logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिमझिम बारिश के बीच निगम ने निकाली स्वच्छता रैली छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 31 स्थित फुव्वारा चौक से पुलिस ग्राउंड के सामने स्थित शहीद अमित ठेंगे स्मारक तक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति सचेत करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ छिंदवाड़ा के निर्माण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। जिसके मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री विक्रम अहके रहे जिनके साथ नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा के ब्रांड एम्बेसडर श्री दीपक राज जैन, श्री बादल भारद्वाज एवं सुश्री विनीता नेटी उपस्थित रहे। रैली में स्वच्छता चैंपियन श्री रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं डॉ. मीरा पराड़कर, महेश बन्देवार सहित समाज सेवी आराधना पवार के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी श्री अरुण गाड़ेवाल एवं श्री अनिल लोट सहित नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रैली के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखने, जलभराव न होने देने, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने तथा "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

13 hrs ago
user_यश भारत
यश भारत
Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
b397bb29-9ff1-4d79-ace5-18d277a84cab

रिमझिम बारिश के बीच निगम ने निकाली स्वच्छता रैली छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 31 स्थित फुव्वारा चौक से पुलिस ग्राउंड के सामने स्थित शहीद अमित ठेंगे स्मारक तक भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति सचेत करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ छिंदवाड़ा के निर्माण के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। जिसके मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री विक्रम अहके रहे जिनके साथ नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा के ब्रांड एम्बेसडर श्री दीपक

dc583c9c-ec30-4ee7-844c-e6ca4eeaf03b

राज जैन, श्री बादल भारद्वाज एवं सुश्री विनीता नेटी उपस्थित रहे। रैली में स्वच्छता चैंपियन श्री रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं डॉ. मीरा पराड़कर, महेश बन्देवार सहित समाज सेवी आराधना पवार के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी श्री अरुण गाड़ेवाल एवं श्री अनिल लोट सहित नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। रैली के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखने, जलभराव न होने देने, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने तथा "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
    1
    खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    3
    सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद।
हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए।
इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
    4
    लोकेशन _बांकी/बंडोल 
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी

बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई

बांकी/बंडोल/-  शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
लोकेशन _बांकी/बंडोल 
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी
बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई
बांकी/बंडोल/-  शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    1
    एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार
पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है।
इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    3 hrs ago
  • Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई
    1
    Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर। सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू। युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब। सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष। विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत। राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,
    1
    राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर।
सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू।
युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब।
सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष।
विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत।
राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें
पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक
राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    10 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के खापा भाट स्थित नमकीन कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान शहर के खापाभाट स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, कोल्ड ड्रिंक की बोतल बिस्कुट नमकीन, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाया जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    3
    छिंदवाड़ा के खापा भाट स्थित नमकीन कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान
शहर के खापाभाट स्थित एक  नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, कोल्ड ड्रिंक की बोतल बिस्कुट नमकीन, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाया जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.