Shuru
Apke Nagar Ki App…
Munna Ansari
More news from Maharajganj and nearby areas
- Post by Munna Ansari1
- ठूठीबारी। सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 108 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रेंगहिया पोस्ट के पीछे की गई। आबकारी निरीक्षक वैभव यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एसएसबी के बीओपी शीतलपुर के कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और सभी लोग अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर दी। रात्रि लगभग पौने बारह बजे एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नो-मैन्स लैंड होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल पर रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी गोल्ड स्टार ब्रांड की नेपाली देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी धमऊर कुटी टोला थाना निचलौल के रूप में हुई है। आबकारी टीम ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आबकारी निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- झनझनपुर (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- ग्राम सभा लक्ष्मीपुर देऊरवा टोला पोखरभिंडा जिला महराजगंज सड़क बनाने वाले ने किया घोटाला1
- नौतनवा के कस्बेवासियों के लिए खुशखबरी! तहसील परिसर के पीछे लगभग 56 लाख रुपये की लागत से हाईटेक पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। पार्क में ओपन जिम, पर्याप्त लाइटिंग, बेंच, पाथवे और पथ प्रकाश जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रशासन ने जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।1
- यूपी विधानसभा बजट सत्र में क्या बोले नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी देखें खास रिपोर्ट1
- बरगदवा एसएसबी बीओपी के पास पगडंडी मार्ग पर संयुक्त चेकिंग के दौरान 500 नशीले कैप्सूल बरामद। नेपाल ले जाए जा रहे प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा।1