मझौलिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा-रामगढ़वा मुख्य मार्ग पर आज 25 मार्च बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की होने से स्थिति और बिगड़ गई। बाद में थाना प्रभारी अमर कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और सूझबूझ से ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तथा जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी बेतिया भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
मझौलिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का हंगामा। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा-रामगढ़वा मुख्य मार्ग पर आज 25 मार्च बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की होने से स्थिति और बिगड़ गई। बाद में थाना प्रभारी अमर कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और सूझबूझ से ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तथा जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी बेतिया भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
- बेतिया। जिला प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और आपूर्ति में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जिलेभर में 73 स्थानों पर छापेमारी की। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों अनुमंडलों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है और गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है और वर्तमान में 16,681 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जबकि बीते दिन 7,236 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। छापेमारी के दौरान शहर के होटलों में 6 और 21 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए हैं और उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- Microsoft India data center mein kam karte Suno barish ka sambhavna bahut jyada ho raha hai barish iske vajah se main baitha hun1
- बहुत शानदार राम धुन भाई ने गया1
- बेतिया में वाहन चेकिंग के समय सख्ती बिना हेलमेंट और पेपर के घर से बाहर ना निकले - नहीं तो कट सकता है चालान1
- बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।1
- भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।1
- चंपारण क्षेत्र के तीनों जिलों मोतिहारी, बेतिया और बगहा में पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर 22 से 23 मार्च 2026 तक चलाए गए समकालीन अभियान में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी सफलता मिली। इस दौरान कुल 846 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कांड और वारंट के आरोपी शामिल हैं। इनमें से 761 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। अभियान के तहत 292 इस्तेहारों का तामिला और 192 कुर्की की कार्रवाई भी की गई, जिससे फरार अपराधियों पर दबाव बढ़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 240 ग्राम गांजा, 1415.46 लीटर देसी शराब और 122.854 लीटर विदेशी शराब समेत भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इसके अलावा एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य सामान भी जब्त किए गए। मोतिहारी, बेतिया और बगहा में क्रमशः सबसे अधिक गिरफ्तारियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। यह जानकारी आज 25 मार्च बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई।1