Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड में बारिश का कहर: अगले 72 घंटे भारी, 9 जिलों में हाई अलर्ट उत्तराखंड में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा बताया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। चारधाम यात्रा और पर्वतीय मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Viral Zone
उत्तराखंड में बारिश का कहर: अगले 72 घंटे भारी, 9 जिलों में हाई अलर्ट उत्तराखंड में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा बताया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। चारधाम यात्रा और पर्वतीय मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- SIR: मतदाता सूची की विशेष ग्रहण पुनरीक्षण अभियान की जमीन हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी खुद उतरे मैदान में। NIU देहरादून NIU ✍️ देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मैदान में उतरे। उन्होंने अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और बीएलओ से पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पूरी तरह त्रुटिरहित और पारदर्शी हो, इसके लिए सभी बीएलओ को फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाए। जिले में 11 लाख 90 हजार से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि विवरण में विसंगति मिलने पर करीब 5 लाख 47 हजार मतदाताओं को घर-घर जाकर नोटिस दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने नाम और अन्य विवरण समय रहते संशोधित करा सकें। डॉ आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून1
- ⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित, सीएम धामी बोले यात्रियों की सुरक्षा पहले। 🚨 The Aman Times 🚨 ⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित 📍 देहरादून/उत्तराखण्ड प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में लगातार वर्षा और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। 🙏 श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।1
- सहारनपुर में पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, बेटे की गुहार भी नहीं रोक पाई मौत सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान सबसे भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब शुभम का पांच वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार अपने पिता से नीचे आने की अपील करता रहा। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम नहीं माना। देर शाम अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया। पुलिस और लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।1
- लक्सर में फ्लैग मार्च, कावड़ मेला 2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत लक्सर में फ्लैग मार्च, कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लक्सर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ मेले को सुरक्षित और सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग ही सुरक्षित कांवड़ मेले की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस हर कदम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।1
- कांवड़ यात्रा के दृश्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी ने किये स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम कांवड़ यात्रा के दृश्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी ने किये स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम1
- बड़कोट महाविद्यालय टटाऊ के छात्र अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय टटाऊ बड़कोट के छात्र महाविद्यालय उच्चीकरण पीजी के साथ अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे और किसी भी प्रकार की घटनाओं के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। छात्र संघ अध्यक्षा निकिता ने कहा कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई नुमाइंदा उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।1
- उत्तराखंड में बारिश का कहर: अगले 72 घंटे भारी, 9 जिलों में हाई अलर्ट उत्तराखंड में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा बताया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। चारधाम यात्रा और पर्वतीय मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।1
- बहुमूल्य वन संपदा की चोरी: पीपल पड़ाव में सागवान और खैर के पेड़ों का खुलेआम हो रहा दोहन। NIU देहरादून NIU ✍️ उत्तराखंड की अमूल्य वन सम्पदा पर वन माफिया लगातार आरी चला रहे हैं, लेकिन जंगलों की सुरक्षा का दावा करने वाला वन विभाग मानो गहरी नींद में सोया है। ताजा मामला पीपल पड़ाव रेंज की पड़किया चौकी क्षेत्र का है, जहां संरक्षित प्रजाति के दर्जनों सागवान और खैर के बहुमूल्य पेड़ों का अवैध पातन कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर वन विभाग की चौकी मौजूद है, बावजूद इसके इतने बड़े पैमाने पर पेड़ काट दिए गए और विभाग को भनक तक नहीं लगी, या फिर उसने जानबूझकर आंखें मूंद लीं। वन अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया इस घटना का संज्ञान लें और प्रकाष्ठ माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें दंडित करने मैं अपना योगदान दें।2
- 📱 अब मोबाइल पर चमकेगी युवाओं की प्रतिभा!।।।।।।।।।।।।।।।।।।। 🚨 The Aman Times 🚨 📱 अब मोबाइल पर चमकेगी युवाओं की प्रतिभा! 🏆 डिजिटल युवा महोत्सव-2026-27 के जरिए उत्तराखण्ड के युवाओं को अपनी फिटनेस, संस्कृति और क्रिएटिविटी दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा Fit Uttarakhand App के माध्यम से अपनी वीडियो, रील और फोटो अपलोड कर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 💪 प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट, स्किपिंग, प्लैंक और फिटनेस फिनाले के साथ-साथ "मेरा जनपद-मेरी पहचान", My Uttarakhand My Pride, युवा फोटोग्राफी चैलेंज और One Minute One Skill जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। 💰 जिला स्तर पर आकर्षक नकद पुरस्कार: 🥇 प्रथम – ₹5,000 🥈 द्वितीय – ₹3,000 🥉 तृतीय – ₹2,000 📍 जिलाधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह महोत्सव उत्तराखण्ड की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।1