Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raghav Sony official
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- धनवार बॉर्डर में खनिज विभाग की अधिकारी एक महिला के साथ गतल हरकत करने का विडिओ आया सामने खनिज चौकी प्रभारी का नाम है दिनेश बाबू शर्मा खनिज विभाग ऊपर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है पहले भी निलंबित हो चुका है एक बार शराब के नशे में धूत रहता है हमेशा फिर भी अपने हरकत से बाज नहीं आया अंतर राज्य चौकी खनिज जांच चौकी धनवार मे प्रभारी है जो एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है अश्लील हरकत करते हुए किसी ने वीडियो बनाकर वायरल किया सोशल मीडिया में1
- Post by Sunil singh1
- डंडई में ‘नीलगाय संकट’ गहराया: रातों-रात उजड़ रहीं फसलें, किसान मुआवजे की राह तकते । डंडई प्रखंड के डंडई पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नीलगायों का भारी आतंक देखा जा रहा है। नीलगायों के झुंड ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए बड़े पैमाने पर फसलों को बर्बाद कर दिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों में मुख्य रूप से बोलिया ग्राम के मंदिश भुईयां तथा डंडई पंचायत के रोज मोहम्मद अंसारी, सुल्तान अंसारी, रामकिशुन ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, रामलाल ठाकुर एवं अमेरिका ठाकुर शामिल हैं। किसानों ने बताया कि रात के अंधेरे में नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, अरहर और मटर जैसी महत्वपूर्ण फसलों को चर जा रहा है या पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दे रहा है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत कर फसलें तैयार की थीं, लेकिन अब उनकी आंखों के सामने फसल बर्बाद हो रही है। प्रभावित किसानों ने विभागीय अधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नीलगायों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही नष्ट हुई फसलों का उचित आकलन कर मुआवजा दिया जाए तथा वन विभाग द्वारा घेराबंदी या अन्य सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- गारु :पलामू टाइगर रिज़र्व अंतर्गत आने वाले बारेसांढ़ वन क्षेत्र में अतिरिक्त प्रभार को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। लगातार पांचवें दिन सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए रेंजर तरुण कुमार सिंह के खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में घंटों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।ग्रामीणों का कहना है कि बारेसांढ़ क्षेत्र वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील इलाका है। ऐसे क्षेत्र में अतिरिक्त प्रभार के बजाय नियमित एवं पूर्णकालिक रेंजर की तैनाती आवश्यक है। उनका आरोप है कि वर्तमान में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे रेंजर की मूल पदस्थापना करीब 300 किलोमीटर दूर आनंदपुर में है। इतनी दूरी से नियमित निगरानी और प्रभावी संचालन संभव नहीं है, जिससे वन सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है प्रदर्शनकारियों ने पूर्व रेंजर नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांढ़ में पदस्थापित करने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का दावा है कि उनके कार्यकाल में विभाग और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय था तथा समस्याओं का समाधान समय पर होता था। वर्तमान व्यवस्था से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।ग्राम प्रधान मिठु सिंह समेत आसपास के कई गांवों के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा चरणबद्ध रणनीति अपनाई जाएगी।लगातार पांच दिनों से जारी इस विरोध ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इस उभरते जनाक्रोश को शांत करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- Post by Raghav Sony official1
- बलरामपुर ब्रेकिंग नशे में धुत बेटे ने धारदार हथियार से अपने ही पिता की कर दी हत्या.! घरेलू विवाद बना खूनी वारदात.! मौके पर ही पिता की मौत, इलाके में दहशत.! पुलिस ने आरोपी बेटे को लिया हिरासत में.! पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी.! बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कोठली गांव के है पूरा मामला.!1
- Breaking News; गढ़वा सोना दुकान पुरानी बाजार से 20 लाख की चोरी1