जब मढी में उठा आस्था का तूफान… “जय माता दी” से गूंज उठा हर कोना! देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि पर भक्ति का माहौल, मां गुरुवर की आरती संपन्न। जब गूंजे “जय माता दी” के जयकारे… भक्तिमय हो उठा पूरा ग्राम मढी! 🟨 देवरी/सागर: आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को ब्लॉक देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां गुरुवर की असीम कृपा से भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक नारायण पटेल रहे। इस अवसर पर शुभम टीम प्रमुख भागीरथ पटेल, मेहरबान लोधी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार लोधी सहित समस्त मां के भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां गुरुवर की आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🎤 रिपोर्ट: आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी से सोनू प्रजापति
जब मढी में उठा आस्था का तूफान… “जय माता दी” से गूंज उठा हर कोना! देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि पर भक्ति का माहौल, मां गुरुवर की आरती संपन्न। जब गूंजे “जय माता दी” के जयकारे… भक्तिमय हो उठा पूरा ग्राम मढी! 🟨 देवरी/सागर: आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को ब्लॉक देवरी के ग्राम मढी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां गुरुवर की असीम कृपा से भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी
संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक नारायण पटेल रहे। इस अवसर पर शुभम टीम प्रमुख भागीरथ पटेल, मेहरबान लोधी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार लोधी सहित समस्त मां के भक्तगण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां गुरुवर की आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🎤 रिपोर्ट: आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी से सोनू प्रजापति
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by User32131
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by Raghvendr Singh1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा राजेश बबेले बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। *घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया* शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।3
- मैहर के भटूरा में संचालित द मैहर लाइम स्टोन कंपनी की खदान एक बड़े हादसे को खुला न्योता देती नजर आ रही है। यहां सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या खनिज, पर्यावरण और श्रम विभाग खदान माफियाओं के सामने नतमस्तक हो चुके हैं? श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर मुनाफा कमाने का यह खेल आखिर कब तक चलेगा? स्थानीय लोगों में आक्रोश है और चर्चा तेज—क्या प्रशासन ने नियमों को खदान में दफन करने की खुली छूट दे दी है?1
- लोकेशन नरसिहपुर रिपोर्टर आशीष कुमार दुबे भूकंप और आपदा से निपटने नरसिंहपुर में बड़ी पहल, 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू नरसिंहपुर। प्राकृतिक आपदाओं के समय जन-धन की हानि को कम करने और त्वरित राहत पहुँचाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद में 5 दिवसीय 'भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता संवर्धन' प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस विशेष शिविर में NCC, NSS के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वास्थ्य रक्षक और शिक्षक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विशेषज्ञ टीम: SDRF (State Disaster Response Force) और होमगार्ड की अनुभवी टीमें प्रशिक्षार्थियों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखा रही हैं। शिविर का मुख्य केंद्र केवल भूकंप ही नहीं, बल्कि जिले में मानसून के दौरान आने वाली संभावित बाढ़ जैसी चुनौतियों के लिए भी युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है। लाइव सपोर्ट और तकनीक पर जोर SDRF के कमांडर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण केवल किताबी या मौखिक ज्ञान तक सीमित नहीं है। EXPRESS MP CG NEWS1
- Post by Dharmendra sahu1