logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित वारन्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दुर्घटना से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारन्टी फूलचंद पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम गढ़ेवा सराय थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।

16 min ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
16 min ago

दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित वारन्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दुर्घटना से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारन्टी फूलचंद पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम गढ़ेवा सराय थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* *गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* 
*गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* 
कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त  2026
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में  “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ   चौपाल में  ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि  ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई  समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • निर्माणाधीन पुल टूटा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीण जालौन/उरई। ग्राम रगौली के ग्रामीणों की परेशानी अब सड़क से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गई है। निर्माणाधीन पुल की स्लैब टूटकर बह जाने के बाद करीब एक माह से गांव का आवागमन प्रभावित है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टरों में सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल वैकल्पिक रास्ता बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के बच्चों की स्कूल तक पहुंच प्रभावित हो रही है, जबकि गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ठेकेदार से कई बार वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मानवीय जरूरतों को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी न हो। साथ ही निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की मानकों के अनुसार जांच कराकर जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि एक महीने से आवागमन बाधित होने के बावजूद ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं मिला? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #जालौन #उरई #रगौली #ब्रेकिंगन्यूज #डीएमजालौन #ग्रामीणोंकीसमस्या #निर्माणाधीनपुल #पुलटूटा #वैकल्पिकरास्ता #जालौनन्यूज #ग्रामीणोंकीआवाज #प्रशासन #विकासकार्य #जनसमस्या
    3
    निर्माणाधीन पुल टूटा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीण
जालौन/उरई। ग्राम रगौली के ग्रामीणों की परेशानी अब सड़क से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गई है। निर्माणाधीन पुल की स्लैब टूटकर बह जाने के बाद करीब एक माह से गांव का आवागमन प्रभावित है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टरों में सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल वैकल्पिक रास्ता बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के बच्चों की स्कूल तक पहुंच प्रभावित हो रही है, जबकि गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ठेकेदार से कई बार वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मानवीय जरूरतों को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी न हो। साथ ही निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की मानकों के अनुसार जांच कराकर जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि एक महीने से आवागमन बाधित होने के बावजूद ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं मिला? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी।
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#जालौन #उरई #रगौली #ब्रेकिंगन्यूज #डीएमजालौन #ग्रामीणोंकीसमस्या #निर्माणाधीनपुल #पुलटूटा #वैकल्पिकरास्ता #जालौनन्यूज #ग्रामीणोंकीआवाज #प्रशासन #विकासकार्य #जनसमस्या
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🎤संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना🖥️ संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना दिल्ली पुलिस की ओर से राहुल गांधी से कहा गया कि 20 जुलाई की घटना की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा किया जा रहा है, आपकी (साहिल) शिकायत की काॅपी ले ली गई है उसे जांच अधिकारी को दिया जाएगा। लेकिन एफआईआर की मांग पर अड़े राहुल गांधी का धरना जारी है। राहुल के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर अब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सांसदों/नेताओं का संसद मार्ग थाने पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस का भी अतिरिक्त बल वहां पहुंचना शुरू हो गया है।
    2
    🎤संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना🖥️
संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR कराने पर दिया धरना
दिल्ली पुलिस की ओर से राहुल गांधी से कहा गया कि 20 जुलाई की घटना की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा किया जा रहा है, आपकी (साहिल) शिकायत की काॅपी ले ली गई है उसे जांच अधिकारी को दिया जाएगा। लेकिन एफआईआर की मांग पर अड़े राहुल गांधी का धरना जारी है। राहुल के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर अब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सांसदों/नेताओं का संसद मार्ग थाने पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस का भी अतिरिक्त बल वहां पहुंचना शुरू हो गया है।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Breaking News - यूपी में विकास की रफ्तार ने बदली तस्वीर लखनऊ। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी के एक्सप्रेसवे निर्धारित समय से पहले और कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहा है।
    1
    Breaking News - यूपी में विकास की रफ्तार ने बदली तस्वीर
लखनऊ। डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक परिवहन व्यवस्था पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
सरकार की प्राथमिकता के तहत यूपी के एक्सप्रेसवे निर्धारित समय से पहले और कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं। इन एक्सप्रेसवे से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्लग — ईद-ए-मीलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया जुलैहठी मार्केट, झंडों और झालरों से सजा पूरा बाजार कालपी (जालौन)। ईद-ए-मीलादुन्नबी के मौके पर कालपी शहर में खुशियों और रौनक का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर का जुलैहठी मार्केट रंग-बिरंगी रोशनी, झंडों और आकर्षक झालरों से जगमगा उठा है। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही जुलैहठी मार्केट का नजारा देखते ही बन रहा है। जगह-जगह दुकानों पर खूबसूरत झंडे लगाए गए हैं, वहीं रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से बाजार को सजाया गया है। ईद-ए-मीलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर लोग झंडे, झालर और सजावट का सामान खरीदते नजर आए। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। देर शाम तक जुलैहठी मार्केट में लोगों की आवाजाही बनी रही और दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई। रोशनी से सजा पूरा बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्योहार की रौनक के बीच बाजार में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है। बाइट:- बरकत अंसारी समाजसेवी कालपी (जालौन)
    4
    स्लग — ईद-ए-मीलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया जुलैहठी मार्केट, झंडों और झालरों से सजा पूरा बाजार

कालपी (जालौन)। ईद-ए-मीलादुन्नबी के मौके पर कालपी शहर में खुशियों और रौनक का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर का जुलैहठी मार्केट रंग-बिरंगी रोशनी, झंडों और आकर्षक झालरों से जगमगा उठा है। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
शाम होते ही जुलैहठी मार्केट का नजारा देखते ही बन रहा है। जगह-जगह दुकानों पर खूबसूरत झंडे लगाए गए हैं, वहीं रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से बाजार को सजाया गया है। ईद-ए-मीलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर लोग झंडे, झालर और सजावट का सामान खरीदते नजर आए।
बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। देर शाम तक जुलैहठी मार्केट में लोगों की आवाजाही बनी रही और दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ नजर आई।
रोशनी से सजा पूरा बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्योहार की रौनक के बीच बाजार में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है।
बाइट:- बरकत अंसारी समाजसेवी कालपी (जालौन)
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्र‍िंस‍िपल साहब हटाए जाएं' - यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं. इन देशद्रोही बच्‍चों पर मुकदमा ल‍िखा जाए, जेल भेजा जाए. इनकी ह‍िम्‍मत कैसे हुई प्रदर्शन करने की. सरकार यही तो करती है प्र‍िंस‍िपल साहब हटाए जाएं' - यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं.
    1
    प्र‍िंस‍िपल साहब हटाए जाएं'

- यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं.

इन देशद्रोही बच्‍चों पर मुकदमा ल‍िखा जाए, जेल भेजा जाए. इनकी ह‍िम्‍मत कैसे हुई प्रदर्शन करने की. सरकार यही तो करती है 
प्र‍िंस‍िपल साहब हटाए जाएं'
- यूपी के कन्नौज में Gen Alpha ये नारे लगा रहे हैं.
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चोरी का प्रयास करने के संबंधित मामले में आरपीएफ ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार रुरा रेलवे स्टेशन की आरपीएफ द्वारा पूर्व में रेल संचालन करने वाले सिग्नल गियर मे टेम्परिंग व चोरी का प्रयास करने के संबंध मे पंजीकृत मुकदमा के संबंध मे दो शातिर अपराधियों उमेश कुमार गौतम उर्फ़ झुर्री पुत्र श्री दशरथ गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला शेरगंज वार्ड नंबर 05 रूरा, थाना- रूरा जनपद कानपुर देहात व कृष्ण कुमार उर्फ़ पारले पुत्र जयनारायण उम्र करीब 24 वर्ष निवासी वार्ड नं 02 अम्बेडकर नगर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को गणेश गंज रूरा के पास के रेल एरिया के गेट 54 के पास से गिरफ्तार किया।आरपीएफ चौकी प्रभारी रुरा राहुल कुमार यादव ने बताया कि दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक पीली रंग की प्लास्टिक बोरी जिसमें एक हेक्सा ब्लेड व एक चाकू बरामद हुआ।वहीं गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    चोरी का प्रयास करने के संबंधित मामले में आरपीएफ ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
रुरा रेलवे स्टेशन की आरपीएफ द्वारा पूर्व में रेल संचालन करने वाले सिग्नल गियर मे टेम्परिंग व चोरी का प्रयास करने के संबंध मे पंजीकृत मुकदमा के संबंध मे दो शातिर अपराधियों उमेश कुमार गौतम उर्फ़ झुर्री पुत्र श्री दशरथ गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला शेरगंज वार्ड नंबर 05 रूरा, थाना- रूरा जनपद कानपुर देहात व कृष्ण कुमार उर्फ़ पारले पुत्र जयनारायण उम्र करीब 24 वर्ष निवासी वार्ड नं 02 अम्बेडकर नगर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को गणेश गंज रूरा के पास के रेल एरिया के गेट 54 के पास से गिरफ्तार किया।आरपीएफ चौकी प्रभारी रुरा राहुल कुमार यादव ने बताया कि दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक पीली रंग की प्लास्टिक बोरी जिसमें एक हेक्सा ब्लेड व एक चाकू बरामद हुआ।वहीं गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • शराब पी रखी है तो जांच करा लो! युवक की चुनौती पर कोटरा इंस्पेक्टर बोले—“थाने चलो, वहीं चेक कराएंगे शराब पी रखी है तो जांच करा लो! युवक की चुनौती पर कोटरा इंस्पेक्टर बोले—थाने चलो, वहीं चेक कराएंगे जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस और एक युवक के बीच कथित तौर पर शराब के नशे को लेकर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। युवक ने पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का आरोप लगाए जाने पर मौके पर ही जांच कराने की चुनौती दे डाली। युवक का कहना था कि यदि उसने शराब पी है तो जांच कर इसकी पुष्टि की जाए। वीडियो में कोटरा इंस्पेक्टर विमलेश कुमार भी नजर आ रहे हैं। युवक की चुनौती के बाद कथित तौर पर पुलिस की ओर से उसे थाने चलने और वहीं जांच कराने की बात कही गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मौके पर जांच क्यों नहीं कराई गई और युवक को थाने ले जाने की नौबत क्यों आई? सवाल यह भी है—क्या युवक की मौके पर ही मेडिकल/अल्कोहल जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की गई? अगर जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट क्या कहती है? और यदि जांच नहीं हुई तो आरोप का आधार क्या था? इल्जाम अगर सच्चा है तो जांच से डर कैसा, सच सामने आ जाए तो फिर किसी का असर कैसा। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए इस घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। युवक द्वारा वास्तव में शराब का सेवन किया गया था या नहीं, यह आधिकारिक जांच/मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संबंधित पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होगी। अब बड़ा सवाल—आरोप पहले या जांच पहले? क्या पुलिस और युवक के बीच हुए इस पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच होगी? क्या वायरल वीडियो के आधार पर उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेंगे? #Jalaun #Kotara #KotaraPolice #VimleshKumar #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #JalaunBreaking #PoliceNews #ViralVideo #PoliceAction #ViralVideoJalaun #KotaraInspector #कोटरा #जालौन #जालौनपुलिस #कोटरा_पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज
    1
    शराब पी रखी है तो जांच करा लो! युवक की चुनौती पर कोटरा इंस्पेक्टर बोले—“थाने चलो, वहीं चेक कराएंगे
शराब पी रखी है तो जांच करा लो! 
युवक की चुनौती पर कोटरा इंस्पेक्टर बोले—थाने चलो, वहीं चेक कराएंगे
जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र में पुलिस और एक युवक के बीच कथित तौर पर शराब के नशे को लेकर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
युवक ने पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का आरोप लगाए जाने पर मौके पर ही जांच कराने की चुनौती दे डाली।
युवक का कहना था कि यदि उसने शराब पी है तो जांच कर इसकी पुष्टि की जाए।
वीडियो में कोटरा इंस्पेक्टर विमलेश कुमार भी नजर आ रहे हैं। 
युवक की चुनौती के बाद कथित तौर पर पुलिस की ओर से उसे थाने चलने और वहीं जांच कराने की बात कही गई। 
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मौके पर जांच क्यों नहीं कराई गई और युवक को थाने ले जाने की नौबत क्यों आई?
सवाल यह भी है—क्या युवक की मौके पर ही मेडिकल/अल्कोहल जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की गई? 
अगर जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट क्या कहती है?
और यदि जांच नहीं हुई तो आरोप का आधार क्या था?
इल्जाम अगर सच्चा है तो जांच से डर कैसा,
सच सामने आ जाए तो फिर किसी का असर कैसा।
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए इस घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
युवक द्वारा वास्तव में शराब का सेवन किया गया था या नहीं, यह आधिकारिक जांच/मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
संबंधित पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होगी।
अब बड़ा सवाल—आरोप पहले या जांच पहले?
क्या पुलिस और युवक के बीच हुए इस पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच होगी?
क्या वायरल वीडियो के आधार पर उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेंगे?
#Jalaun #Kotara #KotaraPolice #VimleshKumar #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #JalaunBreaking #PoliceNews #ViralVideo #PoliceAction #ViralVideoJalaun #KotaraInspector #कोटरा #जालौन #जालौनपुलिस #कोटरा_पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Breaking News - औद्योगिक विकास का नया केंद्र बना उत्तर प्रदेश लखनऊ। योगी सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश में उद्योग और निवेश को नई रफ्तार मिल रही है। बढ़ते निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से यूपी देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
    1
    Breaking News - औद्योगिक विकास का नया केंद्र बना उत्तर प्रदेश
लखनऊ। योगी सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश में उद्योग और निवेश को नई रफ्तार मिल रही है। बढ़ते निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से यूपी देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.