logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

… पंचायती राज विभाग द्वारा रंका प्रखंड मुख्यालय में चार दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न इस सबंध मे रविवार तीन बजे दिन मे स्वम सेवक आमरेनदर ने बताया कि पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में रंका प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतों को डिजिटल पंचायत के रूप में विकसित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक वीरेन्द्र चौधरी ने पंचायत सहायकों को उनके कार्यों, दायित्वों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पंचायत निधि के पारदर्शी और तकनीकी रूप से सही उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में केवल पंचायत सहायकों ही नहीं, बल्कि विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिवों ने भी भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया गया तथा पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। समापन अवसर पर प्रखंड के पदाधिकारियों, मुखियाओं, पंचायत सचिवों एवं अनेक पंचायत सहायकों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

3 hrs ago
user_Sunil singh
Sunil singh
Ranka, Garhwa•

More news from Garhwa and nearby areas
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    3 hrs ago
  • मतदान से पहले गढ़वा में पुलिस का सख्त पहरा! चिनीयां थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच, हर गाड़ी की ली गई तलाशी हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। Garhwa में 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर शाम 6:00 बजे से चिनीयां थाना क्षेत्र के थाना चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मुख्य सड़कों पर हर छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की। वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट और संदिग्ध सामानों की बारीकी से जांच की गई ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। तो वही चिनिया-गढ़वा मुख्य सड़क पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर काशिद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से वाहनों की जांच में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस की सख्ती देख राहगीरों में भी सतर्कता साफ नजर आई। तोवहीं एक ओर प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
    1
    मतदान से पहले गढ़वा में पुलिस का सख्त पहरा! चिनीयां थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच, हर गाड़ी की ली गई तलाशी 
हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
गढ़वा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। Garhwa में 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की देर शाम 6:00 बजे से चिनीयां थाना क्षेत्र के थाना चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस ने मुख्य सड़कों पर  हर छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की। वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट और संदिग्ध सामानों की बारीकी से जांच की गई ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। तो वही
चिनिया-गढ़वा मुख्य सड़क पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर काशिद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से वाहनों की जांच में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस की सख्ती देख राहगीरों में भी सतर्कता साफ नजर आई। तोवहीं एक ओर
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Breaking News; गढ़वा सोना दुकान पुरानी बाजार से 20 लाख की चोरी
    1
    Breaking News; गढ़वा सोना दुकान पुरानी बाजार से 20 लाख की चोरी
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • डिम्पल यादव का ये वीडियो सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है l
    1
    डिम्पल यादव का ये वीडियो सोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • नरेश बाबू शराब से दिनदहाड़े 20 लाख के सोने के गहनों की हुई चोरी
    1
    नरेश बाबू शराब से दिनदहाड़े 20 लाख के सोने के गहनों की हुई चोरी
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    15 hrs ago
  • नया नया रंगदार का हाल मुनुवा पकड़ा दिया..... #bageshwardhamsarkar #Bageshwardham #balaji #reelschallengereelschallenge #reelschallenge
    1
    नया नया रंगदार का हाल मुनुवा पकड़ा दिया.....
#bageshwardhamsarkar #Bageshwardham #balaji #reelschallengereelschallenge #reelschallenge
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर डंडई
    1
    Post by दैनिक भास्कर डंडई
    user_दैनिक भास्कर डंडई
    दैनिक भास्कर डंडई
    Local News Reporter दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.