घुघरी बाजार का औचक निरीक्षण: एसडीएम सचिन जैन ने व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश घुघरी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में आज एसडीएम सचिन जैन ने औचक निरीक्षण कर बाजार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे लग रही दुकानों, अतिक्रमण, स्वच्छता व्यवस्था एवं यातायात की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। एसडीएम सचिन जैन ने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में एवं व्यवस्थित तरीके से लगाएं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली या सार्वजनिक मार्ग पर सामान फैलाकर रखने से आम जनता को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि बाजार की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके। प्रशासन की इस सख्ती के बाद बाजार क्षेत्र में हलचल रही और कई व्यापारियों ने तत्काल अपनी दुकानों को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
घुघरी बाजार का औचक निरीक्षण: एसडीएम सचिन जैन ने व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश घुघरी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में आज एसडीएम सचिन जैन ने औचक निरीक्षण कर बाजार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे लग रही दुकानों, अतिक्रमण, स्वच्छता व्यवस्था एवं यातायात की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। एसडीएम सचिन जैन ने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में एवं व्यवस्थित तरीके से लगाएं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली या सार्वजनिक मार्ग पर सामान फैलाकर रखने से आम जनता को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान
राजस्व एवं स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि बाजार की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके। प्रशासन की इस सख्ती के बाद बाजार क्षेत्र में हलचल रही और कई व्यापारियों ने तत्काल अपनी दुकानों को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
- मंडला में AAP कार्यकर्ताओं ने कोर्ट से राहत मिलने के बाद चिलमन चौक पर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मनाई गई खुशी4
- घुघरी। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में आज एसडीएम सचिन जैन ने औचक निरीक्षण कर बाजार व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे लग रही दुकानों, अतिक्रमण, स्वच्छता व्यवस्था एवं यातायात की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। एसडीएम सचिन जैन ने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में एवं व्यवस्थित तरीके से लगाएं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली या सार्वजनिक मार्ग पर सामान फैलाकर रखने से आम जनता को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि बाजार की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके। प्रशासन की इस सख्ती के बाद बाजार क्षेत्र में हलचल रही और कई व्यापारियों ने तत्काल अपनी दुकानों को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।2
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया।1
- पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया1
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत का दिन बताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना है कि यह सच्चाई और लोकतंत्र की विजय है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं — Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Satyendar Jain और Sanjay Singh — को कथित शराब घोटाले के मामले में झूठे आरोपों में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज अदालत द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सभी नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया गया। जिला अध्यक्ष के अनुसार, यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि आरोप निराधार थे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि “यह जीत केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की जीत है। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज अदालत के फैसले ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।”1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्राने किया हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन महिलाओं से की चर्चा, अधिकारियों को दिये उपयोग के निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से गुलाल तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और इस कार्य में सहयोग कर रही संस्था एकगांव टेक्नालोजी के श्री सुरेंद्र गुप्ता से भी बातचीत की। श्री गुप्ता ने बताया कि गेंदा की पंखुडियाँ, गूढहल की पत्तियाँ, पालक की पत्तियाँ, टेसू फूल जैसे अवयव सुखाकर अरारोट बेस की मदद से यह गुलाल तैयार किये जा रहे हैं। इन्हें 100-100 ग्राम के पैक में पैकिंग कर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।4
- मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित 6 लोगों की हुई थी हत्या.... हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट... मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।1