logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्यों हुई आग बबूला, लगाई अधिकारियों को फटकार , जनसुनवाई में आई पीड़िता की तत्काल कार्य करने को दिया आदेश #मुख्यमंत्रीभजनलालशर्मा

3 hrs ago
user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
पुरुषोत्तम तिवाड़ी
Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्यों हुई आग बबूला, लगाई अधिकारियों को फटकार , जनसुनवाई में आई पीड़िता की तत्काल कार्य करने को दिया आदेश #मुख्यमंत्रीभजनलालशर्मा

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जयपुर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों एवं सरकारी नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को जोड़ते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान “सक्षम-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। सक्षम-2026 का उद्घाटन आज 02 फरवरी 2026 को तोटुका सभागार, जैन नासियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में श्री जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस वर्ष सक्षम अभियान का नारा है— “तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ।” इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान ने अपने संबोधन में जनता, विशेषकर बच्चों से ऊर्जा के कुशल एवं विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है। श्री गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल एवं गैस संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इष्टतम उपयोग की बेहतर तकनीकों को अपनाया जाए तो देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में बड़ी मात्रा में बचत संभव है। मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों एवं आमजन की उपस्थिति में तेल एवं गैस संरक्षण से जुड़े नारे व संदेश लिखे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा तथा संरक्षण संदेशों के साथ बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस प्रासंगिक संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में श्री संजय चौहान, मुख्य महाप्रबंधक, गेल राजस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तेल कंपनियों द्वारा तेल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी और पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीपीसीएल ने सक्षम-2026 के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को तेल एवं गैस संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में श्री के. पी. सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एचपीसीएल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    1
    जयपुर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों एवं सरकारी नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को जोड़ते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान “सक्षम-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।
सक्षम-2026 का उद्घाटन आज 02 फरवरी 2026 को तोटुका सभागार, जैन नासियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में श्री जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस वर्ष सक्षम अभियान का नारा है—
“तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ।”
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान ने अपने संबोधन में जनता, विशेषकर बच्चों से ऊर्जा के कुशल एवं विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
श्री गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल एवं गैस संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इष्टतम उपयोग की बेहतर तकनीकों को अपनाया जाए तो देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में बड़ी मात्रा में बचत संभव है।
मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों एवं आमजन की उपस्थिति में तेल एवं गैस संरक्षण से जुड़े नारे व संदेश लिखे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा तथा संरक्षण संदेशों के साथ बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस प्रासंगिक संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में श्री संजय चौहान, मुख्य महाप्रबंधक, गेल राजस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तेल कंपनियों द्वारा तेल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी और पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीपीसीएल ने सक्षम-2026 के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को तेल एवं गैस संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में श्री के. पी. सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एचपीसीएल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। वही बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।
    1
    जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। वही बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • बस्सी क्षेत्र के कानोता का है मामला
    1
    बस्सी क्षेत्र के कानोता का है मामला
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    Journalist बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोबनेर:- जोबनेर थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज कुलदीप को गिरफ्तार किया है जोबनेर थानाधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि पुलिस थाने में 29 जनवरी 2025 को परिवादी मदनलाल सैन ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में अज्ञात लोग उसके मकान के अंदर घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार नगद चुरा कर ले गए जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की जहां पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहायता से मामले में सफलता हासिल की और चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर आरोपी सूरज कुलदीप निवासी ढ़ीढा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और 30 हजार बरामद कर लिए हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जहां कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।
    1
    जोबनेर:- जोबनेर थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज कुलदीप को गिरफ्तार किया है जोबनेर थानाधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि पुलिस थाने में 29 जनवरी 2025 को परिवादी मदनलाल सैन ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में अज्ञात लोग उसके मकान के अंदर घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार नगद चुरा कर ले गए जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की जहां पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहायता से मामले में सफलता हासिल की और चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर आरोपी सूरज कुलदीप निवासी ढ़ीढा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और 30 हजार बरामद कर लिए हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जहां कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Jobner, Jaipur•
    5 hrs ago
  • Post by Ravi Meena
    2
    Post by Ravi Meena
    user_Ravi Meena
    Ravi Meena
    Taxi Driver Dausa, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • स्थान: शाहपुरा (जयपुर) दिनांक: 02/02/2026 शाहपुरा जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जयपुर तिराहा पुलिया पर डामरीकरण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण यह कार्य 1 फरवरी तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से शेष कार्य आगामी 5 से 7 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। वहीं दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली पुलिया का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही शाहपुरा बायपास कंसलटेंट की बिट्स भी खोल दी गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यह जानकारी भाजपा नेता उपेन यादव (शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा दी गई।
    1
    स्थान: शाहपुरा (जयपुर) 
दिनांक: 02/02/2026
शाहपुरा जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जयपुर तिराहा पुलिया पर डामरीकरण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण यह कार्य 1 फरवरी तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से शेष कार्य आगामी 5 से 7 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है।
वहीं दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली पुलिया का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
इसके साथ ही शाहपुरा बायपास कंसलटेंट की बिट्स भी खोल दी गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
यह जानकारी भाजपा नेता उपेन यादव (शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा दी गई।
    user_Theshahpuratak
    Theshahpuratak
    Journalist शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से एक ट्रक बेकाबू होकर नीचे जा गिर गया। एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आकर गिरा। हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर-खलासी घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल कहा जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने बताया- हादसा जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दादी के फाटक के समीप हुआ। एक ट्रक दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। इस दौरान दादी का फाटक पुलिया के पास ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। बेकाबू होकर एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं निकल रहा था।
    1
    जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से एक ट्रक बेकाबू होकर नीचे जा गिर गया। एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आकर गिरा। हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर-खलासी घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल कहा जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने बताया- हादसा जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दादी के फाटक के समीप हुआ। एक ट्रक दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। इस दौरान दादी का फाटक पुलिया के पास ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। बेकाबू होकर एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं निकल रहा था।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में 39 बालिकाओं को साइकिल वितरीत किए बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में सोमवार को कक्षा 9 की 39 बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरित की गई जिससे बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं भी आगे बढ़े इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर नवयुवक टीम के सदस्य मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता, गिर्राज प्रसाद शर्मा, योगेश डंगायच, गौरीशंकर दरनायत ,गिर्राज बोटोलिया,मोहन धोधोलिया , सुरेन्द्र सिंह,लालचंद परेवा, राधेश्याम धवन,रामरतन मीणा अन्य अतिथिगण मौजूद थे इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर किया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं का साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा, सुरेश पारीक, गुलशन मीणा, रामोतार शर्मा, अरविंद मीणा,अमित , राजेंद्र मेहरा, विजय सिंगल, शीला मथुरिया, वर्षा चौधरी,व समस्त स्टाफ मौजूद थे
    4
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में 39 बालिकाओं को साइकिल वितरीत किए
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में सोमवार को कक्षा 9 की 39 बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरित की गई जिससे बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं भी आगे बढ़े इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया  इस मौके पर नवयुवक टीम के सदस्य मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता, गिर्राज प्रसाद शर्मा,  योगेश डंगायच, गौरीशंकर दरनायत ,गिर्राज बोटोलिया,मोहन धोधोलिया , सुरेन्द्र सिंह,लालचंद परेवा, राधेश्याम धवन,रामरतन मीणा अन्य अतिथिगण मौजूद थे इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया 
इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर किया गया
इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा द्वारा बालक बालिकाओं  को  शिक्षा के बारे में जानकारी दी इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं का  साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा, सुरेश पारीक, गुलशन मीणा, रामोतार शर्मा, अरविंद मीणा,अमित , राजेंद्र मेहरा, विजय सिंगल, शीला मथुरिया, वर्षा चौधरी,व समस्त स्टाफ मौजूद थे
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    Journalist बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जोबनेर:- थाना पुलिस ने आवे शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की है जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महला रोड पर एक ढाबे के पास अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहे मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि ढाबे के पास एक व्यक्ति बैठा था और कट्टे में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की फिराक में था ऐसे में पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा जहां पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक दुलाराम सेनी ने उसे धर दबोचा और उसके पास से 48 देशी शराब के अवैध पव्वे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
    1
    जोबनेर:- थाना पुलिस ने आवे शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की है जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महला रोड पर एक ढाबे के पास अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में घूम रहे मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि ढाबे के पास एक व्यक्ति बैठा था और कट्टे में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की फिराक में था ऐसे में पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा जहां पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक दुलाराम सेनी ने उसे धर दबोचा और उसके पास से 48 देशी शराब के अवैध पव्वे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Jobner, Jaipur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.