डबल ट्रैक रेल ब्रिज निर्माण में लगा कर्मी गंगा में डूबा एंकर - मोकामा के हाथीदह में निर्माणाधीन डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज में काम कर रहे ट्राइडेंट कंपनी का सुपरवाइजर गंगा की गहराइयों में लापता हो गया, स्थानीय लोगों अन्य मजदूरों व प्रत्यक्ष दर्शियों से बात करने से यह पता चला कि तीन कर्मी एकसाथ स्नान के लिए गंगा में गए थे जिनमें एक डूबने लगा जिसे बचाने का दोनों ने प्रयास किया जिस क्रम में दो व्यक्ति तो बच गए किसी तरह लेकिन एक लापता हो गया और गंगा की गहराइयों में समा गया, घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने सब इंस्पेक्टर महेश सहनी तथा सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार को राजेंद्र पुल के पास दल बल समेत भेजा जहां राजेंद्र पुल के समानांतर बन रहे मेगा रेल ब्रिज के पिलर संख्या चार के पास यह हादसा हुआ! पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी मोकामा को इसकी सूचना दी और गंगा में लापता शख्स की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम तथा गोताखोरों की टीम के साथ जुट गई! सब इंस्पेक्टर महेश सहनी ने बताया कि गंगा में डूबे व्यक्ति का नाम रवनीश तिवारी है जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद का रहने वाला है! वह ट्राइडेंट कंपनी में सुपरवाइजर था और ट्राइडेंट कंपनी मेगा रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी एफ्कोन्स में पेटी कांट्रेक्टर है, फिलहाल पुलिस लापता रवनीश तिवारी की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम के साथ प्रयासरत है! बाइट - साथी कर्मी (प्रत्यक्षदर्शी ) बाइट - एसआई महेश सहनी!

- बाढ़ के वलीपुर मध्य विद्यालय की छात्रा से असामाजिक तत्व करते छेड़खानी, स्कूल की वाॅन्ड्री फांदकर स्कूल में करते मस्ती, पुलिस पर सवाल1
- मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर स्थित न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मनाया गया विश्व हाथी दिवस । समस्तीपुर कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक सह गंगा प्रहरी संतोष पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान के प्रोजेक्ट अस्सिटेंट कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि हाथी को जंगल का इंजीनियर कहा जाता है। हाथी जहां भी जाते हैं वहां की जैव विविधता को बनाए रखने और जंगल के प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यस्क हाथी प्रतिदिन लगभग 18 घंटे तक भोजन करता है। और इस दौरान करीब 200 किलोग्राम से अधिक ताजी वनस्पतियों को खा सकता है। भोजन करते समय हाथी लगातार मल त्याग भी करता है।और ऐसा एक दिन में वह 16 से 18 बार करता है यही कारण है कि उसका गोबर जंगल में बीजों के प्रसार एवं नयी वनस्पतियों के उगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाथी इंफ्रासाऊंड और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से एक दूसरे से संवाद करते हैं इसे इंसान सुन नहीं सकते हैं। हाथियों का मस्तिष्क लगभग 5 किलोग्राम का होता है। और यही कारण है कि इन्हें धरती के सबसे बुद्धिमान जीवो में गिना जाता है। हाथी सामाजिक जीव है और ये आमतौर पर मादा हाथी के नेतृत्व वाले झुंड में रहते हैं जबकि व्यस्क हाथी अकेले रहना पसंद करते हैं। हाथियों की आबादी धीरे-धीरे बढ़ती है क्योंकि मादा हाथी सामान्यतः चार से पांच वर्ष के अंतराल पर सिर्फ एक सावन (बच्चे) को जन्म देती है। कभी-कभी मादा हाथी बहुत ज्यादा आक्रामक भी हो जाती है। जिसका मुख्य कारण मस्ट नमक अवस्था जैसे उसके शरीर में टेस्टोसटैरोन का स्तर बढ़ जाता है। कुणाल ने बच्चों को यह भी बताया कि हाथी अक्सर मिट्टी, धूल एवं पानी के साथ स्नान करना पसंद करता है। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित शिक्षक कंचन कुमारी, रजनी कुमारी, शिवानी सिंह,किट्टू कुमारी, विशाल सिंह ,रमन कुमार ,मुन्ना कुमार बाल गंगा प्रहरी के रूप में बच्चे मोनू, हॉर्स, केशव ,सौरभ , आकांक्षा अर्पिता, ऋषिकेश, रोहित, आयुष, रितिका आदि उपस्थित रहे।1
- आज हमारे बछवाड़ा की धरती पर बेगूसराय के DM बेगूसराय जिले के वर्तमान जिलाधिकारी (DM) श्री श्रीकांत शास्त्री जी ने पूरा मार्केट मैं बच्चों के साथ हर घर तिरंगा घुमाए 🙏🏽👍🏽👍🏽👍🏽 पहली बार लगा है DM के रूप एक इंसान आया है, और हमारी प्यारे देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हर्तिक बधाई, जय हिन्द जय भारत 🙏🏽हर घर तिरंगा 👍🏽👍🏽👍🏽1
- पंडारक के छपेड़ातर स्कूल में एक छात्र ने क्लास में भोजपुरी गाना बजाने से रोकने पर शिक्षक की ही पिटाई कर दी। स्मार्ट क्लास में बच्चियां भी पढ़ाई कर रही थी। तभी क्लास में गांव के कुछ बच्चों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा दिया और शिक्षक के सामने ही लड़कियों पर कमेंट करने लगे। शिक्षक ने बच्चों का मोबाइल छीन लिया और उनके पैरेंट्स को स्कूल में बुलाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर एक छात्र ने शिक्षक को बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल में छुट्टी के बाद जब सभी शिक्षक घर जाने लगे, तभी एक छात्र ने गमछे से अपना मुँह ढंक कर शिक्षक को ऑटो से जबरदस्ती उतार लिया और एक डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके साथ ही छात्र ने उनका मोबाइल, बैग और लैपटॉप भी छीन लिया। स्कूल के अन्य शिक्षक पीड़ित शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।1
- बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल बाढ़। मोकामा से रेलवे का सामान ट्रैक्टर के माध्यम से बख्तियारपुर ले जाने के दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर करीब चार लोग सवार थे। सभी लोग मोकामा से रेलवे का सामान लेकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक हाईवा ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर पर सवार रेलकर्मी कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रेलकर्मी कन्हैया सिंह मोकामा थाना क्षेत्र के खेतलपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मोकामा में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल कन्हैया सिंह ने बताया कि वे ट्रैक्टर से रेलवे का सामान लेकर मोकामा से बख्तियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहारी बीघा फोरलेन पर हाईवा ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब कन्हैया सिंह के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।1