Shuru
Apke Nagar Ki App…
*#rajgarh जिले के #biaora में कांग्रेस का लापरवाही भरा प्रदर्शन! पब्लिक प्लेस में 'स्टंट' पड़ा भारी:* *पुतला दहन में भड़की पेट्रोल की लपटें, दो नेता झुलसे; टला बड़ा हादसा! विरोध-प्रदर्शन में पेट्रोल से भड़की आग, आम जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल"*
पत्रकार सऊद खान
*#rajgarh जिले के #biaora में कांग्रेस का लापरवाही भरा प्रदर्शन! पब्लिक प्लेस में 'स्टंट' पड़ा भारी:* *पुतला दहन में भड़की पेट्रोल की लपटें, दो नेता झुलसे; टला बड़ा हादसा! विरोध-प्रदर्शन में पेट्रोल से भड़की आग, आम जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल"*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *#rajgarh जिले के #biaora में कांग्रेस का लापरवाही भरा प्रदर्शन! पब्लिक प्लेस में 'स्टंट' पड़ा भारी:* *पुतला दहन में भड़की पेट्रोल की लपटें, दो नेता झुलसे; टला बड़ा हादसा! विरोध-प्रदर्शन में पेट्रोल से भड़की आग, आम जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल"*1
- गुफरान बैग धामंधा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लोक कल्याण शिविर, मंत्री गौतम टेटवाल ने सुनीं समस्याएं* सारंगपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत धामंधा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लोक कल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने 12 गांवों से आए नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और आवेदन सुने। मंत्री डॉ. टेटवाल ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक न्याय, खाद्य, PHE, विद्युत सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि जनविश्वास अभियान सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। युवाओं को कौशल और रोजगार, किसानों, महिलाओं और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी बनाना हमारी प्राथमिकता है। शिविर के दौरान मंत्री डॉ. टेटवाल ने मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शिविर में मंडल अध्यक्ष गिरवर सिंह भंडारी, भाजपा नेता दिनेश नागर, सुरेश नागर, सरपंच वीरेंद्र सिंह चौहान, अनिल नागर, देवकरण नागर, महेश नागर सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।1
- दतिया: दतिया में नवरात्रि-दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने उतरे हिमांशु तिवारी, अतिक्रमण पर कार्रवाई। दतिया: दतिया में नवरात्रि-दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने उतरे हिमांशु तिवारी, अतिक्रमण पर कार्रवाई। दतिया। नवरात्रि एवं दीपावली पर्व को देखते हुए दतिया शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी ने शहर का भ्रमण कर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बाजार और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और हाथ ठेला संचालकों को हटने की हिदायत दी। फल विक्रेताओं को भी फुटपाथ खाली रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। इसी दौरान राजगढ़ चौराहे पर एक बाइक पर चार लोग सवार होकर गुजरते मिले। ट्रैफिक प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर थाने भिजवा दी। अभियान से वाहन चालकों और ठेला संचालकों में हलचल देखी गई। यातायात सुधारने के लिए की जा रही कार्रवाई की शहरवासियों ने सराहना की।2
- मोहन बड़ोदिया में शांति समिति की बैठक संपन्न, दशहरा दहन की जगह पर बना असमंजस, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध आगामी प्रमुख त्योहार नवरात्रि, दशहरा और दीपावली सहित अन्य पर्वों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मोहन बड़ोदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता ने की। बैठक में थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों एवं समाजजनों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना एवं गरबा पांडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में वालेंटियर्स तैनात किए जाएं तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता ने ग्राम पंचायत को त्योहारों के दौरान निकलने वाली यात्राओं के मार्गों को दुरुस्त करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और स्ट्रीट लाइट चालू रखने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा नवरात्रि के दौरान विद्युत मेंटेनेंस नहीं करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीजे का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया जाएगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों एवं समाजजनों से अपील की कि वे त्योहारों, जुलूसों, चल समारोह और चुनर यात्राओं के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करने के लिए नागरिकों को जागरूक करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान दशहरा दहन की जगह निजी जगह होने से भूमि स्वामी ने आपत्ति दर्ज की, जिस पर रावण दहन की जगह पर असमंजस बना, मौके पर नयाब तहसीलदार ने समाधान का आश्वासन किया । बैठक में विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री पवन पाटीदार सहित दशहरा उत्सव समिति, मां शेरावाली नवयुवक मंडल बस स्टैंड मोहन बड़ोदिया, कालाजी नवयुवक मंडल, ढोलितारा गरबा उत्सव समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प संजावली प्रतियोगिता में गूँजे मालवी लोकगीत, गोबर से सजीं परंपराओं की कलाकृतियाँ मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और लोकगीतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल की पहल पर सेवा सदन कार्यालय परिसर में संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों एवं विद्यालयों से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संजा की पारंपरिक कलाकृतियों, मालवी लोकगीतों और लोकनृत्य के माध्यम से मालवा की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि माताएँ-बहनें न होतीं तो हमारे तीज-त्योहारों और लोकपरंपराओं की सांस्कृतिक धारा को जीवित रखना कठिन हो जाता। हमारी माताओं, दादी-नानियों और बहनों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोकगीतों, पारंपरिक कलाओं, रीति-रिवाजों और संस्कारों को सहेजकर रखा है। संजावली जैसे आयोजन इसी अमूल्य विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर जैसे शहर में विलुप्त होती लोकपरंपराओं को पुनर्जीवित करने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि लोककला केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब हमारी बेटियाँ अपनी दादी-नानी से लोकगीत सीखती हैं, अपने हाथों से संजा की आकृतियाँ बनाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेती हैं, तब एक पीढ़ी का अनुभव दूसरी पीढ़ी की चेतना का हिस्सा बनता है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं। *संजा बाई की परंपरा में समाहित है माँ पार्वती की आराधना का भाव* मालवा-निमाड़ अंचल में संजा अथवा संजावली का पर्व विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है। भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष के दौरान लगभग 16 दिनों तक किशोरियाँ घरों की दीवारों पर गाय के गोबर से संजा के मांडने और विभिन्न आकृतियाँ बनाती हैं। इन्हें फूलों, पत्तियों और प्राकृतिक सामग्रियों से सजाकर प्रतिदिन पारंपरिक संजा गीत गाए जाते हैं। यह परंपरा बालिकाओं की कलात्मक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता और पारिवारिक संस्कारों का सुंदर उदाहरण है। लोकमान्यता के अनुसार, संजा पर्व को माँ पार्वती से भी जोड़ा जाता है। लोककथा के एक प्रचलित रूप में माँ पार्वती के मायके आगमन और सखियों के साथ उनके स्नेहपूर्ण समय बिताने की कल्पना इस परंपरा से जुड़ी है। सखियाँ दीवारों पर सुंदर आकृतियाँ बनाकर उन्हें सजाती हैं और गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त करती हैं। इसी प्रकार संजा से जुड़ी कुछ लोकमान्यताओं में कुंवारी कन्याओं की मनचाहे वर और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना का उल्लेख मिलता है। इन कथाओं के अलग-अलग रूप स्थानीय लोकजीवन और मौखिक परंपराओं में प्रचलित हैं। संजा की आकृतियाँ केवल सजावट नहीं, बल्कि लोकविश्वास, पारिवारिक स्नेह, प्रकृति से जुड़ाव और स्त्री-जीवन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम हैं। गोबर, फूल-पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग से यह परंपरा हमें स्थानीय संसाधनों के महत्व और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। संजावली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने अपनी-अपनी टीमों के साथ भाग लिया। छात्राओं ने “कौड़ियों बामन सांझ को क्यों लेने आयो” और “नानी सी गाड़ी गुड़कती जाए, जेमे बैठी संजाबाई” जैसे पारंपरिक संजा गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मालवी लोकसंस्कृति की मिठास से परिचित कराया। लोकगीतों की सहज लय, पारंपरिक शब्दावली और छात्राओं के उत्साह ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया। भ्याना, गुलावता, धनौरा, पचोर, पाड़ल्यामाता, आमलारोड़, पांदा और संडावता सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों की छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने मालवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने संजा गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रामीण अंचलों से आई बालिकाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति आज भी नई पीढ़ी के मन में जीवित है और उचित मंच मिलने पर वह अपनी प्रतिभा के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। *संजा मांडना और गीत गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान* कार्यक्रम के अंत में संजा गीत गायन तथा गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बैग और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलावता संकुल, द्वितीय स्थान उत्कृष्ट मॉडल स्कूल एवं तृतीय स्थान शासकीय विद्यालय, उड़नखेड़ी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार गोबर से संजा मांडना बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय विद्यालय पासल्यामाता, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या विद्यालय सारंगपुर एवं तृतीय स्थान संदीपनी विद्यालय मऊ का रहा। इसके अतिरिक्त पाड़ल्यामाता, भ्याना, आमलारोड़ सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें अपनी कला तथा सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा सदन परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल की पहल पर लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संजा जैसी पारंपरिक लोककलाओं को केवल घरों और आँगनों तक सीमित न रखते हुए विद्यालयों, सार्वजनिक आयोजनों और नई पीढ़ी के बीच व्यापक पहचान दिलाना है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने इस अवसर पर लोकपरंपराओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोककला, मालवी लोकगीत, लोककथाओं और पारंपरिक हस्तकला से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आधुनिक माध्यमों और डिजिटल तकनीक के जरिए भी हमारी सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियाँ संस्कृति की संवाहक होने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शक्ति भी हैं। जब बेटियाँ शिक्षा, कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं तथा अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों सशक्त होते हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने आयोजन में सहभागी सभी छात्राओं, शिक्षकों, माताओं-बहनों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति केवल अतीत की स्मृति बनकर न रह जाए, बल्कि वर्तमान की चेतना और भविष्य की प्रेरणा बने। हमारी विरासत हमारा गौरव है, हमारी लोकसंस्कृति हमारी पहचान है और हमारी बेटियाँ समृद्ध समाज की आधारशिला हैं। संजावली प्रतियोगिता एवं कला महोत्सव ने यह संदेश दिया कि लोकसंस्कृति का संरक्षण केवल परंपराओं को दोहराने से नहीं, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी के जीवन का हिस्सा बनाने से संभव है। संजा के मांडनों में उकेरी गई आकृतियाँ, मालवी लोकगीतों की गूँज और बालिकाओं की रचनात्मक भागीदारी मालवा की उस सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी, जो पीढ़ियों को जोड़ती है और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।1
- ओबीसी पर कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल का कांग्रेस पर बड़ा हमला कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर बडा.हमला {श्याम रानोलिया } 7049220386 ओबीसी आरक्षण एक बेहद संवेदनशील विषय है। आज जबलपुर हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसमें कमलनाथ सरकार के आरक्षण संबंधी अध्यादेश को निरस्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के हितों की समर्थक रही है। चाहे ओबीसी आरक्षण का विषय हो या ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाने की बात, भाजपा ने हमेशा जिम्मेदारी के साथ काम किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस विषय पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। सभी दलों की सहमति से हम न्यायालय गए और इस मामले में अपना पक्ष रखा। कांग्रेस को किसी वर्ग के हितों से नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों से प्रेम है। न्यायालय की टिप्पणियों से यह स्पष्ट हुआ है कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार राजनीतिक लाभ के लिए अध्यादेश लेकर आई थी। न्यायालय ने यह भी कहा कि अध्यादेश जल्दबाजी में लाया गया और उसमें ऐसी संवैधानिक त्रुटियां थीं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्यायालय की एक महत्वपूर्ण टिप्पणी यह भी है कि 50% आरक्षण की सीमा पार करने के लिए आवश्यक संवैधानिक आधार प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रदेश के लोगों, विशेषकर युवाओं को इस पूरे मामले को समझना चाहिए। मेरा कांग्रेस से सवाल है कि जब हम सब मिलकर पिछड़ा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ सकते थे, तब तत्कालीन सरकार ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया? उस समय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल चुका था, इसके बावजूद तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आयोग से सहमति लेना उचित नहीं समझा। आज की स्थिति के लिए यही एक प्रमुख कारण है। इस फैसले में वर्ष 2019 से 2022 के बीच नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को नौकरी से नहीं हटाने का निर्णय भी महत्वपूर्ण है। यह राहत देने वाला पहलू है। हालांकि, आगे उनके समायोजन को लेकर चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मध्यप्रदेश सरकार इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। पहले भी सरकार ने इस मामले में पूरी जवाबदेही के साथ अपनी बात रखी है और आगे भी रखेगी। कांग्रेस ने 50% आरक्षण की सीमा से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी की और राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में अध्यादेश लाया। आज न्यायालय ने उस अध्यादेश को निरस्त कर दिया है। हालांकि, यह हमारे लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में भी अपना पक्ष रखेगी। इस पूरे मामले में सरकार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन कांग्रेस जबरन इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को इन सवालों का जवाब देना होगा कि संवैधानिक प्रावधानों और मर्यादाओं का पालन क्यों नहीं किया गया। मेरा आरोप है कि कांग्रेस किसी वर्ग की हितैषी नहीं है, बल्कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए काम करती है। -1
- शुजालपुर के हनुखेड़ी में कृष्णमृगों को रेस्क्यू करने के लिए बोमा बनाने का काम शुरू! 🦌 दक्षिण अफ्रीका से आई 14 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम की मदद से हेलीकॉप्टर के जरिए को भोमा तक हांका लगाकर लाया जाएगा। इस अभियान में 2 कृष्णमृगों को सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य है। हनुखेड़ी में तैयार हो रहा बोमा बना अभियान का मुख्य केंद्र। शुजालपुर के हनुखेड़ी में कृष्णमृगों को रेस्क्यू करने के लिए बोमा बनाने का काम शुरू! 🦌 दक्षिण अफ्रीका से आई 14 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम की मदद से हेलीकॉप्टर के जरिए कृष्णमृगों को भोमा तक हांका लगाकर लाया जाएगा। इस अभियान में 2 हजार कृष्णमृगों को सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने का लक्ष्य है। हनुखेड़ी में तैयार हो रहा बोमा बना अभियान का मुख्य केंद्र। #हनुखेड़ी #शुजालपुर #बोमा #कृष्णमृग #हिरणरेस्क्यू #Shujalpur #MadhyaPradeshNews #MPNews #WildlifeRescue #वनविभाग #दक्षिणअफ्रीका #BreakingNews1
- *#shajapur के #sunera सनसनीखेज वारदात का खुलासा।* *सोते समय महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा शातिर चोर।*1