logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत के अमरिया में रामलीला बैठक के दौरान खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की मौत पीलीभीत। अमरिया कस्बे में रामलीला की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

53 min ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house Puranpur, Pilibhit•
53 min ago

पीलीभीत के अमरिया में रामलीला बैठक के दौरान खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की मौत पीलीभीत। अमरिया कस्बे में रामलीला की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई पूरनपुर (पीलीभीत)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। इस अवसर पर पूरा नगर धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया और सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ​भव्य शोभायात्रा का मार्ग और आकर्षण ​शोभायात्रा का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज (PIC) से हुआ, जिसके बाद यह नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई श्री रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। ​इस भव्य बरात में विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक एवं खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन मनमोहक झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। ​जनप्रतिनिधियों का बयान (बाइट/बयान) ​1. विधायक बाबूराम पासवान का बयान: ​शोभायात्रा की अगुआई कर रहे स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान ने राम मंदिर निर्माण और जनता के अपार उत्साह पर खुशी जताते हुए कहा: ​"अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में माहौल पूरी तरह से राममय हो चुका है। पहले से भी अधिक उत्साह लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। टीवी, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लोग लगातार भगवान राम की महिमा और कथा का आनंद लेते ही हैं, उसके बावजूद धरातल पर इस शोभायात्रा में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोगों के दिलों में आस्था और उत्साह कितना गहरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों व चौराहों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण हुआ है, जिससे आम जनता में भारी प्रसन्नता है।" ​2. नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का बयान: ​नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा: ​"नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा के दौरान साफ-सफाई की व्यापक और बेहतर व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के पूरे रूट पर सफाई कर्मियों की टीम मुस्तैद रही और पानी के टैंकर साथ-साथ चलते रहे ताकि कहीं भी गंदगी न फैले। हमारा लक्ष्य पूरनपुर को पूरी तरह से स्वच्छ और 'ग्रीन पूरनपुर' बनाना है। रामलीला मैदान को भी पूरी तरह साफ-सुथरा करा दिया गया है। नगर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए जल्द ही दो से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 'I Love Puranpur' के सेल्फी प्वाइंट/बोर्ड लगाए जाएंगे।" ​उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था ​शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा। विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी ने स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भरा। समापन स्थल श्री रामलीला मैदान पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहां देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
    1
    पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई


पूरनपुर (पीलीभीत)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य रामलीला के अवसर पर परंपरागत राम बरात / शिव बरात (शोभायात्रा) अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। इस अवसर पर पूरा नगर धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया और सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 
​भव्य शोभायात्रा का मार्ग और आकर्षण
​शोभायात्रा का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज (PIC) से हुआ, जिसके बाद यह नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई श्री रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। 
​इस भव्य बरात में विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक एवं खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन मनमोहक झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। 
​जनप्रतिनिधियों का बयान (बाइट/बयान)
​1. विधायक बाबूराम पासवान का बयान:
​शोभायात्रा की अगुआई कर रहे स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान ने राम मंदिर निर्माण और जनता के अपार उत्साह पर खुशी जताते हुए कहा:
​"अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में माहौल पूरी तरह से राममय हो चुका है। पहले से भी अधिक उत्साह लोगों के अंदर देखने को मिल रहा है। टीवी, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लोग लगातार भगवान राम की महिमा और कथा का आनंद लेते ही हैं, उसके बावजूद धरातल पर इस शोभायात्रा में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोगों के दिलों में आस्था और उत्साह कितना गहरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों व चौराहों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण हुआ है, जिससे आम जनता में भारी प्रसन्नता है।"
​2. नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता का बयान:
​नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा:
​"नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा के दौरान साफ-सफाई की व्यापक और बेहतर व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा के पूरे रूट पर सफाई कर्मियों की टीम मुस्तैद रही और पानी के टैंकर साथ-साथ चलते रहे ताकि कहीं भी गंदगी न फैले। हमारा लक्ष्य पूरनपुर को पूरी तरह से स्वच्छ और 'ग्रीन पूरनपुर' बनाना है। रामलीला मैदान को भी पूरी तरह साफ-सुथरा करा दिया गया है। नगर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए जल्द ही दो से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 'I Love Puranpur' के सेल्फी प्वाइंट/बोर्ड लगाए जाएंगे।"
​उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था
​शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा। विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की मौजूदगी ने स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भरा। समापन स्थल श्री रामलीला मैदान पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहां देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस, 200 श्रमिकों ने किया काम शेरपुर कलां में टेंट, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था; रोजगार सेवक अमानत रसूल के कार्यों की भी हो रही सराहना पूरनपुर (पीलीभीत)। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस पर ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में करीब 200 श्रमिकों ने काम किया। कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंट लगाया गया। पीने के पानी के साथ चोट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था भी की गई। इसमें पट्टी बांधने सहित जरूरी सामग्री उपलब्ध रही। पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में आयोजित विशेष रोजगार सृजन दिवस के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने कार्य किया। करीब 200 मजदूरों की भागीदारी के बीच कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया, ताकि काम के दौरान श्रमिकों को आवश्यक सहूलियत मिल सके। धूप से बचाव के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई। वहीं, किसी श्रमिक को चोट लगने पर शुरुआती उपचार उपलब्ध कराने के लिए फर्स्ट एड किट रखी गई। ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के रोजगार सेवक अमानत रसूल ने बताया कि विशेष रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का ध्यान रखा गया। कार्यस्थल पर पानी, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई, जिससे जरूरत पड़ने पर श्रमिकों को तत्काल सहायता मिल सके। एसआईआर में भी निभाई अहम भूमिका रोजगार सेवक अमानत रसूल का कार्य पंचायत स्तर पर ही नहीं, बल्कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भी चर्चा में रहा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में उन्होंने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनके कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। शेरपुर कलां में रोजगार सृजन दिवस के दौरान श्रमिकों के लिए की गई व्यवस्थाओं और एसआईआर में उनके योगदान को लेकर अमानत रसूल की कार्यशैली का उल्लेख किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार संबंधी गतिविधियों के संचालन के साथ अन्य जिम्मेदारियों में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।
    1
    विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस, 200 श्रमिकों ने किया काम
शेरपुर कलां में टेंट, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था; रोजगार सेवक अमानत रसूल के कार्यों की भी हो रही सराहना
पूरनपुर (पीलीभीत)। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस पर ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में करीब 200 श्रमिकों ने काम किया। कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंट लगाया गया। पीने के पानी के साथ चोट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट की व्यवस्था भी की गई। इसमें पट्टी बांधने सहित जरूरी सामग्री उपलब्ध रही।
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में आयोजित विशेष रोजगार सृजन दिवस के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने कार्य किया। करीब 200 मजदूरों की भागीदारी के बीच कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया, ताकि काम के दौरान श्रमिकों को आवश्यक सहूलियत मिल सके। धूप से बचाव के लिए टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई। वहीं, किसी श्रमिक को चोट लगने पर शुरुआती उपचार उपलब्ध कराने के लिए फर्स्ट एड किट रखी गई।
ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के रोजगार सेवक अमानत रसूल ने बताया कि विशेष रोजगार सृजन दिवस पर श्रमिकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का ध्यान रखा गया। कार्यस्थल पर पानी, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई, जिससे जरूरत पड़ने पर श्रमिकों को तत्काल सहायता मिल सके।
एसआईआर में भी निभाई अहम भूमिका
रोजगार सेवक अमानत रसूल का कार्य पंचायत स्तर पर ही नहीं, बल्कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भी चर्चा में रहा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में उन्होंने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनके कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
शेरपुर कलां में रोजगार सृजन दिवस के दौरान श्रमिकों के लिए की गई व्यवस्थाओं और एसआईआर में उनके योगदान को लेकर अमानत रसूल की कार्यशैली का उल्लेख किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार संबंधी गतिविधियों के संचालन के साथ अन्य जिम्मेदारियों में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें। 🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें पीलीभीत। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की आराधना के अवसर पर पीलीभीत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने साहस, शक्ति, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नवरात्रि के तीसरे दिन का विशेष रंग लाल है, जो साहस, ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। माँ चंद्रघंटा की उपासना हमें निर्भीक होकर चुनौतियों का सामना करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की प्रेरणा देती है। डॉ. आस्था अग्रवाल का यह संदेश महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा से जुड़ा है। संदेश: साहस के साथ अपनी आवाज़ उठाएँ, अपने अधिकारों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। 🔴 माँ चंद्रघंटा सभी को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
    1
    🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें।
🔴 नवरात्रि DAY 3: माँ चंद्रघंटा का संदेश—साहस, शक्ति और अधिकार के साथ आगे बढ़ें
पीलीभीत। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की आराधना के अवसर पर पीलीभीत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने साहस, शक्ति, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
नवरात्रि के तीसरे दिन का विशेष रंग लाल है, जो साहस, ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। माँ चंद्रघंटा की उपासना हमें निर्भीक होकर चुनौतियों का सामना करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की प्रेरणा देती है।
डॉ. आस्था अग्रवाल का यह संदेश महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा से जुड़ा है।
संदेश: साहस के साथ अपनी आवाज़ उठाएँ, अपने अधिकारों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
🔴 माँ चंद्रघंटा सभी को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खुटार CHC में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आशा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज शाहजहांपुर। खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बिजौरा बिजोरिया निवासी किरन देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शीला देवी और उनके पति सूर्यप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पेट पर लात मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरन देवी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
    1
    खुटार CHC में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आशा से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बिजौरा बिजोरिया निवासी किरन देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शीला देवी और उनके पति सूर्यप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पेट पर लात मारने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरन देवी को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीला देवी और सूर्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति का एक्शन, बाइक से स्टंट और महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार सड़क पर स्टंटबाजी और महिलाओं से अभद्रता पड़ी भारी, सुभाष पाल और दक्ष पाल को पुलिस ने निकाली परेड प्रतापगढ़: मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाजार में बाइक से स्टंट करने के आरोप में सुभाष पाल और दक्ष पाल को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में दोनों युवकों की सड़क पर परेड निकलती दिखाई दे रही है।
    1
    प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति का एक्शन, बाइक से स्टंट और महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
सड़क पर स्टंटबाजी और महिलाओं से अभद्रता पड़ी भारी, सुभाष पाल और दक्ष पाल को पुलिस ने निकाली परेड
प्रतापगढ़: मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाजार में बाइक से स्टंट करने के आरोप में सुभाष पाल और दक्ष पाल को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में दोनों युवकों की सड़क पर परेड निकलती दिखाई दे रही है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    59 min ago
  • पीलीभीत के अमरिया में रामलीला बैठक के दौरान खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की मौत पीलीभीत। अमरिया कस्बे में रामलीला की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    पीलीभीत के अमरिया में रामलीला बैठक के दौरान खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की मौत

पीलीभीत। अमरिया कस्बे में रामलीला की बैठक के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    53 min ago
  • घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    2
    घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड

पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे - परिवार में कोहराम, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड
पूरनपुर, घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अमरिया में मेला कमेटी के विवाद में गोली लगने से तीन लोगों की मौत। पीलीभीत।अमरिया में मेला कमेटी के दो पक्षों के वीच आय व्यय को लेकर उपजा विवाद मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंचा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
    1
    अमरिया में मेला कमेटी के विवाद में गोली लगने से तीन लोगों की मौत।
पीलीभीत।अमरिया में मेला कमेटी के दो पक्षों के वीच आय व्यय को लेकर उपजा विवाद मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंचा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.