5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू* *जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की* *घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। *सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। *जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:* रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। *पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:* रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। *युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:* युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। *वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:* सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। *साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:* शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। *रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:* रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू* *जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की* *घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के
लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। *सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। *जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:* रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। *पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:* रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत,
अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। *युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:* युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। *वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:* सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। *साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:* शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। *रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:* रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- रायसेन के सांची रोड पर शनिवार को नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग का संयुक्त दस्ता नाला सफाई, नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारी चिंतित नजर आए। नगर पालिका अधिकारी द्वारा नाला सफाई की बात कही जा रही थी, जबकि ठेकेदार नाला निर्माण करने की जानकारी दे रहे थे। रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्र ने कर्मचारियों और ठेकेदार के समक्ष मांग रखी कि शहर में लगभग 2.93 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण की स्वीकृत योजना, निर्मित एवं शेष नाले का डिजाइन, निर्माण का क्रम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना पहले व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए। मिश्र ने कहा कि बिना स्पष्ट कार्ययोजना के नाला निर्माण, सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दीर्घकालिक और चरणबद्ध विकास योजना सार्वजनिक की जानी चाहिए। मिश्र ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह भी देखा जा रहा है कि बनाए जा रहे नाले पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। यदि अभी अतिक्रमण को नहीं रोका गया, तो बाद में उसे हटाने के समय विवाद और विरोध की स्थिति बनेगी। इसलिए अतिक्रमण होने के साथ ही तत्काल कार्रवाई कर उसे हटाया जाना चाहिए। मिश्र ने 2013 में हलाली परियोजना और सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उस समय शहर के भविष्य के स्वरूप को ध्यान में रखकर पेयजल पाइपलाइन सड़क किनारे डाली गई होती, तो आज नाला निर्माण के दौरान इस प्रकार की तकनीकी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती। मिश्र का आरोप था कि कई बार दीर्घकालिक योजना के बजाय उपलब्ध बजट खर्च करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जिसका खामियाजा भविष्य में जनता को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों को यह जानने का अधिकार है कि आने वाले वर्षों में शहर का विकास किस दिशा में होगा, किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनका क्रियान्वयन किस प्रकार होगा। यदि विकास की प्राथमिकताएं, प्रस्तावित परियोजनाएं और उनकी समय-सीमा सार्वजनिक होगी तो नागरिक भी विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। मिश्र ने जोर देकर कहा कि शहर का विकास केवल विभागीय निर्णयों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, संवाद और पारदर्शिता से होना चाहिए। इसलिए विकास की रूपरेखा और कार्ययोजना जनता के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जनहितकारी बन सकें।3
- मध्यप्रदेश के सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण अवसर पर लगे बैनर-पोस्टरों से केंद्रीय कृषि मंत्री व विदिशा-रायसेन सांसद शिवराज सिंह चौहान की फोटो गायब कर दी गई है। यह मामला उनके ही संसदीय क्षेत्र साँची का है, जहाँ सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के पोस्टरों से उनकी तस्वीर हटा दी गई। मध्यप्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और पढ़ाई का बेहतर वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की सौगात दी थी। हालाँकि, उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय कर दिया था।1
- रायसेन में बरसाती जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत नगर पालिका के सामने से अतिक्रमण को हटा दिया गया है।1
- राकेश जैन की रिपोर्ट के मुताबिक, रायसेन में पुराने नाले को नए नाले से मिलाने के लिए पी डब्लू डी विभाग और रायसेन नगरपालिका ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान मार्ग में आने वाले कच्चे और पक्के अतिक्रमण भी हटाए गए हैं।1
- रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला स्तर के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। वहीं विभिन्न विकास खंडों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बैठक से जुड़े हैं।2
- बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका विदिशा। जिले में अच्छी बारिश की कामना को लेकर लोगों ने एक अनोखा देसी टोटका किया। शहर में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पूरे शहर में इसकी चर्चा रही। मान्यता है कि ऐसे पारंपरिक टोटकों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इसी विश्वास के साथ लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए तथा जिले में समय पर और भरपूर बारिश होने की कामना की, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और जलसंकट से राहत मिल सके। हालांकि, ऐसे टोटकों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह स्थानीय लोकविश्वास और परंपराओं का हिस्सा माना जाता है। लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होगी और किसानों के चेहरे फिर से खिल उठेंगे।1
- 5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू* *जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की* *घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। *सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। *जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:* रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। *पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:* रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। *युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:* युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। *वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:* सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। *साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:* शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। *रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:* रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।3