Shuru
Apke Nagar Ki App…
बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, तीन दिन का अल्टीमेटम बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन, किसानों को पर्याप्त बिजली और गलत बिलों की जांच की मांग
Samarpit sahu
बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, तीन दिन का अल्टीमेटम बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन, किसानों को पर्याप्त बिजली और गलत बिलों की जांच की मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, तीन दिन का अल्टीमेटम बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन, किसानों को पर्याप्त बिजली और गलत बिलों की जांच की मांग1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में हर्ष मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर इस सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में वारासिवनी कांग्रेस ने भी उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से विधायक विवेक पटेल अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा एवं नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचे। जहां आतिशबाजी व फटाके फोड़ कर जीत का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों पर अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। आइए हम आपको सुनाते हैं कि विधायक विवेक विक्की पटेल ने क्या कहा।1
- बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।1
- बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया बोंदारी एवं कुंडेकसा में बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला पहुंचा प्रभावित गांव बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अगोरी के ग्राम बोंदारी और कुंडेकसा में पिछले दिनों बीमारी के कारण तीन बच्चों की मृत्यु के मामले को नवपदस्थ कलेक्टर कुमार सत्यम ने पदभार ग्रहण करते ही गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बीमार बच्चों व अन्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर इलाज से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट सिवनी। तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत 3 माह में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया। इनमें यातायात थाना के 50 और कोतवाली थाना के 15 साइलेंसर शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से मानक साइलेंसर का उपयोग करने की अपील करते हुए नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वालों पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- सावन के पहले सोमवार को शिवमय हुआ बालाघाट, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब शंकर घाट सहित प्रमुख मंदिरों में लगी लंबी कतारें, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक1
- बालाघाट में पेड़ा खाने से 15 छात्राएं बीमार, बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना किया जाए- अनुभा मुंजारे बालाघाट। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आज शाम शहर के बालाघाट स्थित जैन हॉस्पिटल पहुंच कर बालाघाट जिले के वनवासी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों की 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग, बुखार और सिरदर्द के कारण बीमार पड़ गईं उनका स्वास्थ लाभ जाना। ये छात्राएं बालाघाट के सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। सभी को जैन हॉस्पिटल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में,छात्रावास अधीक्षिका भारती गौतम ने बच्चों के बीमार होने को सामान्य बताया और केवल चेकअप कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के पेट खराब होने के लिए पारले बिस्किट को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बालिकाओं के बयान के बाद अधीक्षिका ने स्वीकार किया कि उन्हें नगर के एक निजी लॉन में आयोजित गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए पेड़े दिए गए थे जिससे बच्चे दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी बच्चों की हालत गंभीर अवस्था में है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रेड्डी ने बताया कि सेवाभारती आश्रम से 15 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 बच्चों को लूज मोशन (दस्त) और 7 बच्चों को बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम पवार मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद के रूप में पेड़े आश्रम भेजे गए थे। आश्रम प्रशासन ने रात में इन पेड़ों को बालिकाओं में वितरित किया। रात्रि भोजन में दाल, चावल और कद्दू की सब्जी भी परोसी गई थी। विधायक मुंजारे ने बताया कि बच्चों से व्यक्तिगत मिलकर उनसे जाना कि आपका स्वास्थ्य कैसे खराब हुआ,बच्चों ने मुझे बताया कि हम सेवा भारती आश्रम में रह कर पढ़ाई करते है। 2 अगस्त की रात में हॉस्टल प्रबंधन के द्वारा हमे पेड़ा दिया गया जिसके खाने के बाद से ही हमें सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद 3 अगस्त को सेवा भारती आश्रम के द्वारा हमे जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक मुंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर किसी भी बच्चे के स्वास्थ के साथ आश्रम प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर कठोर कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूंगी। साथ ही जैन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को 24 घंटे निगरानी कर उन्हें जल्दी से स्वस्थ करने के लिए कहा है। साथ ही अनुभा मुंजारे ने बोला कि आश्रम प्रबंधन के द्वारा सरकारी बूढ़ी हॉस्पिटल में भर्ती ना कर जैन हॉस्पिटल में भर्ती करना संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करती है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई। जैन अस्पताल में भर्ती बालिकाओं में कुमारी अर्चना मेरवी,रेणुका टेकाम, प्राची मसराम,नव्या उइके,दामिनी धुर्वे, कौशिकी माड़वी,आरुषि उइके, दुर्गेश्वरी यादव, मयूरी माड़वी, माधुरी धुर्वे, प्रज्ञा टेकाम, अवनी कुलस्ते, अगीता वल्के और खुशबू खुसरे शामिल हैं।4