*मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* *गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से न होने पर कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस दिए जाने एवं सम्ब्नंधित केयर टेकर को तत्काल हटवाये जाने के दिए निर्देश* *गाँव में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात। दिनांक: 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड मलासा की ग्राम पंचायत डूडियामऊ में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, जैसे—पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अमृत सरोवर, और सामुदायिक शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खोला जाए ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्रों के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूह) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि गाँव में होने वाले किसी भी निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। वहीँ चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई समय से नहीं की जाती है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यदायी संस्था इंडियन हुय्मन पाइप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सम्बंधित केयर टेकर को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। वहीँ चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। गाँव की समस्याओं का समाधान गाँव के स्तर पर ही हो, यही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- चौकी के पास कथित अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस पर हफ्ता लेने के आरोप से मचा हड़कंप! हाईवे किनारे कथित अवैध शराब का खेल? वायरल वीडियो में दुकानदार के पुलिस पर गंभीर आरोप, उठे बड़े सवाल कालपी कोतवाली क्षेत्र की ज्ञान भारती चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हाईवे किनारे टीन शेड में संचालित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में पानी की बोतलें बेचने की आड़ में कथित तौर पर शराब की बिक्री किए जाने का दावा सामने आ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वायरल वीडियो में कथित शराब विक्रेता खुद यह कहते हुए नजर आ रहा है कि पहले पुलिसकर्मी उसे परेशान करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता क्योंकि पुलिस तक हफ्ता पहुंचने लगा है। वीडियो में पुलिस के कोबरा दस्ते को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और कथित शराब बिक्री की वास्तविकता की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस की निगरानी में या पुलिस की नजरों से दूर? सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि हाईवे किनारे खुलेआम कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी तो ज्ञान भारती चौकी की पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? अगर जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर जानकारी नहीं थी तो क्षेत्र में पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल क्यों न उठें? वायरल वीडियो में पुलिस को कथित रूप से हफ्ता दिए जाने की बात कही जा रही है। क्या वास्तव में किसी पुलिसकर्मी तक अवैध वसूली की रकम पहुंच रही थी या वीडियो में लगाया गया आरोप महज दावा है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकता है। उच्चाधिकारियों से जांच की मांग मामला वायरल होने के बाद अब जरूरत है कि पुलिस के उच्चाधिकारी वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएं। कथित शराब बिक्री सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो और यदि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत पाए जाते हैं तो यह भी स्पष्ट किया जाए कि वायरल वीडियो में लगाए गए दावों की सच्चाई क्या है। सवाल सिर्फ शराब की बिक्री का नहीं, बल्कि पुलिस की निगरानी और कथित मिलीभगत के आरोपों की जांच का भी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर जिम्मेदार अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई सामने आती है? #कालपी #जालौन #कालपीकोतवाली #ज्ञानभारतीचौकी #अवैधशराब #शराबबिक्री #वायरलवीडियो #पुलिसपरआरोप #पुलिसजांच #हाईवे #कानूनव्यवस्था #जालौनपुलिस #कालपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #UPPolice #Jalaun #Kalpi1
- कालपी में नजूल भूमि को लेकर हड़कंप, अभिलेखों में अनियमितताओं की जांच से उठे बड़े सवाल कालपी में नजूल भूमि को लेकर हड़कंप, अभिलेखों में अनियमितताओं की जांच से उठे बड़े सवाल कालपी/जालौन। कालपी के अदलसराय इलाके में सरकारी नजूल भूमि से जुड़े विवाद ने प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद तहसीलदार कालपी को प्रकरण की जांच सौंपी गई। 19 अगस्त को सदर लेखपाल की जांच के संबंध में उपलब्ध विवरण में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं का उल्लेख सामने आया है। शिकायतकर्ता अमर सिंह अहिरवार एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अदलसराय, कालपी खास स्थित गाटा संख्या 165, वर्ग-12(ख) की राज्य सरकार की नजूल भूमि तथा नगर पालिका के भूखंड संख्या 1407-1409 से जुड़े अभिलेखों में कथित तौर पर हेरफेर किया गया। शिकायत में एक सेवानिवृत्त नगर पालिका कर्मचारी और कुछ लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। शिकायत में 13 जुलाई 2026 को नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक द्वारा की गई नाप-जोख पर भी आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि भूखंड संख्या 1409 के रकबे को कथित रूप से भूखंड संख्या 1407 में शामिल दर्शाया गया। शिकायतकर्ता ने राजस्व और नगर पालिका दोनों के अभिलेखों के आधार पर दोबारा निष्पक्ष सीमांकन कराने की मांग की है। IGRS शिकायत संख्या 40016526017150 से संबंधित उपलब्ध जांच विवरण में गाटा संख्या 165 की सरकारी भूमि के अभिलेखों की जांच किए जाने और उनमें अनियमितताओं का उल्लेख है। इसी के साथ सरकारी भूमि के कथित अनधिकृत विक्रय से जुड़े आरोपों की भी जांच का जिक्र किया गया है। जांच के दौरान कुछ निर्मित मकानों के कथित अतिक्रमण की सीमा में आने की बात भी सामने आने का उल्लेख है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति बनने की बात कही गई है। क्या गाटा संख्या 165 की सरकारी नजूल भूमि के अभिलेखों में वास्तव में कोई हेरफेर हुआ? भूखंड 1407 और 1409 की वास्तविक स्थिति क्या है? 13 जुलाई की नाप-जोख राजस्व रिकॉर्ड से कितनी मेल खाती है? यदि रिकॉर्ड में अनियमितता हुई है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? और कथित बिक्री से जुड़े दस्तावेज वैध हैं या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष सीमांकन और अभिलेखों की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल उपलब्ध जांच विवरण आरोपों की अंतिम पुष्टि या किसी व्यक्ति की दोषसिद्धि नहीं करता। इसलिए मामले में संबंधित पक्षों का पक्ष और प्रशासन की अंतिम जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। पत्रकारिता की दृष्टि से किसी व्यक्ति को दोषी घोषित करने के बजाय सवालों और उपलब्ध सरकारी अभिलेखों के आधार पर जांच की मांग को सामने रखना ही उचित है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं—क्या दोबारा सीमांकन और रिकॉर्ड की जांच से सरकारी जमीन की वास्तविक स्थिति साफ होगी, या मामला सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रहेगा? #Kalpi #Jalaun #KalpiNews #JalaunNews #NuzulLand #SarkariJameen #LandDispute #IGRS #RevenueDepartment #NagarPalikaKalpi1
- 🎤बुजुर्ग रहस्यमय मर्डर का राज़ जालौन पुलिस ने किया खुलासा🖥️ खबर जालौन से है जहां बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पिछले दिनों हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया भेजित्ती का बदला लेने को लेकर मृतक के बेटे के साले ने अपने जीजा के पिता की बहरहमी स हत्या कर दी थी और शव को को नहर के पास नलकूप के किनारे फेंक दिया था।उन्होंने कहा की बुजुर्ग के बेटे के साले ने ही की थी जीजा के पिता की हत्या जीजा के पिता द्वारा की गई बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या घटना जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर की है। हत्यआरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । वाइट - पुलिस अधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- एरी रेशम उत्पादन व अरंडी फसल सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन हीरापुर में 'मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0' के तहत संवाद; वैज्ञानिकों ने कीटनाशक छिड़काव और 'सेफ पीरियड' के बताए नियम उरई (जालौन)। ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम हीरापुर में एरी रेशमकीट एवं अरंडी फसल में कीट व रोग प्रबंधन पर वैज्ञानिक-किसान संवाद आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। संवाद का मुख्य उद्देश्य एरी रेशमकीट और उसके मुख्य पोषक पौधे अरंडी की फसल को कीट-रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपाय बताना था। केंद्रीय रेशम बोर्ड (बिलासपुर) के वैज्ञानिक डॉ. हसनसाब नदाफ ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि अरंडी पर कीटनाशक प्रयोग करते समय रेशमकीट की संवेदनशीलता का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने अनुशंसित रसायनों के प्रयोग और उपचारित पत्तियों को कीटों को खिलाने से पहले निर्धारित 'सुरक्षित अवधि' का पालन करने पर जोर दिया। रेशम विकास अधिकारी मनोज कुमार पटेल ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पंचायत सहायक अजय कुमार निषाद ने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया, जबकि रेशम सहायक मुकेश कुमार श्रीवास ने आभार व्यक्त किया। रेशम बोर्ड की योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी हेतु केंद्रीय रेशम बोर्ड पोर्टल देखा जा सकता है।1
- कानपुर देहात ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा मचा हड़कंप। कानपुर देहात: ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला मरा चूहा, मचा हड़कंप कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक किराना दुकान से खरीदे गए ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बा निवासी जावेद खां ने बुधवार को मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए करीब 80 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पैकेट खोलकर नमकीन खाना शुरू किया तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ दिखाई दी। जब पैकेट को ध्यान से देखा गया तो उसमें मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। जावेद खां का कहना है कि अगर नमकीन खाने के दौरान चूहे का बच्चा दिखाई नहीं देता और उसे खा लिया जाता, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेटबंद सामान की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से नमकीन का नमूना लेकर जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। #KanpurDehat #Rajpur #KanpurDehatNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Namkeen #FoodNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #KanpurNews1
- दुर्घटना से संबंधित मामले में वांछित वारन्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने दुर्घटना से सम्बंधित मामले में फरार चल रहे वांछित वारन्टी फूलचंद पुत्र पुत्तीलाल निवासी ग्राम गढ़ेवा सराय थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।1