logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैसलमेर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण और व्यापक जन जागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने सीएमएचओ कार्यालय स्वास्थ्य भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल आशा सहयोगिनियों और प्रशिक्षणार्थी एएनएम ने योग्य दंपतियों को परिवार छोटा रखने और जनसंख्या नियंत्रण करने का संदेश दिया। यह जागरूकता रैली सीएमएचओ कार्यालय से रवाना होकर डेडानसर रोड, अचलवंशी कॉलोनी, गीता आश्रम और हनुमान चौराहा होते हुए श्री जवाहिर चिकित्सालय पहुंची। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। इनमें "जब बच्चों में हो सही अंतराल परिवार बने स्वस्थ ओर खुशहाल", "विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दंपति की शान", "छोटा जब परिवार हो हर सपना साकार हो", "गूंजे घर-घर में यह नारा छोटा हो परिवार हमारा", "युग की पुकार सीमित परिवार", "बेटी हो या बेटा परिवार रखे छोटा", "साधन घटते जाते रोज आबादी का बढ़ता बोझ" और "अगर चाहते हो सुख समृद्धि तो रोको जनसंख्या की वृद्धि" जैसे नारे शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. पालीवाल ने बताया कि जिले के सभी बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। रैली के दौरान यूएनएफपीए के जिला समन्वयक परम सुख सैनी, उमेश आचार्य, गोल्डी व्यास, अरविंद शुक्ला, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी लोकेश कुमार, वार्डन पूजा, दिनेश कुमार, हीरालाल, धर्मेंद्र सिंह, बाबूगिरी और चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_सी आर देवपाल म्याजलार
सी आर देवपाल म्याजलार
Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
7 hrs ago
5d876332-8e8f-47b6-ba9c-518aab92c0ab

जैसलमेर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण और व्यापक जन जागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने सीएमएचओ कार्यालय स्वास्थ्य भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल आशा सहयोगिनियों और प्रशिक्षणार्थी एएनएम ने योग्य दंपतियों को परिवार छोटा रखने और जनसंख्या नियंत्रण करने का संदेश दिया। यह जागरूकता रैली सीएमएचओ कार्यालय से रवाना होकर डेडानसर रोड, अचलवंशी कॉलोनी, गीता आश्रम और हनुमान चौराहा होते हुए श्री जवाहिर चिकित्सालय पहुंची। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। इनमें "जब बच्चों में हो सही अंतराल परिवार बने स्वस्थ ओर खुशहाल", "विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दंपति की शान", "छोटा जब परिवार हो हर सपना साकार हो", "गूंजे घर-घर में यह नारा छोटा हो परिवार हमारा", "युग की पुकार सीमित परिवार", "बेटी हो या बेटा परिवार रखे छोटा", "साधन घटते जाते रोज आबादी का बढ़ता बोझ" और "अगर चाहते हो सुख समृद्धि तो रोको जनसंख्या की वृद्धि" जैसे नारे शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. पालीवाल ने बताया कि जिले के सभी बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। रैली के दौरान यूएनएफपीए के जिला समन्वयक परम सुख सैनी, उमेश आचार्य, गोल्डी व्यास, अरविंद शुक्ला, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी लोकेश कुमार, वार्डन पूजा, दिनेश कुमार, हीरालाल, धर्मेंद्र सिंह, बाबूगिरी और चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, सांचौर, सिरोही, पाली और राजसमंद में आज दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही बादल छंटने लगेंगे और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी बड़े बारिश वाले सिस्टम के अभाव में व्यापक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। तेज हवाओं के इस दौर के बीच किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से पूछा गया है कि उनके यहाँ अभी हवा चल रही है या बादल छाए हैं, और वे अपने जिले के मौसम का हाल कमेंट में जरूर लिखें।
    1
    पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, सांचौर, सिरोही, पाली और राजसमंद में आज दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही बादल छंटने लगेंगे और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल किसी बड़े बारिश वाले सिस्टम के अभाव में व्यापक वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

तेज हवाओं के इस दौर के बीच किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से पूछा गया है कि उनके यहाँ अभी हवा चल रही है या बादल छाए हैं, और वे अपने जिले के मौसम का हाल कमेंट में जरूर लिखें।
    user_Aima media
    Aima media
    Local News Reporter फतेहगढ़, जैसलमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र के सीताराम की ढाणी में गौ माता के पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। पानी की इस गंभीर समस्या को लेकर किसान नेता पृथ्वीराज सिंह भियाड़ का गुस्सा फूट पड़ा और वे सीधे जलदाय विभाग के अधिकारियों से भिड़ गए।
    1
    बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र के सीताराम की ढाणी में गौ माता के पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। पानी की इस गंभीर समस्या को लेकर किसान नेता पृथ्वीराज सिंह भियाड़ का गुस्सा फूट पड़ा और वे सीधे जलदाय विभाग के अधिकारियों से भिड़ गए।
    user_पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    पत्रकार खेत सिंह राजपुरोहित
    शेओ, बाड़मेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जोधपुर के मंडोर गार्डन स्थित काला गोरा भेरूजी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस को आखिरकार मंदिर पर ताला लगाना पड़ गया है। यह वही पावन मंदिर है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, बच्चों के मुंडन संस्कार करवाए जाते हैं और नवविवाहित जोड़े अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर हुए इस विवाद ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि भगवान के दरबार में भक्ति होनी चाहिए या फिर लड़ाई?
    1
    जोधपुर के मंडोर गार्डन स्थित काला गोरा भेरूजी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस को आखिरकार मंदिर पर ताला लगाना पड़ गया है।

यह वही पावन मंदिर है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, बच्चों के मुंडन संस्कार करवाए जाते हैं और नवविवाहित जोड़े अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर हुए इस विवाद ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि भगवान के दरबार में भक्ति होनी चाहिए या फिर लड़ाई?
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm बाड़मेर, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार और 8 जुलाई से आम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके चलते होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों का किराया, बिजली बिल, मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और न्यायालय के आदेशानुसार लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई है। जालौर-आहोर परियोजना की अध्यक्ष जसोदा मीणा के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर सभी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की पुरजोर अपील की है।
    1
    जालौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से बेहद कम मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार और 8 जुलाई से आम हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसके चलते होने वाली किसी भी तरह की अव्यवस्था के लिए पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस ज्ञापन में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों का किराया, बिजली बिल, मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और न्यायालय के आदेशानुसार लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई गई है। जालौर-आहोर परियोजना की अध्यक्ष जसोदा मीणा के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर सभी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की पुरजोर अपील की है।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद कैदी विश्वास तेजी पर हमला हुआ है। इस हमले को लेकर थानाधिकारी (SHO) दिनेश लखावत ने अपनी बात रखी है। विश्वास तेजी वही कैदी है जो कुछ दिन पूर्व 12वीं रोड चौराहे पर हुई सन्नी हंस और विक्की फाइटर के मामले में जेल में बंद है।
    1
    जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद कैदी विश्वास तेजी पर हमला हुआ है। इस हमले को लेकर थानाधिकारी (SHO) दिनेश लखावत ने अपनी बात रखी है। विश्वास तेजी वही कैदी है जो कुछ दिन पूर्व 12वीं रोड चौराहे पर हुई सन्नी हंस और विक्की फाइटर के मामले में जेल में बंद है।
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बालोतरा के धोरीमना क्षेत्र स्थित गेनाणियों का तला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल देवाराम चौधरी समेत तीन वरिष्ठ शिक्षकों का एक साथ तबादला किए जाने पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। अपने पसंदीदा शिक्षकों के जाने की बात सुनकर स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसकी तस्वीरें हर किसी को भावुक कर रही हैं। वहीं, इस फैसले से गुस्साए अभिभावक तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में 300 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं और एक साथ चार शिक्षकों के तबादले से बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। हंगामे की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों व विद्यार्थियों से लंबी बातचीत की। उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद आखिरकार तीन शिक्षकों को डेपुटेशन पर इसी स्कूल में लगाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल का गेट खोला। फिलहाल विभाग ने तीन शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजकर स्थिति संभाल ली है, लेकिन तबादला रद्द करने की मांग अभी भी बनी हुई है।
    1
    बालोतरा के धोरीमना क्षेत्र स्थित गेनाणियों का तला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल देवाराम चौधरी समेत तीन वरिष्ठ शिक्षकों का एक साथ तबादला किए जाने पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। अपने पसंदीदा शिक्षकों के जाने की बात सुनकर स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसकी तस्वीरें हर किसी को भावुक कर रही हैं। वहीं, इस फैसले से गुस्साए अभिभावक तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में 300 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं और एक साथ चार शिक्षकों के तबादले से बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। हंगामे की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों व विद्यार्थियों से लंबी बातचीत की। उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद आखिरकार तीन शिक्षकों को डेपुटेशन पर इसी स्कूल में लगाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल का गेट खोला। फिलहाल विभाग ने तीन शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजकर स्थिति संभाल ली है, लेकिन तबादला रद्द करने की मांग अभी भी बनी हुई है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजस्थान के अलवर में एक पेट्रोल पंप पर सिर्फ 898 रुपये के पेट्रोल के लिए सेल्समैन पर गोली चला दी गई। यहाँ एक बाइक सवार युवक ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर पैसे मांगने पर अपनी जेब से कट्टा निकालकर सेल्समैन पर फायर कर दिया। गोली सेल्समैन के कंधे को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घायल सेल्समैन को पहले जिला अस्पताल और फिर जयपुर रेफर किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से नाकाबंदी कर महज एक घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
    1
    राजस्थान के अलवर में एक पेट्रोल पंप पर सिर्फ 898 रुपये के पेट्रोल के लिए सेल्समैन पर गोली चला दी गई। यहाँ एक बाइक सवार युवक ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर पैसे मांगने पर अपनी जेब से कट्टा निकालकर सेल्समैन पर फायर कर दिया। गोली सेल्समैन के कंधे को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घायल सेल्समैन को पहले जिला अस्पताल और फिर जयपुर रेफर किया गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से नाकाबंदी कर महज एक घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.