Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
Pandit Munna Lal Bhargav
Love and family problem solution contact astrologer 9610897260//9828550903
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- झुंझुनूं जिला कारागृह में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग और एएसपी देवेंद्र रजावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम अचानक जेल पहुंची। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बैरकों, परिसर और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। जिला कलक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि जेल का विस्तृत निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- Churu में चूरू महोत्सव 2026 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक जिला मुख्यालय के बागला खेल मैदान में किया जाएगा। जिला कलेक्टर Abhishek Surana ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से महोत्सव में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और लोक कला से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही राजसखी मेला और ओडीओपी (One District One Product) प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और स्थानीय कलाकारों व महिलाओं को प्रोत्साहित करें। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- बीदासर:- होटल व्यवसायी मुन्नीराम मंडा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड और हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह खेरिया को पुलिस ने हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीदासर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी। कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां काफी भीड़ का माहौल रहा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।1
- सिंघाना में अंतरराष्ट्रीय चिटफंड गिरोह का भंडाफोड़, ‘क्रोमेटा’ कम्पनी के 5 आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं, । झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना कस्बे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की साजिश रच रहे दुबई बेस्ड प्रतिबंधित चिटफंड नेटवर्क ‘क्रोमेटा’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कंपनी के पांच प्रमुख प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर 11 लग्जरी वाहन, 15 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 मार्च को सिंघाना स्थित कृष्णा मैरीज गार्डन में दबिश दी। यहां कंपनी द्वारा निवेशकों को लुभाने के लिए सेमीनार आयोजित किया गया था, जिसमें नई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित कई महंगे इनाम प्रदर्शित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ‘क्रोमेटा’ कंपनी यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में निवेश के नाम पर झुंझुनूं, सीकर और हरियाणा के लोगों को दुबई में फ्लैट, लग्जरी कार, विदेशी टूर और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी कर रही थी। कंपनी न तो सेबी, आरबीआई और न ही एमसीए में पंजीकृत पाई गई। आरोपियों द्वारा निवेशकों के मूलधन को ही बोनस व ब्याज बताकर भरोसा दिलाया जाता था और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने की योजना बनाई जाती थी। पुलिस ने मौके से मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, बोलेरो, क्रेटा सहित कुल 11 वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में ख्यालीराम सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र, गंगा शर्मा और राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार समय रहते कार्रवाई से आम जनता के साथ होने वाली करोड़ों रुपये की ठगी रोकी जा सकी। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।1
- Jaipur : स्वामी कुमारानंद भवन में दिवंगत नौजवान साथियों समर्थ सिंह सिद्धू और रौनक ठक्कर की स्मृति में छठा स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “फलस्तीन के लिए न्याय और पश्चिम एशिया में शांति” रहा। कार्यक्रम केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं रहा, बल्कि अन्याय और युद्ध के खिलाफ शांति, इंसाफ और मानवीय मूल्यों की सामूहिक आवाज बनकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता Aruna Roy ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भारत में फलस्तीन के राजदूत Abdullah M. Abu Shawesh ने फलस्तीन के नागरिकों की वर्तमान स्थिति और उनके देश पर हो रहे हमलों के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ अर्थशास्त्री Jaya Mehta ने कहा कि पूंजीवादी देशों द्वारा तेल जैसी प्राकृतिक संपदाओं पर नियंत्रण और हथियारों के व्यापार के कारण दुनिया में युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो रही हैं। वहीं प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता Vineet Tiwari ने वेस्ट बैंक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में दुनिया में बढ़ते साम्राज्यवाद और पूंजीवादी लूट पर चिंता जताते हुए फलस्तीन की जनता पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया नफरत और युद्ध के दौर से गुजर रही है, तब शांति, इंसाफ और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न वर्गों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभा के अंत में आयोजित रोज़ा इफ्तार ने कार्यक्रम को और भावनात्मक बना दिया, जहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। यह दृश्य साझा संस्कृति, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल बना। गौरतलब है कि समर्थ सिंह सिद्धू और उनके मित्र रौनक ठक्कर का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। इसके बाद समर्थ की मां Nisha Sidhu ने साथियों के सहयोग से समर्थ फाउंडेशन के माध्यम से हर वर्ष 15 मार्च को किसी सामाजिक विषय पर यह स्मृति व्याख्यान आयोजित करने की पहल शुरू की। इस वर्ष यह आयोजन छठी बार हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय और स्वागत मेजर डॉ. मीता सिंह ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष Aruna Roy ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समर्थ सिंह सिद्धू को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह जिंदादिल, साहसी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक जागरूक नौजवान था, जिसकी सोच और सपने आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by @nilesh Verma-19971
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सोमवार रात मारपीट व लूट की वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने प्लॉट से बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविंद्र कॉलेज के पास उनके पीछे आ रही एक एर्टिगा गाड़ी से कुछ युवक उतरे और उनकी गाड़ी को रुकवाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में रखे करीब 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चिड़ावा पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1