Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में हर मंगलवार को होगा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन ,परशुराम सर्किल पर हनुमान चालीसा पाठ परशुराम सर्किल पर हनुमान चालीसा पाठ लालसोट के परशुराम सर्किल पर मंगलवार शाम 7:15 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। यह आयोजन अब हर मंगलवार को नियमित रहेगा। इसमें शिवशंकर जोशी (बल्या भाई) सहित कई लोग मौजूद रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में हर मंगलवार को होगा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन ,परशुराम सर्किल पर हनुमान चालीसा पाठ परशुराम सर्किल पर हनुमान चालीसा पाठ लालसोट के परशुराम सर्किल पर मंगलवार शाम 7:15 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। यह आयोजन अब हर मंगलवार को नियमित रहेगा। इसमें शिवशंकर जोशी (बल्या भाई) सहित कई लोग मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर में बारिश के कारण सुरंग में लगा लंबा जाम जयपुर में तेज बारिश के चलते शहर की एक सुरंग में पानी भरने और वाहनों की अधिक भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि 👉 टू-व्हीलर नो एंट्री जोन होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन सुरंग के अंदर नजर आए। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया। 👉 प्रशासन की लापरवाही या नियमों की अनदेखी? यह सवाल अब खड़ा हो रहा है। 📢 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें 👉 VK News Rajasthan चैनल को Follow करें1
- दौसा। कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया, जो आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भावती, उरवाड़ी, कोलेश्वर, चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा सड़क के जरिए स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी, पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का पानी आता है, जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय के जयपुर जिला के संगठन मंत्री बने योगेश कुमार गुप्ता इस दौरान योगेश कुमार गुप्ता को लोगों ने मोबाइल के माध्यम से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी2
- गंगापुर सिटी के विजय पैलेस में राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य श्री गोविंद भैया जी (वृंदावन) द्वारा "नानी बाई रो मायरो" कथा का भावपूर्ण वाचन किया जा रहा है। कथा में नरसी जी के पूर्व जन्म और उनके जीवन प्रसंगों कामार्मिक वर्णन करते हुए बताया गया कि एक पिता के लिए उसकी बेटी प्राणों से भी बढ़कर होती है। मायरा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे, कईयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। भजनों के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना रहा - "बाबुल थारी लाड़न बेटी नानी चालि सासरिए..." ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा महाराज जी एवं आयोजक हरिप्रसाद मंगल का सम्मान किया गया। कथा 6 से 8 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक आयोजित हो रही है। 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे बालाजी चौक से मायरा यात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होती हुई विजय पैलेस पहुंचेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पधारने की अपील की है।2
- इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत विधालय की प्रधानाचार्य गरीमा तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित की इसके बाद महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल प्राचार्य गरिमा तिवारी के नेतृत्व में कक्षा पाँचवी, आठवीं, दसवीं बोर्ड एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने दौसा जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हुई, इस दौरान प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी द्वारा मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवम् आशीर्वाद प्रदान कर सभी बालकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया आज इस कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र कुमार बैरवा एवं मुकेश महावर के द्वारा होनहार छात्र-छात्राओं को चाँदी के सिक्के भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं ने गाँव में भव्य रैली निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने फूल बरसाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन स्वागत किया। इस दौरान पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य गरीमा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन बढ़ाना तथा ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है जिससे वे प्रेरित होकर अपने बच्चों को विद्यालय से जोड़ें और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित गुर्जर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भामाशाह श्री महादेव सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2100 रुपए प्रति विद्यार्थी को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।”4
- दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के बसवा ब्लॉक के लिलोज ग्राम पंचायत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने पंचायत अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों पर मारपीट और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई और उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। क्या है पूरा मामला? वीडियो में युवक ने बताया कि उसे लिलोज पंचायत के सचिव (सेक्रेटरी) मोहित जी ने किसी काम के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा, तो वहां पहले से ही एलडीसी गीता देवी, उनके पति गिरिराज प्रसाद, सरपंच महेंद्र जी, और दो मेट— रामसिंह गुरुजी और ओमप्रकाश बैरवा मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि सचिव के कहने पर भी जब वह कुर्सी पर नहीं बैठा, तो गिरिराज प्रसाद ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी देखे जा सकते हैं। गंभीर आरोप और प्रशासन की चुप्पी युवक ने वीडियो में प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उसने कहा: झूठे मुकदमे की धमकी: पीड़ित का दावा है कि उसे बार-बार धारा 376 (दुष्कर्म) के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी: युवक ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में दो बार बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को फोन पर जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारों का दुरुपयोग: पीड़ित ने सवाल उठाया कि क्या पंचायत अधिकारियों को किसी नागरिक के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने का अधिकार है। न्याय की मांग युवक का कहना है कि वह सचिव के बुलावे पर ही वहां गया था, फिर भी उसके साथ मारपीट की गई। अब वह डरा हुआ है और उसे भविष्य में भी झूठे मामलों में फंसाए जाने का डर है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।1
- बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्य पद प्रत्याशी सुखदेव सिंह सोलंकी ने गंगापुर सिटी बार एसोसिएशन मैं किया संपर्क तथा सभी अधिवक्ता साथियों से प्रथम वरीयता का वोट देने के लिए निवेदन किया तथा सभी अधिवक्ता साथियों से हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की इस मौके पर अधिवक्ता साथियों ने सुखदेव सिंह सोलंकी का माल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया सम्मान करते वक्त वक्त मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता वृद्धि चंद शर्मा गिरिराज प्रसाद सोनी रामबाबू मीणा हर्ष नंदन योगी अनिल कुमार मित्तल सचिव अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी प्यारेलाल मीना संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी महेश मानवतार हुकम सिंह गुर्जर संजय मीणा श्याम सुंदर वर्मा सहित कई विद्वान अधिवक्ता साथी मौजूद थे सभी ने सुखदेव सिंह सोलंकी जी को जीत की अग्रिम बधाई दी1
- इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत विधालय की प्रधानाचार्य गरीमा तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित की इसके बाद महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सैंथल प्राचार्य गरिमा तिवारी के नेतृत्व में कक्षा पाँचवी, आठवीं, दसवीं बोर्ड एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने दौसा जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हुई, इस दौरान प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी द्वारा मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवम् आशीर्वाद प्रदान कर सभी बालकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया आज इस कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र कुमार बैरवा एवं मुकेश महावर के द्वारा होनहार छात्र-छात्राओं को चाँदी के सिक्के भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधालय के छात्र-छात्राओं ने गाँव में भव्य रैली निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने फूल बरसाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन स्वागत किया। इस दौरान पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य गरीमा तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन बढ़ाना तथा ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है जिससे वे प्रेरित होकर अपने बच्चों को विद्यालय से जोड़ें और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित गुर्जर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भामाशाह श्री महादेव सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2100 रुपए प्रति विद्यार्थी को नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।”5
- Post by Credible News1