Shuru
Apke Nagar Ki App…
17 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा पहली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें गणवेश वितरित की गई। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की और उन्हें शासकीय विद्यालयों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने की सीख भी दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
17 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा पहली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें गणवेश वितरित की गई। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की और उन्हें शासकीय विद्यालयों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने की सीख भी दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 17 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत मुरई की सरपंच गीता बाई खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा पहली के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें गणवेश वितरित की गई। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की और उन्हें शासकीय विद्यालयों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने की सीख भी दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।1
- खैरागढ़ के नए बस स्टैंड परिसर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने पांच यात्री बसों के टैंक से लगभग 300 लीटर डीजल चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने कुछ समय तक बसों से डीजल निकालने का काम किया। इस घटना के बाद बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by रुपचंद कोसरे1
- राजनांदगांव में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में मठपारा स्थित बिजली कंपनी के डिवीजन कार्यालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगातार मध्यम और गरीब वर्ग पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता की जेब पर सीधा असर डाला गया है। कांग्रेस के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट और किसानों की कृषि विद्युत दर में 40 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्नदाताओं पर भी आर्थिक दबाव बढ़ने की बात कही गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जनता पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे में बिजली दरों में यह वृद्धि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण और सोशल मीडिया विभाग सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों तथा विभागों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।1
- दुर्ग पुलिस ने बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। यह मामला 26.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज, ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, भिलाई में हुई एक जांच से जुड़ा है। जांच के दौरान, पुलिस टीम को विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग लोड मिली। घटनास्थल पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण पाया गया। इसके अतिरिक्त, स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहन तथा मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। इस कार्रवाई में लगभग 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जब्त की गई। परिवहन और लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई थी। इस प्रकरण में इससे पहले 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान, मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह (48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई) की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अपराध दर्ज होने के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद, एक विशेष पुलिस टीम उत्तरप्रदेश भेजी गई, जिसने देवरिया में दबिश देकर आरोपी संजय सिंह को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और दुर्ग ले आई। इसी प्रकरण में विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा (48 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 26, सेक्टर-05, भिलाई) की भी संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना का मुख्य कारण बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध संग्रहण कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना बताया गया है। दुर्ग पुलिस ने इस सराहनीय कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम और विवेचना में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। इसके साथ ही, दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध परिवहन या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सके।1
- लांजी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बापड़ी स्थित बाघ नदी के कच्चे रास्ते पर नदी की तरफ से आ रहे दो ट्रैक्टरों की ट्रॉलियों में रेत खनिज भरा पाया गया। ड्राइवरों से जब इस रेत खनिज के परिवहन संबंधी रॉयल्टी या वैध दस्तावेजों के बारे में पूछा गया, तो वे कोई भी रॉयल्टी या दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद, वाहन चालक उमेश पिता प्यारेलाल घोरमारे और मोहनलाल पिता टेकचंद दमाहे, जो ग्राम बापड़ी के निवासी हैं, के खिलाफ अपराध क्रमांक 214/26 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और अवैध खनिज (रेत) को जब्त कर लिया है।1
- छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बिजली महंगी हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का 'करंट' महसूस होगा।1
- छत्तीसगढ़ी रैप संगीत को एक नई पहचान देने वाले और राज्य के प्रथम रैपर के रूप में जाने जाने वाले APPY RAJA, जिनका वास्तविक नाम चेतन चांडक था, आज मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों, मित्रों, प्रशंसकों और क्षेत्र के लोगों ने नम आँखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी। APPY RAJA का इतनी कम उम्र में निधन छत्तीसगढ़ के संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनकी विशिष्ट आवाज, उनके लिखे गीत और उनकी अनूठी कलाकारी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। 1PM CG NEWS परिवार ने भी इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।1