की नकदी, एक एलईडी टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, दो रजिस्टर और एक नोटबुक बरामद की है। नोटबुक में ग्राहकों के सट्टे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी लक्खु ने बताया कि उसे मैच की ऑनलाइन लाइन फुरकान निवासी सिंगार के मोबाइल नंबर से मिल रही थी और बरामद नकदी ग्राहकों द्वारा सट्टा लगाने के लिए दी गई एडवांस राशि थी। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पब्लिक गैंबलिंग प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- भिवाड़ी की रिलैक्सो कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने किए सुरक्षा इंतजाम भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Relaxo Footwears Limited के बाहर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी के चलते आज उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। फिलहाल मजदूर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, लेकिन यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होने की चेतावनी भी दी जा रही है।1
- बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 __सफाई व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी हरिओम गुर्जर की पहल __कस्बे के मुख्य बाजार में अत्रिबको सफाई व्यवस्था कराई शुरू __कस्बे के इंदिरा सर्किल से जलेबी चौक, मेन बाजार,पुराना बाई पास रोड आदि जगहों पर रात्रि को सफाई की जाएगी __वही दुकानदारों से दुकाननपुर कचरा पात्र रखने के लिए जागरूक किया।4
- डीग - खबर , 15 अप्रैल :- राजस्थान पुलिस के 77 में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कई कार्यक्रम डीग भरतपुर रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में राजस्थान पुलिस के 77 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए ! इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीओ सीताराम बैरवा, थानाधिकारी विजय मीणा, रामनरेश मीणा और यातायात प्रभारी रामभरोसी मीणा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे ! इस दौरान पौधारोपण, बच्चों की दौड़, क्विज प्रश्नोत्तरी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसके बाद एसपी केएस गोपीनाथ द्वारा प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए ! वहीं इससे पूर्व सरमोनियल परेड सलामी भी दी गई ! राजस्थान पुलिस स्थापना की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक केएस गोपीनाथ ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ! वहीं पुलिस के 77 वें स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का मुख्य मोटो समाज को अपराध मुक्त बनाना वहीं अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए निष्ठा पूर्वक सेवार्थ कटिबद्धता एवं हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करना है ! बाईट - कांबले शरण गोपीनाथ, एसपी - डीग4
- सीवर हादसे में, दो सफाई कर्मियों की मौत — जान जोखिम में डालकर फारूक मलिक बना इंसानियत की मिसाल। एसपी मेवात ने किया सम्मानित! "सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी मौत की वजह, विभाग और ठेकेदार पर केस दर्ज"1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां में परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आगरा में भीम आर्मी द्वारा परशुराम चौक पर किए उपद्रव को लेकर ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन1
- *केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान, लगा 11 लाख से अधिक का जुर्माना।* पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के सख्त निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए *पलवल पुलिस* द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रैक्टरों पर लगे अवैध डीजे, अवैध हूटर-सायरन व बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस की कार्रवाई:* 1. *ड्रंक एंड ड्राइव:* जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहो व हाईवे पर एल्कोमीटर के साथ नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए जा रहे हैं। 2. *अवैध डीजे व सायरन:* ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों पर लगे अवैध डीजे साउंड सिस्टम, प्रेशर हॉर्न व लाल-नीली बत्ती/सायरन संबंध में चालान किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बिना अनुमति डीजे बजाना ध्वनि प्रदूषण के तहत दंडनीय अपराध है। 3. *बुलेट पटाखा बाइक:* मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को चिन्हित कर जब्त किए जा रहे हैं व भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। 4. सभी थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को रात के समय विशेष रूप से होटल, ढाबों, शराब के ठेकों व ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते बुधवार,केवल एक दिन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 476 वाहनों के चालान किए गए जिनमें मुख्यतः ड्रंकन ड्राइविंग-22, लेन चेंज-156, ब्लैक फिल्म-47 बुलेट पटाखा-6 तथा विदाउट नंबर प्लेट-61 के चालान शामिल है जिन पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश:* “शराब पीकर वाहन चलाना और अवैध डीजे-सायरन बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना दोनों ही गैरकानूनी हैं। पटाखा मारती बुलेट से बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी होती है। पलवल पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें। आपकी सुरक्षा व शहर में शांति हमारी प्राथमिकता है।” *आमजन से अपील:* पलवल पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता दिखे या अवैध डीजे-सायरन का प्रयोग करता मिले तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।3
- खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुमी इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वेतन बढ़ोतरी की मांगों को लेकर धरना1
- Post by Rajesh Kumar1