Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! #Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! क्या दलित चेहरे पर BJP लगाएगी दांव? 15 दिनों वाले दावे में कितना दम? राहुल-अखिलेश की दलित राजनीति से क्या बदलेगा समीकरण?
Aman Raj Editor In Chief
#Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! #Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! क्या दलित चेहरे पर BJP लगाएगी दांव? 15 दिनों वाले दावे में कितना दम? राहुल-अखिलेश की दलित राजनीति से क्या बदलेगा समीकरण?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पांच बच्चों की मां और दामाद की प्रेम कहानी ने मचाई सनसनी इस वीडियो में दिखाई/बताई गई जानकारी को किसी निष्कर्ष या आरोप की पुष्टि न माना जाए। मामले की वास्तविकता संबंधित पक्षों के बयान और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दर्शकों से अपील है कि बिना सत्यापन किसी भी दावे को आगे शेयर न करें और किसी व्यक्ति की निजता व सम्मान का ध्यान रखें। #TheCrimeNewsTV #ViralVideo #NewsUpdate #ViralNews1
- #Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! #Sitapur | यूपी में CM बदलने की चर्चा के बीच बड़ा सवाल! क्या दलित चेहरे पर BJP लगाएगी दांव? 15 दिनों वाले दावे में कितना दम? राहुल-अखिलेश की दलित राजनीति से क्या बदलेगा समीकरण?1
- सीतापुर तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप..स्टाप नर्स से भिड़े परिजन..पुलिस से की लिखित शिकायत..सीएचसी अधीक्षक नें स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीएम कराने की कहीं बात..सुनिए प्रसूता की जुबानी...... सीतापुर तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप..स्टाप नर्स से भिड़े परिजन..पुलिस से की लिखित शिकायत..सीएचसी अधीक्षक नें स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीएम कराने की कहीं बात..सुनिए प्रसूता की जुबानी...... सीतापुर के तंबौर CHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है करीब 14 घंटे तक प्रसूता को अस्पताल में रखने का दावा परिजनों ने रेफर करने की कई बार मांग की, ऐसा आरोप है मृत नवजात के जन्म के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया मामले में शिकायत के बाद जांच और पोस्टमार्टम की बात कही गई रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह और लापरवाही स्पष्ट होगी......1
- मछरेहटा में चोरी का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार मछरेहटा में चोरी का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार जल निगम की पानी की टंकी से चोरी किए इन्वर्टर-बैटरी बरामद, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप और चोरी के औजार भी मिले; हिस्ट्रीशीटर से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। मछरेहटा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का इन्वर्टर और दो बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल बोलेरो मैक्स पिकअप तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एक आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के नेतृत्व में की गई। मछरेहटा पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी के मामले में वांछित आरोपियों को ग्राम बड़रावा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र भग्गा निवासी पहलीपुरवा मजरा मिर्जापुर, थाना मछरेहटा और तिलक राज पुत्र बालकराम निवासी मटरूआ, थाना मिश्रिख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अनिल थाना मछरेहटा का हिस्ट्रीशीटर (HS नंबर 354-A) है। जल निगम की पानी की टंकी को बनाया था निशाना पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले ग्राम खर्ग बहादुरपुर मजरा ढकिया में जल निगम की पानी की टंकी से दो बैटरियां और एक इन्वर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से STATCON ENERGIAA 2KVA/24V MPPT Solar PCU इन्वर्टर और HBL कंपनी की दो Triumph Tubular Gel VRLA बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, इन्वर्टर-बैटरियों को खोलने के लिए हथौड़ी, पेचकश, पिलास, रिंच, लोहे की छैनी और आरी ब्लेड जैसे उपकरण भी उनके पास थे। बेचने जा रहे थे चोरी का माल, पुलिस ने दबोचा पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए इन्वर्टर और बैटरियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल सफेद बोलेरो मैक्स पिकअप (UP34CT4561) भी बरामद की गई है। हिस्ट्रीशीटर से तमंचा-कारतूस बरामद पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल के कब्जे से 12 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस तथा तमंचे के संबंध में धारा 25(1-B) आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अनिल के खिलाफ मछरेहटा थाने में चोरी, नकबजनी, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर व्यापारी का वीडियो वायरल, बोले- मोदी जी और योगी जी, छोटे व्यापारियों को परेशान न करें लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक व्यापारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में व्यापारी का नाम विनय गुप्ता बताया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छोटे व्यापारियों की परेशानियों पर ध्यान देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में व्यापारी ने व्यापारियों पर लगातार बढ़ते नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर साल नए-नए नियम आने से छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपना कारोबार किस तरह चलाएं। वायरल वीडियो में व्यापारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि “मोदी जी और योगी जी, हम व्यापारी बहुत परेशान हो चुके हैं। अब आप गुरुद्वारा ही बनवा दो और ऑनलाइन ही काम कर लो, मोदी जी छोटे व्यापारियों को परेशान न करिए।” उन्होंने व्यापारियों के सामने आने वाले नुकसान और उनके परिवार के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए। व्यापारी ने कहा कि यदि व्यापारियों से ही सब कुछ लेने की कोशिश की जाएगी तो वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए क्या बचा पाएंगे। उन्होंने सरकार से छोटे व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके हित में कदम उठाने की अपील की। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और वीडियो के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।1
- 20 साल की आस्था और भव्यता, गणेश महोत्सव में बच्चों ने दिखाया हुनर1
- एंबुलेंस की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम* कस्बा संदना में बुधवार को तेज रफ्तार पशुपालन विभाग की एंबुलेंस की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम पंचायत संदना निवासी सुरेंद्र का चार वर्षीय पुत्र अभ्यांश बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि विकासखंड गोंदलामऊ के पशुपालन विभाग की एंबुलेंस संदना बाजार की ओर से गुजर रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल अभ्यांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में तेज रफ्तार सरकारी वाहनों को लेकर नाराजगी देखने को मिली।4