Shuru
Apke Nagar Ki App…
सकारात्मक है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती एक वृद्धा दादी के नृत्य ने अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया एक वृद्धा दादी के नृत्य से हतप्रभ लोगों के लिए यह संदेश है कि जब आप सकारात्मक हो तो उम्र आपको किसी काम के लिए नहीं रोक सकती।
Pramod Kewlani
सकारात्मक है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती एक वृद्धा दादी के नृत्य ने अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया एक वृद्धा दादी के नृत्य से हतप्रभ लोगों के लिए यह संदेश है कि जब आप सकारात्मक हो तो उम्र आपको किसी काम के लिए नहीं रोक सकती।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भिवाड़ी एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने संभाला खैरथल-तिजारा जिले का अतिरिक्त चार्ज साइबर क्राइम पर सख्ती से लगेगी लगाम, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपाध्याय खैरथल। भिवाड़ी पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने खैरथल-तिजारा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) का कार्यभार संभाल लिया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। अतिरिक्त चार्ज संभालने के मौके पर एडिशनल एसपी जयासिंह, पुलिस उपाधीक्षक लालसिंह यादव सहित जिले के छह थाना क्षेत्रों के थानाधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और जिले की कानून व्यवस्था से जुड़ी प्राथमिक जानकारी दी। चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में डीग जिले में रहते हुए उन्हें साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर काम करने का अनुभव रहा है और उसी अनुभव के आधार पर खैरथल-तिजारा जिले में भी साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों की त्वरित जांच कर अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। एसपी उपाध्याय ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों की गतिविधियों की लगातार समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध, अवैध खनन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों की भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाएगा। एसपी उपाध्याय के अतिरिक्त चार्ज संभालने के बाद जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सख्त कार्यशैली से खैरथल-तिजारा जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।1
- Post by मंदिर हनुमान घड़ी पे हल1
- एक वृद्धा दादी के नृत्य से हतप्रभ लोगों के लिए यह संदेश है कि जब आप सकारात्मक हो तो उम्र आपको किसी काम के लिए नहीं रोक सकती।1
- श्रद्धांजलि पत्र सैनिक कल्याण बोर्ड ने शहीद परिवार को घर पर सोपा सोडावास. सोडावास समीप माजरी खोला गांव के शहीद सूबेदार ओमप्रकाश को श्रद्धांजलि पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय खैरथल- तिजारा के अधिकारी लखमीचंद सेना मुख्यालय द्वारा जारी श्रद्धांजलि पत्र सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के हस्ताक्षर शहीद की विधवा को घर आकर जारी सौपा । इसमें गांव के कैप्टन - रामप्रताप, सूबे. मेजर- सत्यपाल माजरी खोला, सूबेदार- रघुवीर पड़मारा खुर्द, सरपंच अनिल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता आभास सुबेसिंह कानोड़िया, धर्मचंद बोहरा, नरेश शर्मा, हरी कानोडिया, रणधीर शर्मा, संदीप यादव भाईजान, कृष्ण यादव बिजली पदमाडा, कैलाश धानका, सुन्दर सरदार बापडोली , गजराज यादव, अनिल शर्मा सोडावास सहित ग्रामीण मौजूद रहे।..... सोडावास.... श्रद्धांजलि पत्र1
- अवैध गैस एजेंसी पर कार्रवाई, 150 सिलेंडर जब्तः अलवर के धनखेड़ा गांव में रसद विभाग ने की रेड, खेतों के बीच 2000 रुपए में बेचे जा रहे थे सिलेंडर1
- युवा ने लगा दी सवालों की झड़ी! वीडियो हो गया वायरल !! खबर अल्मोड़ा जिले से है जहां रानीखेत, बग्वालीपोखर आदि स्थानों पर खाद्यपूर्ति विभाग छापेमारी कर रहा था इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों पर प्रश्नों की झड़ी लगा दी !! जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।1
- राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल -तिजारा। खैरथल-तिजारा, 18 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की शृंखला में बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले के मंदिर श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर खैरथल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर के महंत शशि भूषण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से राजस्थान की स्थापना नव संवत्सर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन ही हुई थी। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की नई पीढ़ी को अपनी मूल पहचान और भारतीय संस्कृति से पुनः जोड़ने के लिए राजस्थान दिवस का उत्सव नव संवत्सर के अनुसार ही मनाया जा रहा है। महंत शशि भूषण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। महाआरती के दौरान कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, सहायक प्रोग्रामर शेर सिंह यादव, PRO अतर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे।4
- खैरथल-तिजारा। किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि उपज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई गई। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में सुविधाओं की कमी, फसल तौल में गड़बड़ी, गुणवत्ता जांच में पारदर्शिता की कमी और बेवजह वसूली जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। महापंचायत ने प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1