Shuru
Apke Nagar Ki App…
Palwal mein Ek Mahila train se Girne Se Koi Maut Revadi Haryana
Rajbala
Palwal mein Ek Mahila train se Girne Se Koi Maut Revadi Haryana
More news from Haryana and nearby areas
- *रेवाड़ी में गैस रिफिल करते समय सिलेंडर में ब्लॉस्ट: झुलसे 4 में से 2 रोहतक रेफर; हाथ-पैरों पर गहरे घाव, किराए पर थी दुकान-मकान* * मौके पर ब्लॉस्ट में झुलसे व्यक्ति को संभालते हुए। रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में बुधवार देर शाम ओम नगर मोहल्ले की एक मकान में गैस सिलेंडर से ब्लॉस्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे और दुकान की दीवार तोड़कर सिलेंडर दुकान के काउंटर तक पहुंच गया। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सिलेंडर की चपेट में आने से 41
- Palwal mein Ek Mahila train se Girne Se Koi Maut Revadi Haryana1
- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एसीबी की हुई कार्रवाई. पंचायत समिति मुण्डावर के विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार. पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी ) भरने की एवज में मांगी गई थी 65 हजार रूपए की राशि. खैरथल-तिजारा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी ने मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार को 65हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाड़ी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं ग्राम पंचायत नगंलीओझा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे। उक्त ठेकों तथा फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में मुण्डावर विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा है।इस शिकायत पर 23अक्टूबर को एसीबी द्वारा रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी बीडीओ संजय कुमार यादव द्वारा पूर्व में जारी किए गए ठेकों एवं माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में परिवादी से 65हजार रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए सहमत होना पाया गया।जिसमें पीयूष दीक्षित,पुलिस अधीक्षक पुलिस-प्रथम,एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं ट्रैप कार्यवाही अधिकारी सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप की कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी विकास अधिकारी संजय कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिले, तो प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं उपलब्ध तथ्यों की जानकारी हेतु भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष /स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दोष सिद्ध होने से पूर्व, तथ्यों एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है।सरकारी विभागों में आम आदमी से काम करने के बदले में यदि किसी भी तरह की रिश्वत मांगी जाती है तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान शिकायत कर सकते हैं। एसीबी आम आदमी के वैध कार्य को बिना रिश्वत दिए काम को करवाने में पूरी सहायता करेगी।3
- नूंह साइबर अपराध के खिलाफ नूंह जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान बरामद मोबाइल फोन में संदिग्ध साइबर गतिविधियों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नूंह साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। विशेष रूप से साइबर क्राइम थाना पुलिस तकनीकी इनपुट और साइबर क्राइम पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले मामले में थाना पिनगवां क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव बुबलहेड़ी निवासी अरबाज फर्जी पहचान और मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव में खेतों के बीच बने एक मकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें एक सिम कार्ड लगा हुआ था। मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सऐप बिजनेस पर शर्मा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी नाम से प्रोफाइल तथा फेसबुक पर ‘ दीपक शर्मा नाम से अकाउंट मिला। फोन की गैलरी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री से संबंधित संदिग्ध संदेश और क्यूआर कोड की तस्वीरें भी मिलीं। इसके अतिरिक्त, संबंधित मोबाइल नंबर के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें क्रमशः 50,599 रुपये और 17,600 रुपये की रकम का उल्लेख है। दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि गांव हिरवाड़ी निवासी आफाक खान मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त है। सूचना पर पुलिस टीम ने हिरवाड़ी से हाजीबास जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे हुए थे। एक सिम नंबर के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर महाराष्ट्र के जलगांव से संबंधित एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज मिली। मोबाइल फोन की जांच के दौरान फेसबुक अकाउंट तथा कई संदिग्ध फोटो, वीडियो, वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री, इलेक्ट्रिक स्कूटी या अन्य सामान के विज्ञापनों के जरिए होने वाली संभावित ठगी से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना सत्यापन के पैसे न भेजें और संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- महिला सुरक्षा के लिए गुरुग्राम पुलिस प्रतिबद्ध सोशल मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज महिला सुरक्षा के लिए गुरुग्राम पुलिस प्रतिबद्ध सोशल मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज FIR दर्ज करके तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान करके FIR के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 अक्टूबर । गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान महिला द्वारा X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट पुलिस के संज्ञान में आई। जिसमें महिला/युवती द्वारा दर्शाया गया था कि एयरपोर्ट दिल्ली से बुक की गई राइड के गुरुग्राम में ड्रॉप के बाद ऊबर राइड के ड्राइवर के द्वारा उससे बिल से अधिक पैसे की मांग की गई। मना करने पर ऊबर चालक द्वारा महिला से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित करने के लिए X के माध्यम से संपर्क किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पोस्ट के आधार पर थाना पालम विहार में FIR दर्ज कर तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी चालक की पहचान एवं उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गईं। थाना पालम विहार और क्राइम ब्रांच सेक्टर 39 की पुलिस टीमों द्वारा सयुंक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर पुत्र इलियास, उम्र 26 वर्ष, निवासी गांव घासेड़ा, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने उबर प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी जमील जाहिद खान के नाम से बनाई हुई थी। आरोपी से गहनता से और विस्तार से पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।1
- दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर नारनौल के PWD रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की। बैठक में नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक राव दान सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में महेंद्रगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली महारैली में शामिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। देखिए महेंद्रगढ़, नारनौल और हरियाणा की ताजा राजनीतिक खबरें। 📺 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर करें। #Congress #DelhiMaharally #NarnaulNews1
- मुण्डावर पंचायत समिति में ACB की बड़ी कार्रवाई 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार सफाई ठेकों और पाइपलाइन कार्य के बिलों की एमबी भरने की एवज में मांगी थी रिश्वत खैरथल-तिजारा, 29 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को खैरथल-तिजारा जिले की पंचायत समिति मुण्डावर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। ठेकों के बिलों की एमबी भरने के बदले मांगी रिश्वत ACB के अनुसार, परिवादी की फर्म मैसर्स अमनदीप को ग्राम पंचायत मातौर और नगंली ओजा में सफाई के ठेके जारी किए गए थे। इसके अलावा फर्म द्वारा पाइपलाइन का कार्य भी किया गया था। इन कार्यों के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने और संबंधित ठेकों के सिलसिले में विकास अधिकारी संजय कुमार यादव पर 65 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परिवादी को परेशान करने का आरोप है। शिकायत का सत्यापन कर बिछाया जाल परिवादी की शिकायत पर ACB ने 23 अक्टूबर 2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान विकास अधिकारी द्वारा 65 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेने पर सहमति की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। ACB चौकी भिवाड़ी की टीम ने विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को कथित रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB की निगरानी में आगे की जांच यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में तथा ACB चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है। ACB की अपील: भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- *व्यापारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार: नारनौल पुलिस ने 2 साथी भी पकड़े; फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग की, फिर ब्लैकमेल किया* *वीडियो का कैप्शन -* नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला। हरियाणा के नारनौल में व्यापारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके दो साथियों को पुलिस ने हनीट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।1