Shuru
Apke Nagar Ki App…
दैनिक भविष्य दर्पण न्यूज धूरटेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने उतारी मन्नत महिदपुर धूर्टेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी के अवसर पर चूल का आयोजन संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर महादेव के दरबार में पहुँचे। मान्यता है की धूर्टेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी और महादेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए श्रद्धालु दहकते हुए अंगारों (चूल) के बीच से नंगे पैर निकले।
मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
दैनिक भविष्य दर्पण न्यूज धूरटेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने उतारी मन्नत महिदपुर धूर्टेश्वर महादेव मंदिर पर धुलेंडी के अवसर पर चूल का आयोजन संपन्न हुआ। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था लेकर महादेव के दरबार में पहुँचे। मान्यता है की धूर्टेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी और महादेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए श्रद्धालु दहकते हुए अंगारों (चूल) के बीच से नंगे पैर निकले।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगर मालवा मध्यप्रदेश - आगर-कोटा मार्ग पर कटन के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान चौहान और दशरथ चौहान निवासी श्यामपुरा, सुसनेर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- सनशाइन क्रिकेट क्लब मोहन बडोदिया ने धंधेड़ा में चल रहे टूर्नामेंट में दो शानदार जीत अर्जित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, पहले मैच में टीम सनशाइन ने पडाना की मजबूत टीम को भैयूं और हिमांशु की शानदार बैटिंग और मोहित पाटीदार, गिरी पाटीदार और लारा की बेटिंग से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में राजा तोहिद और गिरी पाटीदार की बल्लेबाजी से जमलाय को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम को कप्तान नितिन शर्मा, पप्पू गुजराती ने जीत पर बधाई प्रेषित की1
- कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवार सहित पत्रकार साथियों शासकीय कर्मचारीयो के साथ मनाई होली1
- ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।6
- गाँव औरना सडक खारब होने के करण बहान नही निकल सकते1
- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में भेरू बल्डी स्थित जंगल में तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, किसान मनोज जामलिया ने बताया मेरी पांच गेहूं की फसल खड़ी थी जो की पूर्ण रूप से पक गई थी। मंगलवार करीब 11:30 अज्ञात करणो से आग लग गई, ग्रामीणों की सूझबूझ से 2 बिका फसल को बचा ली गई एवं तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई, आग लगने का कारण अज्ञात, जिसकी सूचना मुझे ग्रामीण द्वारा फोन पर दी गई। वही किसान ने मंगलवार शाम 7 बजे मोहन बड़ोदिया थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- Post by राजेश माल्या1