बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया बोंदारी एवं कुंडेकसा में बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला पहुंचा प्रभावित गांव बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अगोरी के ग्राम बोंदारी और कुंडेकसा में पिछले दिनों बीमारी के कारण तीन बच्चों की मृत्यु के मामले को नवपदस्थ कलेक्टर कुमार सत्यम ने पदभार ग्रहण करते ही गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बीमार बच्चों व अन्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर इलाज से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

- बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया बोंदारी एवं कुंडेकसा में बच्चों की मौत के मामले को कलेक्टर कुमार सत्यम ने गंभीरता से लिया, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला पहुंचा प्रभावित गांव बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अगोरी के ग्राम बोंदारी और कुंडेकसा में पिछले दिनों बीमारी के कारण तीन बच्चों की मृत्यु के मामले को नवपदस्थ कलेक्टर कुमार सत्यम ने पदभार ग्रहण करते ही गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बीमार बच्चों व अन्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर इलाज से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कलेक्टर कुमार सत्यम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में हर्ष मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर इस सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में वारासिवनी कांग्रेस ने भी उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से विधायक विवेक पटेल अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा एवं नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचे। जहां आतिशबाजी व फटाके फोड़ कर जीत का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों पर अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। आइए हम आपको सुनाते हैं कि विधायक विवेक विक्की पटेल ने क्या कहा।1
- बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, तीन दिन का अल्टीमेटम बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन, किसानों को पर्याप्त बिजली और गलत बिलों की जांच की मांग1
- शहर में लगे त्रिनेत्र कैमरे बंद, अपराधियों पर निगरानी कमजोर, अब कैमरे खुद निगरानी के मोहताज1
- सावन के पहले सोमवार को शिवमय हुआ बालाघाट, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब शंकर घाट सहित प्रमुख मंदिरों में लगी लंबी कतारें, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक1
- विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, 3 अगस्त सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरिया रोड स्थित ग्राम विचारपुर में दबिश देकर 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.42 बल्क लीटर शराब, बिक्री की 500 रुपये नगद राशि तथा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 61,740 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी, विनायक यादव, गुलशन भगत और संजय धुर्वे शामिल हैं। चारों को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1